Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 19 मायावी सरोवर

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 19 मायावी सरोवर are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 19 मायावी सरोवर

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 19

पाठाधारित प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
युधिष्ठिर ने नकुल से पेड़ पर चढ़कर क्या देखने को कहा?
उत्तर:
नकुल ने पेड़ पर चढ़कर कोई जलाशय या नदी देखने को कहा।

प्रश्न 2.
युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने किसे भेजा?
उत्तर:
युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने के लिए नकुल को भेजा।

प्रश्न 3.
सरोवर पर नकुल को क्या आवाज़ सुनाई पड़ी?
उत्तर:
सरोवर पर नकुल को आवाज़ सुनाई पड़ी- माद्री के पुत्र! दुःसाहस न करो। यह जलाशय मेरे अधीन है। पहले मेरे प्रश्नों के उत्तर दो फिर पानी पियों।

प्रश्न 4.
पानी पीने के बाद चारों भाइयों के साथ क्या घटना घटी?
उत्तर:
पानी पीने के बाद चारों भाई मूर्च्छित होकर गिए गए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भाइयों के नहीं लौटने पर युधिष्ठिर के मन में क्या-क्या शंकाएँ उत्पन्न हुईं?
उत्तर:
चारों भाइयों के नहीं लौटने पर युधिष्ठिर घबराने लगा। उनके मन में तरह-तरह की आशंकाएँ उत्पन्न होने लगीं। मन में सोचने लगे आश्चर्य की बात है कि कोई अभी तक नहीं लौटा कहीं जल की खोज में वे जंगल में इधर-उधर भटक नहीं गए। मैं ही चलकर देखें कि क्या बात है।

प्रश्न 2.
नकुल को पानी होने का पता किस प्रकार चला?
उत्तर:
जब नकुल ने पेड़ पर चढ़कर देखा कि कुछ दूरी पर ऐसे पौधे दिखाई दे रहे हैं जो पानी के नजदीक ही उगते हैं। उसके आस-पास कुछ बगुले भी बैठे हैं। इन संकेतों से उन्हें पता चला कि आस-पास कही जलाशय है।

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 19

पांडवों के वनवास की बारह वर्ष की अवधि पूरी होने वाली थी। वे लोग एक गरीब ब्राह्मण की सहायता करते हुए पाँचों भाई जंगल में काफ़ी दूर निकल गए थे। एक दिन युधिष्ठिर ने नकुल से कहा कि पेड़ पर चढ़कर देखों कि कोई नदी या जलाशय आसपास है। पेड से उतरकर नकल ने बताया कि कुछ दूरी पर ऐसे पौधे दिखाई दे रहे हैं जो पानी के नजदीक ही उगते हैं। आसपास कुछ बगुले भी बैठे हैं। युधिष्ठिर ने नकुल को पानी लेने भेज दिया। नकुल पानी लाने चल पड़े। कुछ दूरी पर उन्हें एक जलाशय मिला। उसने जलाशय को देखकर सोचा कि पहले खुद पानी पी लूँ फिर भाइयों के लिए ले जाऊँगा। नकुल ने जैसे पानी पीने के लिए अंजलि में लिया, एक आवाज़ आई-“माद्री के पुत्र। दुस्साहस न करो। यह जलाशय भी मेरे अधीन है। पहले मेरे प्रश्नों का उत्तर दो। फिर पानी पीयो।”

नकुल को तेज़ प्यास लगी थी। इस कारण नकुल ने उस आवाज़ पर ध्यान नहीं दिया और पानी पी लिया। पानी पीते ही नकुल वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।

नकुल के आने में देर होने पर युधिष्ठिर ने सहदेव को भेजा। सहदेव ने जलाशय के समीप ज़मीन पर गिरे नकल को देखा। प्यास ज़ोर से लगने के कारण वह भी पानी पीने लगा। पहले जैसी आवाज़ उसे सुनाई दी। उसने भी ध्यान नहीं दिया। पानी पी लिया वह भी ज़मीन पर आकर गिर पड़ा। काफ़ी देर होने के बाद जब वे दोनों भाई नहीं पहुँचे तो युधिष्ठिर ने अर्जुन को भेजा। वह भी सरोवर में पानी-पीने के लिए नीचे उतरा। आवाज़ आई अर्जुन मेरे प्रश्न के उत्तर देने के बाद ही प्यास बुझा सकते हो। यह तालाब मेरा है। अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगे, तो, तुम्हारी भी गति वही होगी, जो तुम्हारे भाइयों की हुई है। अर्जुन उस आवाज़ को सुनकर क्रोधित हो गया। उसने बाण छोड़ने शुरू किए लेकिन इन बाणों का कोई असर नहीं होता था। अंत में अर्जुन भी अपने अन्य दो भाइयों की भाँति बिना सोचे जलाशय में उतरकर पानी पी लिया। पानी पीते ही अन्य भाइयों की तरह वह भी बेहोश हो गया।

अपने तीनों भाइयों की प्रतीक्षा करते-करते युधिष्ठिर काफ़ी चिंतित हो गए। इसके बाद युधिष्ठिर ने भीम को भेजा। भीम ने सोचा की यह यक्ष का करतूत है। फिर उसके पास भी वह आवाज़ आई। भीम बोला-मुझे रोकने वाला तू कौन है? भीम ने पानी पिया और वह भी अन्य भाइयों तरह बेहोश हो गया और ज़मीन पर गिर पड़ा।

उधर युधिष्ठिर की चिंता बहुत अधिक बड़ गई। वे सोचने लगे आखिर भाइयों को क्या हो गया। क्या कारण है कि अभी तक वे चारों लौटे नहीं। यह सोचते-सोचते स्वयं उन लोगों को खोजने निकल पड़े।

शब्दार्थ:
पृष्ठ संख्या-48- अवधि – समय, जलाशय – सरोवर, तरकश – बाण रखने वाला बर्तन, धिक्कारना – कोसना, असुविधा – कठिनाई।
पृष्ठ संख्या-49- गति – दिशा, तालाश – खोज, ज़रा – तनिक, बेधड़क – निर्भीक, अचेत – बेहोश, बाट जोहना – इंतज़ार करना, व्याकुल – बेचैन।