NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 4

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 4 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 4 मेरा छोटा-सा निजी पुस्तकालय.

पाठ्य-पुस्तक के बोध-प्रश्न

प्रश्न 1.
लेखक का ऑपरेशन करने से सर्जन क्यों हिचक रहे थे?
उत्तर:
लेखक को तीन-तीन हार्ट अटैक आए थे। कुछ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। डॉ. बोर्जेस द्वारा दिए गए 900 वोल्ट्स के शॉक्स के कारण उसका हृदय 60% तक जल गया था। 40% बचे हृदय का आपरेशन करने के बाद यदि रिवाइव नहीं हुआ तो ……………। इसलिए सर्जन आपरेशन से हिचक रहे थे।

प्रश्न 2.
‘किताबों वाले कमरे में रहने के पीछे लेखक के मन में क्या भावना थी?
उत्तर:
‘किताबों वाले कमरे में रहने के पीछे लेखक के मन में पुस्तकों का वह संकलन था जो उसके बचपन से लेकर आज तक संकलित था। जब उन्हें अस्पताल से घर लाया गया तो उन्होंने ज़िद की थी कि वे अपने आपको उनके साथ जुड़ा हुआ अनुभव कर सकें। उनके प्राण इन हज़ारों किताबों में बसे हुए थे। जो पिछले चालीस-पचास बरस में धीरे-धीरे जमा होती गई थीं।

प्रश्न 3.
लेखक के घर कौन-कौन-सी पत्रिकाएँ आती थीं?
उत्तर:
लेखक के घर में नियमित रूप से आर्य मित्र ‘साप्ताहिक’, ‘वेदोदम’, ‘सरस्वती’ ‘गृहिणी’ तथा दो बाल पत्रिकाएँ खास उसके लिए-‘बालसखा’ और ‘चमचम’ आती थीं।

प्रश्न 4.
लेखक को किताबें पढ़ने और सहेजने का शौक कैसे लगा?
उत्तर:
लेखक को किताबें पढ़ने और सहेजने का शौक बचपन से था। उसके घर में कई पुस्तकें थीं। वह घर में सत्यार्थ-प्रकाश
और दयानंद सरस्वती की जीवनी बड़ी रुचि से पढ़ता था। उनकी रोमांचक घटनाएँ उसे बड़ा प्रभावित करती थीं। वह बाल-सखा और चमचम की कथाएँ पढ़ता था। उसी से उसे किताबें पढ़ने का शौक लगा। पाँचवीं कक्षा में प्रथम आने पर अंग्रेज़ी की दो किताबें इनाम में मिली थीं। इन दो किताबों ने उसके लिए नई दुनिया का द्वार खोल दिया था। पिता जी की प्रेरणा से उसने किताबों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। इससे उसके निजी पुस्तकालय की शुरुआत हो गई।

प्रश्न 5.
माँ लेखक की स्कूली पढ़ाई को लेकर क्यों चिंतित रहती थी? [CBSE 2012]
उत्तर:
लेखक पाठ्यक्रम की पुस्तकों से अधिक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पढ़ता था। इससे ऊबने पर वह बार-बार ‘बालसखा’ और ‘चमचम’ पढ़ता था। ऐसे में माँ को लगा कि यह लड़का पास कैसे होगा। ऐसे में वह लेखक की स्कूली पढ़ाई के बारे में चिंतित रहती थी।

प्रश्न 6.
स्कूल से इनाम में मिली अंग्रेजी की दोनों पुस्तकों ने किस प्रकार लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिए?
उत्तर:
स्कूल से इनाम में मिली अंग्रेज़ी की दोनों पुस्तकों ने लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिए। एक पुस्तक में पक्षियों के बारे में काफी जानकारी थी। विभिन्न पक्षियों की जातियों, उनकी बोलियों, उनकी आदतों की जानकारी उसमें दी गई थी। दूसरी किताब थी ‘टुस्टी द रग’ जिसमें पानी के जहाजों की कथाएँ थीं। जहाज कितने प्रकार के होते हैं कौन-कौन सा माल लादकर लाते हैं, कहाँ से लाते हैं, कहाँ जाते हैं आदि की जानकारी से भरी पड़ी थी। इन दो किताबों से लेखक पक्षियों से भरे आकाश और रहस्यों से भरे समुद्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

पिता ने अलमारी के एक खाने से अपनी चीजें हटाकर जगह बनाई और मेरी दोनों किताबें उस खाने में रखकर लेखक से कहा-“आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों का। यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है।” इस प्रकार लेखक का नया मार्ग प्रशस्त हो गया।

प्रश्न 7.
‘आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों को यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है-पिता के इस कथन से लेखक को क्या प्रेरणा मिली?
उत्तर:
“आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों का। यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है।” पिता के इस कथन से लेखक में पुस्तकों का संकलन एवं सहेजकर रखने के प्रति रुचि पैदा कर दी। फिर तो बीतते समय के साथ-साथ किताबें पढ़ने के अलावा किताबें इकट्ठी करने की सनक पैदा हुई, जिससे उसका अपना निजी पुस्तकालय बन सका।

प्रश्न 8.
लेखक द्वारा पहली पुस्तक खरीदने की घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
अथवा
भारती जी ने देवदास कैसे और किन हालातों में खरीदा? [CBSE 2012]
उत्तर:
लेखक के पिता के देहावसान के बाद तो आर्थिक संकट इतना बढ़ गया कि फीस जुटाना तक मुश्किल था। अपने शौक की किताबें खरीदना तो संभव ही नहीं था। एक ट्रस्ट से असहाय छात्रों को पाठ्यपुस्तकें खरीदने के लिए कुछ रुपये सत्र के आरंभ में मिलते थे। उनसे लेखक प्रमुख पाठ्यपुस्तकें सेकेंड-हैंड’ खरीदता था। बाकी अपने सहपाठियों से लेकर पढ़ता और नोट्स बना लेता।

एक बार जाने कैसे पाठ्यपुस्तकें खरीदकर भी दो रुपये बच गए थे। उसने देवदास फ़िल्म देखने का निर्णय किया। तभी पुस्तक की दुकान पर शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की पुस्तक ‘देवदास’ को देखा। उसने वह पुस्तक खरीद ली और बाकी के बचे पैसे खर्च करने की बजाए माँ को लौटा दिए। इस प्रकार लेखक ने अपनी पहली पुस्तक खरीदी।

प्रश्न 9.
‘इन कृतियों के बीच अपने को कितना भरा-भरा महसूस करता हूँ’-का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आशय-लेखक के पास अपने पुस्तकालय में चेखव, मोपाँसा, टालस्टाय जैसे विदेशी लेखकों के साथ कबीर, सूर, तुलसी, रहीम जैसे महापुरुषों की रचनाएँ थीं। लेखक को लगता था कि इन कृतियों के रूप में उसे ये महापुरुष उसके आसपास ही खड़े हैं। इनके बीच वह स्वयं को अकेला नहीं महसूस करता था।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 4 are helpful to complete your homework.

If you have any doubts, please comment below. Learn Insta try to provide online tutoring for you.

 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 कैदी और कोकिला

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 कैदी और कोकिला.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1.
कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी? [CBSE]
उत्तर:
कोयल की कूक सुनकर कवि के मन में तरह-तरह की शंकाएँ उठती हैं। इनका समाधान करने के लिए वह तरह-तरह के
प्रश्न कोयल से पूछकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है; जैसे-

  • कोयल! तुम जेल में बंद हम कैदियों के लिए क्या संदेशा लाई हो?
  • कोयल, तुमने किस दावानल की ज्वालाएँ देख ली हैं?
  • कोयल, क्या तुम स्वतंत्रता के क्रांतिकारियों के हाथों में हथकड़ियाँ नहीं देख सकती हो?
  • कोयल क्या तुम्हारे मृदुल वैभव का खजाना लूट लिया गया है?

प्रश्न 2.
कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई? [CBSE]
उत्तर:
कवि ने कोयल के बोलने की निम्नलिखित संभावनाएँ बताई हैं;
जैसे-

  1. वह पागल हो गई है।
  2. उसने दावानल की लपटें देख ली हैं।
  3. वह स्वतंत्रता के लिए कैदियों को संदेश देना चाहती है।
  4. क्रांतिकारियों के मन में देश-प्रेम की भावना और भी प्रगाढ़ करने का संदेश देने आई है।

प्रश्न 3.
किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों? [CBSE]
उत्तर:
पराधीन भारत में अंग्रेजों के शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है। इसका कारण यह है कि अंग्रेज़ आजादी के लिए आवाज उठाने वाले को नहीं वरन् निर्दोष भारतीयों को तरह-तरह से सताते थे, उन पर अत्याचार करते थे। इससे देश में निराशा का वातावरण बन गया था और देशवासियों का भविष्य अंधकारपूर्ण हो गया था।

प्रश्न 4.
कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए। [Imp.]
उत्तर:
पराधीन भारत की जेलों में कैदियों को निम्नलिखित यातनाएँ दी जाती थीं-

  1. कैदियों को बेड़ियों तथा हथकड़ियों में बाँधकर छोटी-छोटी कोठरियों में चोरों, लुटेरों और डाकुओं के साथ रखा जाता था।
  2. कैदियों से पशुओं के समान काम लिया जाता था।
  3. उन्हें भीषण यंत्रणा दी जाती थी। वे न मर सकते थे न चैन से जी सकते थे।
  4. उन्हें खाने को बहुत कम दिया जाता था तथा बात-बात में गालियाँ दी जाती थीं।

प्रश्न 5.
भाव स्पष्ट कीजिए-
(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो! [CBSE]
(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।

उत्तर:
(क) भाव-कोयल का स्वर अत्यंत मधुर एवं कर्णप्रिय होता है। कोयल अपने इस मृदुल वैभव रूपी स्वर की रखवाली करती-फिरती है। जेल के पास उसकी कैंक सुनकर कवि सोचता है कि शायद कोयल का वैभव लुट गया है।

(ख) पराधीन भारत की जेलों स्वाधीनता की माँग करने वाले कैदियों से अत्यंत क्रूरता से काम करवाया जाता था। इन कैदियों का मनोबल तोड़ने के लिए तरह-तरह की यातनाएँ दी जाती थीं। कवि अपने पेट पर जूआ रखकर मोट खींचने का कठोर काम करता है। इस तरह वह अंग्रेजों की अकड़ ढीली करता है।

प्रश्न 6.
अर्द्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?
अथवा
बंदी कवि को ‘कोकिल’ की बोली आधी रात में चीख जैसी क्यों प्रतीत होती है? [CBSE]
उत्तर:
अर्धरात्रि में कोयल की चीख सुनकर कवि को निम्नलिखित अंदेशा होता है-

  1. कोयल बावली हो गई होगी।
  2. स्वाधीनता संग्राम के कैदियों को देखकर कोयल द्रवित हो उठी होगी।
  3. उसने देश में अंग्रेज़ों के प्रति फैली क्रांति की ज्वाला देख ली होगी।
  4. वह जेल में बंद स्वाधीनता सेनानियों के लिए विशेष संदेश लेकर आई होगी।

प्रश्न 7.
कवि को कोयल से ईष्र्या क्यों हो रही है? [Imp.] [CBSE]
उत्तर:
कवि को कोयल से इसलिए ईष्र्या है क्योंकि कोयल आजाद रहकर आसमान में उड़ती है तथा पेड़ों की हरी-भरी डालियों पर गाती फिरती है। इसके विपरीत कवि ऊँची-ऊँची काली-दीवारों वाली जेल में बंद है। उसकी दुनिया दस फुट की कोठरी में सिमटकर रह गई है। यहाँ उसका रोना भी गुनाह माना जाता है। उसे तड़प-तड़पकर दिन बिताना पड़ रहा है।

प्रश्न 8.
कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?
उत्तर:
कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की अनेक मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं; जैसे-

  1. कोयल बाग-बगीचों में आम के पेड़ पर अपना मधुर गीत सुनाया करती थी।
  2. वह प्रातः, दोपहर अथवा दिन ढले गीत सुनाया करती थी। कवि जब अर्धरात्रि को यही गीत सुनता है तो उसे यह गीत वेदनापूर्ण हूक-सी लगती है। यूँ असमय कोयल का गीत गाना उसे विचित्र-सा लग रहा है। इस तरह कोयल उन मधुर स्मृतियों को नष्ट करने पर तुली है।

प्रश्न 9.
हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है? [Imp.]
उत्तर:
हथकड़ियों को गहना इसलिए कहा गया है क्योंकि कवि और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के हाथों में जो हथकड़ियाँ डाली गई हैं वे किसी चोरी-हत्या आदि के अपराध के लिए नहीं डाली गई हैं। उसे ये हथकड़ियाँ मातृभूमि की आजादी के लिए प्रयास करने के कारण मिली हैं। ऐसे नेक उद्देश्य के लिए ये हथकड़ियाँ किसी गहने से कम नहीं है।

प्रश्न 10.
‘काली तू ऐ आली!’-इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
‘काली’ शब्द की बार-बार आवृत्ति के माध्यम से-

  1. अंग्रेज सरकार के कुशासन की भयावहता का साकार चित्रण है।
  2. इससे अंग्रेज़ सरकार के कुकृत्यों की कालिमा चारों ओर फैले होने को साक्षात् आभास होता है।
  3. इससे समाज में व्याप्त निराशापूर्ण वातावरण का चित्र उपस्थित हो रहा है।

प्रश्न 11.
काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए
(क) किस दावानल की ज्वालाएँ हैं दीखीं?
(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह! देख विषमता तेरी-मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी।

उत्तर:
काव्य सौंदर्य
भाव-सौंदर्य- अंग्रेज़ों के अत्याचार और शोषण के प्रति भारतीयों के मन में विद्रोह की ज्वाला धधक उठी है। कोयल ने भारतीय जनमानस में उठने वाली दावानल को देख लिया है।
शिल्प सौंदर्य-

  • दावानल की ज्वालाएँ में रूपक अलंकार है।
  • प्रश्न शैली का प्रयोग है।
  • भाषा साहित्यिक खड़ी बोली है। जिसमें तत्सम शब्दों की बहुलता है।
  • मानवीकरण अलंकार है।

(ख) भाव-सौंदर्य-काव्यांश में कोयल के स्वतंत्र जीवन और कैदी कवि के यातनापूर्ण जीवन का चित्रण है। कोयल
भारतीयों को अंग्रेजों के विरुद्ध एकजुट अपनी आज़ादी पाने के लिए युद्ध करने हेतु प्रेरित कर रही है।
शिल्प-सौंदर्य-

  • तेरी-मेरी, वाह-गुनाह में स्वर मैत्री अलंकार है।
  • भाषा तत्सम शब्दावलीयुक्त साहित्यिक खड़ी बोली है।
  • ‘गुनाह’ उर्दू शब्द का सुंदर प्रयोग है।
  • रचना छंदबद्ध है।
  • मानवीकरण अलंकार है।

प्रश्न 12.
कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?
उत्तर:
कवि ने कोयल की ही बात कही, जबकि वह अन्य पक्षियों का चहकना सुनता रहा होगा। इसका कारण यह है कि कोयल की कूक किसी ऋतु विशेष में ही अधिक सुनाई देती है जबकि अन्य पक्षी साल भर चहकते रहते हैं। कोयल आधी रात में बोलकर कुछ विशेष संदेश देने का आभास कराती है। ब्रिटिश काल में क्रांतिकारी भी छिप-छिपकर एक-दूसरे को गुप्त संदेश दुद्वारा अपनी योजनाएँ बनाया करते थे। कवि को कोयल और क्रांतिकारियों की कार्यप्रणाली में समानता दिखाई दी।

प्रश्न 13.
आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?
उत्तर:
अंग्रेजों ने भारतवासियों को गुलाम बना रखा था। वे चाहते थे कि भारत पर उनका शासन चलता रहे। अपने शासन को बनाए रखने के लिए वे हर तरह के नैतिक-अनैतिक हथकंडे अपनाते थे। स्वतंत्रता की माँग करना उनकी दृष्टि में सबसे बड़ा अपराध था। वे इसे राजद्रोह मानते थे। इस कारण वे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अपराधियों के समान व्यवहार करते थे।

पाठेतर सक्रियता

• पराधीन भारत की कौन-कौन सी जेलें मशहूर थीं, उनमें स्वतंत्रता सेनानियों को किस-किस तरह की यातनाएँ दी जाती थीं? इस बारे में जानकारी प्राप्त कर जेलों की सूची एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नामों को राष्ट्रीय पर्व पर भित्ति पत्रिका के रूप में प्रदर्शित करें।
उत्तर:
परीक्षोपयोगी नहीं।

• स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधारकर हृदय परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। पता लगाइए कि इस दिशा में कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं?
उत्तर:
परीक्षोपयोगी नहीं।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 12 are helpful to complete your homework.

If you have any doubts, please comment below. Learn Insta try to provide online tutoring for you.

 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 एक कुत्ता और एक मैना.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1.
गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया? [CBSE]
उत्तर:
गुरुदेव ने शांतिनिकेतन छोड़कर अन्यत्र रहने का मन इसलिए बनाया क्योंकि-

  • गुरुदेव का स्वास्थ्य अच्छा नहीं था।
  • वे आराम करना चाहते थे।
  • वे ऐसी जगह रहना चाहते थे जहाँ आने-जाने वाले उनसे मिलने-जुलने वाले कम लोग आ सकें।
  • वे शांत वातावरण में रहना चाहते थे।

प्रश्न 2.
मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। [Imp.]
उत्तर:
मूक प्राणी भी कम संवेदनशील नहीं होते हैं। यह एक कुत्ता और एक मैना’ पाठ से कुत्ते की स्वामिभक्ति एवं व्यवहार से प्रकट होता है

  1. गुरुदेव जब श्री निकेतन के तितल्ले भवन में आकर रहने लगते हैं तो उनका कुत्ता उनको खोजते-खोजते वहाँ आ जाता है। वह गुरुदेव का स्पर्श पाकर आनंद अनुभव करता है।
  2. गुरुदेव की मृत्यु के उपरांत कुत्ता अस्थिकलश के पास कुछ देर तक उदास बैठा रहता है। वह भी अन्य लोगों की तरह ही शोक प्रकट करता है।
  3. लँगड़ी फुदकती मैना की चाल में लेखक को एक प्रकार की करुणा दिख रही थी।

प्रश्न 3.
गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया? [Imp.]
उत्तर:
गुरुदेव द्वारा लिखी गई कविता के मर्म को लेखक तब समझ पाया जब गुरुदेव ने लेखक को पहली बार मैना दिखाते हुए कहा, “देखते हो, यह यूथभ्रष्ट है। रोज़ फुदकती है यहीं आकर। मुझे इसकी चाल में एक करुणभाव दिखाई देता है।” इससे पहले लेखक यही समझता था कि मैना करुणभाव दिखाने वाली पक्षी है ही नहीं। वह तो दूसरों पर अनुकंपा ही दिखाया करती है।

प्रश्न 4.
प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
लेखक ने अपने भावों और विचारों को कलात्मक एवं लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त किया है। इस विशेषता को निम्नलिखित स्थानों पर देखा जा सकता है

  1. आश्रम के अधिकांश लोग बाहर चले गए, एक दिन हमने सपरिवार उनके ‘दर्शन’ की ठानी।
  2. यहाँ दुख के साथ कह देना चाहता हूँ कि दर्शनार्थियों में कितने ही इतने प्रगल्भ थे कि समय-असमय, स्थान-अस्थान, अवस्था-अनवस्था की एकदम परवा नहीं करते और रोकते रहने पर भी आ ही जाते थे। ऐसे दर्शनार्थियों से गुरुदेव भीत-भीत रहते थे। अस्तु, मैं मय बाल-बच्चों के एक दिन श्री निकेतन जा पहुँचा।
  3. उस समय लँगड़ी मैना फुदक रही थी। गुरुदेव ने कहा, “देखते हो, यह यूथभ्रष्ट है। रोज फुदकती है, ठीक यही आकर मुझे इसकी चाल में एक करुण भाव दिखाई देता है।”
  4. पक्षियों की भाषा तो मैं नहीं जानता, पर मेरा निश्चित विश्वास है कि उनमें कुछ इस तरह की बातें हो जाया करती हैंपत्नी-ये लोग यहाँ कैसे आ गए जी? पति-ऊँह बेचारे आ गए हैं, तो रहे जाने दो। क्या कर लेंगे!
    पत्नी-लेकिन फिर भी इनको इतना तो ख्याल होना चाहिए कि यह हमारा प्राइवेट घर है।
    पति-आदमी जो हैं, इतनी अक्ल कहाँ।

प्रश्न 5.
आशय स्पष्ट कीजिए| इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता। [Imp.]
उत्तर:
गुरुदेव ने जब कुत्ते की पीठ पर हाथ फेरा तो उसका रोम-रोम आनंद से पुलकित हो उठा और वह सुख एवं परितृप्ति का अनुभव करने लगा। कुत्ते के इस परितृप्ति को सामान्य व्यक्ति अनुभव नहीं कर सकता है। यहाँ तक एक मनुष्य दूसरे मनुष्य के विषय में नहीं जान पाता है, पर कवि अपनी आँखों से कुत्ते की परितृप्ति और मैना की करुण भावना को पहचान लेता है।

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 6.
पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए।
उत्तर:
मेरे गाँव में एक किसान ने गाय पाल रखी थी। वह जी-जान से गाय की सेवा करता था। वह खाने के बाद शाम को उसे रोज एक रोटी खिलाता था। गाय भी उसका हाथ चाटकर अपना प्रेम प्रकट करती थी। सर्दियों के दिन थे। किसान की तबीयत खराब हो गई। शाम को वह बिस्तर से न उठ सका।
नित्य की भाँति उसका बेटा रोटी लेकर गाय को खिलाने आया, पर गाय ने रोटी न खाई। किसान को न देखकर गाय दुखी थी। उसने चारा न खाया न रोटी। चौथे दिन जब किसान कुछ ठीक हुआ और उठकर गाय के पास आया तो गाय बड़ी देर तक उसे देखती रही। उसकी आँखों में आँसू थे।
शाम को उसने किसान के हाथ से रोटी खाई। धीरे-धीरे गाय ने खाना-पीना शुरू कर दिया। लोगों ने यह देख कहना शुरू कर दिया कि जरूर इन दोनों का पूर्वजन्म में रिश्ता रहा होगा।

प्रश्न 7.

  • गुरुदेव जरा मुसकरा दिए।
  • मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ।

ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छाँटिए।
उत्तर:
सकर्मक क्रिया वाले वाक्य-

  • हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।
  • उसे किसी ने राह नहीं दिखाई थी।
  • उन्होंने ‘आरोग्य’ में इस भाव की एक कविता लिखी थी।
  • कुछ और पहले की एक घटना याद आ रही है।

अकर्मक क्रिया वाले वाक्य-

  • हम लोगों को देखकर मुसकराए।
  • उसी समय उनकी कुत्ता धीरे-धीरे ऊपर आया।
  • वह कुत्ता आश्रम के द्वार तक आया।
  • आचार्य क्षितिमोहन सबके आगे थे।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए

  1. मीना कहानी सुनाती है।
  2. अभिनव सो रहा है।
  3. गाय घास खाती है।
  4. मोहन ने भाई को गेंद दी।
  5. लड़कियाँ रोने लगीं।

उत्तर:

  1. सकर्मक
  2. अकर्मक
  3. संकर्मक
  4. द्विकर्मक
  5. अकर्मक

प्रश्न 9.
नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं। जैसे समय-असमय, अवस्था-अनवस्था इन शब्दों में ‘अ’ उपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है। पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमें ‘अ’ एवं ‘अन्’ उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।
उत्तर:

  • निर्णय              –    अनिर्णय
  • दर्शनीय           –    अदर्शनीय अचल
  • कारण             –    अकारण
  • भद्र                 –    अभद्र
  • कही                –    अनकही
  • हिंदी                 –   अहिंदी
  • प्रगल्भ               –  अप्रगल्भ
  • प्रचलित             –  अप्रचलित
  • भीत                  –  अभीत
  • पुस्तकीय           –  अपुस्तकीय
  • कुशल               –  अकुशल
  • संग                   –  असंग
  • स्वीकार             –  अस्वीकार
  • स्वीकृति            –   अस्वीकृति
  • चैतन्य               –   अचैतन्य मानव
  • अमानव मूल्य    –   अमूल्य
  • सहज               –   असहज
  • करुण              –   अकरुण
  • परिचय             –   अपरिचय
  • प्रत्यक्ष              –   अप्रत्यक्ष
  • शांत                –   अशांत
  • गंभीर              –   अगंभीर
  • बाध्य               –   अबाध्य
  • उद्देश्य             –   अनुद्देश्य
  • उपस्थित         –   अनुपस्थित
  • भाव               –   अभाव
  • नियमित         –   अनियमित
  • उपयोग          –   अनुपयोग
  • निश्चित           –   अनिश्चित
  • विश्वास           –   अविश्वास
  • आहत            –   अनाहत

पाठेतर सक्रियता

• पशु-पक्षियों पर लिखी कविताओं का संग्रह करें और उनके चित्रों के साथ उन्हें प्रदर्शित करें।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

• हजारीप्रसाद द्विवेदी के कुछ अन्य मर्मस्पर्शी निबंध जैसे-‘अशोक के फूल’ और ‘नाखून क्यों बढ़ते हैं। पढ़िए।
उत्तर:
छात्र पढ़ें।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 8 are helpful to complete your homework.

If you have any doubts, please comment below. Learn Insta try to provide online tutoring for you.

 

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 कल्लू कुम्हार की उनाकोटी

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 कल्लू कुम्हार की उनाकोटी.

पाठ्य-पुस्तक के बोध-प्रश्न

प्रश्न 1.
‘उनाकोटी’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए बतलाएँ कि यह स्थान इस नाम से क्यों प्रसिद्ध है? [CBSE]
उत्तर:
उन’ का अर्थ है-एक कम और कोटि का अर्थ है-करोड़। इस प्रकार उनाकोटी का शाब्दिक अर्थ है-एक करोड़ से एक कम। इस नाम के संबंध में एक पौराणिक कथा यह है कि पहले यहाँ कल्लू नामक कुम्हार रहता था। वह पार्वती का भक्त था। एक बार जब शिव और पार्वती आए तो कल्लू भी उनके निवास कैलाश पर्वत पर जाना चाहता था। पार्वती के कहने पर शिव उसे ले जाने को तैयार हो गए परंतु एक रात में एक लाख मूर्तियाँ बनाने की शर्त रख दी। कल्लू ने रात भर परिश्रम से मूर्तियाँ बनाई परंतु वे एक करोड़ से एक कम निकली। इसी बात से शिव कल्लू को वहीं छोड़कर चले गए। तब से इसका नाम उनाकोटी पड़ गया।

प्रश्न 2.
पाठ के संदर्भ में उनाकोटी में स्थित गंगावतरण की कथा को अपने शब्दों में लिखिए। [CBSE]
उत्तर:
पहाड़ों को अंदर से काटकर यहाँ विशाल आधार मूर्तियाँ बनी हैं। एक विशाल चट्टान ऋषि भागीरथ की प्रार्थना पर स्वर्ग से पृथ्वी पर गंगा अवतरण की पौराणिकता को चित्रित करती है। गंगा अवतरण के धक्के से कहीं पृथ्वी धंसकर पाताल लोक में न चली जाए। शिव को इसके लिए तैयार किया गया कि वे गंगा को अपनी जटाओं में उलझा लें और इसके बाद उसे धीरे-धीरे पृथ्वी पर बहने दें। शिव का चेहरा एक चट्टान पर बना हुआ है और उनकी जटाएँ तो पहाड़ों की चोटियों पर फैली हैं। भारत में यह शिव की सबसे बड़ी आधार मूर्ति है। पूरे साल बहनेवाला एक जल प्रपात पहाड़ों से उतरता है जिसे गंगा जितना ही पवित्र माना जाता है।

प्रश्न 3.
कल्लू कुम्हार का नाम उनाकोटी से किस प्रकार जुड़ गया? [CBSE]
उत्तर:
उनाकोटी में पार्वती भक्त कल्लू नामक कुम्हार रहता था। एक बार शिव पार्वती सहित वहाँ पधारे। कल्लू ने शिव के साथ उनके आवास स्थान कैलाश पर्वत पर जाने की जिद की। तब पार्वती ने शिव से कहा कि उसे साथ ले चलें। इस पर शिव तैयार हो गए परंतु एक शर्त रख दी कि वह रात भर में उनकी एक कोटि मूर्ति तैयार करे। कल्लू ने रातभर मूर्तियाँ तैयार की परंतु वे संख्या में एक कम निकली। शिव को उसे साथ न ले जाने का बहाना मिल गया। वे कल्लू और मूर्तियों को छोड़कर चले गए। इस प्रकार कल्लू कुम्हार का नाम उनाकोटी के साथ जुड़ गया।

प्रश्न 4.
‘मेरी रीढ़ में एक झुरझुरी-सी दौड़ गई’-लेखक के इस कथन के पीछे कौन-सी घटना जुड़ी है? [CBSE 2012]
उत्तर:
त्रिपुरा के हिंसाग्रस्त मुख्य भाग में प्रवेश करने से पहले अंतिम पड़ाव टीलियामुरा ही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अगले 83 किलोमीटर यानी मनु तक की यात्रा के दौरान ट्रैफिक सी०आर०पी०एफ० की सुरक्षा में काफिले की शक्ल में चलता है। मुख्य सचिव और आईजी० सी०आर०पी०एफ० से मैंने निवेदन किया था कि वे हमें घेरेबंदी में लेकर चलनेवाले काफिले के आगे-आगे चलें। काफिला दिन में 11 बजे के आसपास चलना शुरू हुआ। सभी काम में मस्त थे उस समय तक डर की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। पहाड़ियों पर इरादतन रखे दो पत्थरों की तरफ मेरा ध्यान आकृष्ट नहीं हुआ। दो दिन पहले हमारा एक जवान यहीं विद्रोहियों द्वारा मारा गया था’ मेरी रीढ़ में एक झुरझुरी सी दौड़ गई। मनु तक की अपनी शेष यात्रा में, मैं यह ख्याल अपने दिल से निकाल नहीं पाया कि हमें घेरे हुए सी०आर०पी०एफ० के जवान हैं अन्यथा शांतिपूर्ण प्रतीत होनेवाले जंगलों में किसी जगह बंदूकें लिए विद्रोही भी छिपे हो सकते हैं।

प्रश्न 5.
त्रिपुरा ‘बहुधार्मिक समाज’ का उदाहरण कैसे बना? [CBSE]
उत्तर:
त्रिपुरा तीन ओर बाँग्लादेश से तथा एक ओर भारत से घिरा है। यहाँ बाँग्लादेश से पश्चिम बंगाल से लोग घुसपैठ करके आए और यहाँ बस गए। ये लोग विभिन्न धर्मों को मानने वाले थे। त्रिपुरा में विश्व के चार बड़े धर्मों का प्रतिनिधित्व मौजूद है। इस तरह त्रिपुरा बहुधर्मी समाज का उदाहरण बनता गया।

प्रश्न 6.
टीलियामुरा कस्बे में लेखक का परिचय किन दो प्रमुख हस्तियों से हुआ? समाज-कल्याण के कार्यों में उनका क्या योगदान था?
उत्तर:
टीलियामुरा कुछ ज्यादा बड़ा गाँव है। यहाँ लेखक की मुलाकात हेमंत कुमार जमातिया से हुई, जो यहाँ के एक प्रसिद्ध लोक गायक हैं और जो 1996 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत भी हो चुके हैं। हेमंत कोकबारोक बोली में गाते हैं। टीलियामुरा शहर के वार्ड नं 3 में लेखक की मुलाकात एक और गायक मंजु ऋषिदास से हुई। ऋषिदास मोचियों के एक समुदाय का नाम है। लेकिन जूते बनाने के अलावा इस समुदाय के कुछ लोगों की । विशेषता थाप वाले वाद्यों जैसे तबला और ढोल के निर्माण और उनकी मरम्मत के काम में भी है।

मंजु ऋषिदास आकर्षण महिला थीं और रेडियो कलाकार होने के अलावा नगर पंचायत में अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व भी करती थीं। वे निरक्षर थीं लेकिन अपने वार्ड की सबसे बड़ी आवश्यकता यानी पेयजल के बारे में उन्हें पूरी जानकारी थी। नगर पंचायत को वे अपने वार्ड में नल का पानी पहुँचाने और इसकी मुख्य गलियों में ईंटें बिछाने के लिए राजी कर चुकी थीं।

प्रश्न 7.
कैलासशहर के जिलाधिकारी ने आलू की खेती के विषय में लेखक को क्या जानकारी दी? [CBSE]
उत्तर:
कैलाश नगर के जिलाधिकारी केरल से आए तेज़-तर्रार जवान थे। उन्होंने चाय के दौरान लेखक को टी.पी.एस. (तरू पोटैटो सीड) की खेती की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आलू की परंपरागत खेती में जहाँ दो मीट्रिक टन बीज कल्लू कुम्हार की उनाकोटी की प्रतिहेक्टेयर जरूरत पड़ती है, वहीं टी.पी.एस. की मत्र 100 ग्राम बीज की ज़रूरत होती है। त्रिपुरा से टी.पी.एस. का निर्यात असम, मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के अलावा वियतनाम, बांग्लादेश और मलेशिया को भी किया जा रहा है।

प्रश्न 8.
त्रिपुरा के घरेलू उद्योगों पर प्रकाश डालते हुए अपनी जानकारी के कुछ अन्य घरेलु उद्योगों के विषय में बताइए?
उत्तर:
त्रिपुरा में आलू की खेती के साथ-साथ अगरबत्तियों के लिए बाँस की पतली सींकें तैयार की जाती हैं। अगरबत्तियाँ बनाने के लिए इन्हें कर्नाटक और गुजरात भेजा जाता है। अन्य घरेलू उद्योगों में माचिस, साबुन, प्लास्टिक, स्टील, लकड़ी आदि के घरेलू उद्योग सर्वप्रसिद्ध हैं। घरेलू आवश्यकता प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। उद्योगों में भी बहुसंख्यक दौड़ में प्रतियोगी भावनाएँ बढ़ती जा रही हैं। जूते, सीमेंट, कपड़ा उद्योग जैसे घरेलू उद्योग लघु व विशाल रूपों में फैले हुए दिखाई देते हैं।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 are helpful to complete your homework.

If you have any doubts, please comment below. Learn Insta try to provide online tutoring for you.

 

NCERT Solutions for Class 9 English Beehive Chapter 9 The Bond of Love

NCERT Solutions for Class 9 English Beehive Chapter 9 The Bond of Love are part of NCERT Solutions for Class 9 English. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 English Beehive Chapter 9 The Bond of Love.

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 9
SubjectEnglish Beehive
ChapterChapter 9
Chapter NameThe Bond of Love
CategoryNCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 9 English Beehive Chapter 9 The Bond of Love

TEXTBOOK EXERCISES
(Page 119)

THINKING ABOUT THE TEXT
I. Given in the box are some headings. Find the relevant paragraphs in the text to match the headings.

  1. An Orphaned Cub;
  2. Bruno’s Food-chart;
  3. An Accidental Case of Poisoning;
  4. Playful Baba ;
  5. Pain of Separation ;
  6. Joy of Reunion ;
  7. A Request to the Zoo ;
  8. An Island in the Courtyard.

Answers

  1. An Orphaned Cub; Pragraph 1.
  2. Bruno’s Food-chart; Pragraph 6.
  3. An Accidental Case of Poisoning; Pragraph 8.
  4. Playful Baba ; Pragraph 12.
  5. Pain of Separation ; Pragraph 14.
  6. Joy of Reunion ; Pragraph 17.
  7. A Request to the Zoo ; Pragraph 18.
  8. An Island in the Courtyard. Pragraph 21.

II. Answer the following questions.
1. “I got him for her by accident.”
(i) Who says this ?
(ii) Who do ‘him’ or ‘her’ refer to ?
(iii) What is the incident referred to here ?

2. “He stood on his head in delight.”
(i) Who does ‘he’ refer to ?
(ii) Why was he delighted ?

3. “We all missed him greatly : but in a sense we were relieved.”
(i) Who does ‘we all’ stand for ?
(ii) Who did they miss ?
(iii) Why did they nevertheless feel relieved ?

Answers
1. (i) The author says this.
(ii) ‘Him’ refers to the baby bear and “her’ refers to the author’s wife.
(iii) The incident refers to the catching of the baby bear.

2. (i) ‘He’ refers to the baby bear.
(ii) ‘He’ was delighted to see the author’s wife after a long time.

3. (i) The author, his wife and son.
(ii) They missed the baby bear.
(iii) They felt relieved because it was getting difficult to keep the baby bear at home.

III. Answer the following questions in 30 to 40 words each.
1. On two occasions Bruno ate/drank something that should not be eaten/drunk. What happened to him on these occasions ?
2. Was Bruno a loving and playful pet ? Why, then, did he have to he sent away ?
3. How was the problem of what to do with Bruno finally solved ?

Answers
1. On these two occasions, Bruno got all right. At first he ate barium carbonate. In the first case, he was taken to the vet’s residence. The vet injected the medicine and he got well. In the second, he had drunk engine oil. However, it had had no effect on him.

2. Yes, Bruno was a loving and playful pet. He did a few tricks. He would wrestle or box and tumble. He would “hold gun’ in the form of a stick and point at a person. However, it was becoming difficult to keep him at home. Therefore, he had to be sent away.

3. The author and his wife brought Bruno back home from the zoo. An island was made in the compound. It had a dry pit, or moat in it. It was six feet wide and seven feet deep. A wooden box was put there for Bruno to sleep in at night.

THINKING ABOUT LANGUAGE:
I. 1. Find these words in the lesson. They all have ie or ei in them.

  1. f …. ld
  2. ingred …… nts
  3. h ….. ght
  4. misch …. vous
  5. fr ….. nds
  6. …… ghtv – seven
  7. rel ….. ved
  8. p ….. ce

2. Now here are some more words. Complete them with ei or ie. Consult a dictionary if necessary.

  1. bel ….. ve
  2. rec ….. ve
  3. w …. rd
  4. I …… sure
  5. s ….. ze
  6. w …. ght
  7. r ….. gn
  8. f ….. gn
  9. gr …. f
  10. P ….. rce

(There is a popular rule of spelling : ‘i’ before ‘e’ except after ‘c’. Check if this rule is true by looking at the words above.)

Answers
I.

  1. Field
  2. ingredients
  3. height
  4. mischievous
  5. friends
  6. eighty-seven
  7. relieved
  8. piece

II.

  1. believe
  2. receive
  3. weird
  4. leisure
  5. seize
  6. weight
  7. reign
  8. feign
  9. grief
  10. pierce

This rule is applicable only in the case of “believe’ ‘grief and ‘pierce’ words. The other words have ei instead of ie.

II. Here are some words with silent letters. Learn their spelling. Your teacher will dictate these words to you. Write them down and underline the silent letters.

  1. knock
  2. wrestle
  3. walk
  4. wrong
  5. knee
  6. half
  7. honest
  8. daughter
  9. hours
  10. return
  11. hornet
  12. calm
  13. could
  14. sign
  15. island
  16. button

Answer
For self-attempt at class level.

The silent letters are underlined as under :

  1. knock
  2. knee
  3. could
  4. wrestle
  5. half
  6. sign
  7. walk
  8. island
  9. wrong
  10. daughter
  11. calm.

III. How to look at an Index
An index is a list of names or topics that tire to be found in a book. It is a list arranged in alphabetical order at the end of a book.

IV. 1. The Narrative Present
Notice the incomplete sentences in the following paragraphs. Here the writer is using incomplete sentences in the narration to make the incident more dramatic or immediate.
Can you rewrite the paragraph in complete sentences ?

Answer
Please try yourself.

WRITING
1. Pets have unique care and handling requirements and should only he kept by those with the commitment to understand and meet their needs. Give your argument in support of or against this statement.
Or
2. There is an on-going debate whether snake charmers should continue in their profession. You can get some idea about the debate from the newspaper clipping (The Hindu, 16 June 2004) given below. Read it, discuss in pairs or groups, and write either for or against the profession of snake charmers.
Report comes in support of snake charmers
By Our Staff Reporter
New Delhi, June 15. Over 30 years after the introduction of the Wildlife Protection

Answers
1. Argument in support of the statement
It is seen that pets have some unique care and handling requirements. So they should be kept by those who understand them and meet their needs. Animals can flourish only and better in their habitat. There is a pressure urbanisation and forests are shrinking. So the natural habitats of various animals are decreasing. Many animals either die or t starve to death. This means that soon many species will be extinct. The people who love animals and want to keep them as pets will help in keeping them alive.

The supervision r by Govt, agencies for their upkeep will keep these animals alive. The Govt, agencies could also train the animal lovers who would like to keep the animals as pets. For example, the knowledge of snake charmers could be utilized for keeping snakes species intact.

Argument against the statement
It would be dangerous to allow the animal lovers to keep pets. Animals have some unique habits and natural instincts. They need a very special care to keep as pets. This hobby of the animal lovers to keep pets proves very costly. Then it may also be a grave danger to the people living nearby. For example, a person keeps snakes as pets. They can escape due to some negligence. In that case, they may cause much harm including death to other persons.

It is seen that people who keep animals as pets are not fully knowledgeable. They know little about the animals’ behaviour. Also they do not know about their natural instincts and upkeep in the changing weather. So their negligence could cause death to these pet animals. Therefore, it is desirable that animals should be kept only in zoos or Parks or Reserves.

2. Please attempt yourself.

We hope the NCERT Solutions for Class 9 English Beehive Chapter 9 The Bond of Love help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 9 English Beehive Chapter 9 The Bond of Love, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.