Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 17 भीम और हनुमान

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 17 भीम और हनुमान are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 17 भीम और हनुमान

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 17

पाठाधारित प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
फूल देखकर द्रौपदी ने भीम से क्या कहा?
उत्तर:
जब फूल हवा में उड़ता हुआ द्रौपदी के पास आकर गिरा तब द्रौपदी ने उस फूल को उठाकर भीमसेन से बोली कि क्या आप ऐसे ही कुछ और फूल लाकर दे सकते हैं।

प्रश्न 2.
भीम को बगीचे के बीच कौन लेटा मिला?
उत्तर:
भीम को बगीचे के बीच एक विशालकाय बंदर रास्ता रोककर लेटा हुआ मिला।

प्रश्न 3.
बंदर ने अपनी क्या असमर्थता जताई?
उत्तर:
बंदर ने असमर्थता जताते हुए कहा-“मैं बूढ़ा हूँ मुश्किल से उठ-बैठ सकता हूँ।”

प्रश्न 4.
क्रोधित भीम ने बंदर को अपना परिचय कैसे दिया?
उत्तर:
एक बंदर को इस प्रकार की बातें करते देखकर भीम को गुस्सा आ गया। वे बोले, मैं कुरुवंश का वीर कुंती पुत्र हूँ। हट जाओ मेरे रास्ते से और हमें आगे जाने दो।

प्रश्न 5.
भीम ने लाँघने से क्यों मना कर दिया?
उत्तर:
भीम ने लाँघने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसका मानना था कि किसी जानवर को लाँघना अनुचित है। इसी कारण मैं रुक गया नहीं तो मैं तुम्हें एक ही छलाँग में लाँघकर चला गया होता।

प्रश्न 6.
भीम की धमकी पर बंदर की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर:
भीम की धमकी पर बंदर बड़े विनम्र भाव से बोला- हे वीर! शांत हो जाओ। इतना क्रोध न करो। यदि मुझे लाँघना तुम्हें अनुचित लगता है तो मेरी इस पूँछ को हटाकर एक ओर कर दो और चले जाओ।

प्रश्न 7.
हनुमान ने भीम को क्या आशीर्वाद दिया?
उत्तर:
हनुमान ने आशीर्वाद देते हुए कहा-“भीम! युद्ध के समय तुम्हारे भाई अर्जुन के रथ पर उड़ने वाली ध्वाजा पर मैं विद्यमान रहूँगा। विजय तुम्हारी ही होगी।”

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
द्रौपदी ने जिस फूल की लालसा प्रकट की थी, उसे लाने के लिए भीम को रास्ते में क्या-क्या कठिनाइयाँ आईं?
उत्तर:
एक दिन द्रौपदी आश्रम के बाहर खड़ी थी। हवा में उड़ता हुआ एक सुंदर फूल उसके सामने आ गिरा। द्रौपदी ने उस फूल को उठाकर भीम को दिया और कहा कि क्या तुम ऐसे कुछ फूल और मुझे लाकर दे सकते हो? भीम ने इसे अत्यंत सरल काम समझा। वे फूलों की तलाश में अनजान रास्ते पर चले जा रहे थे। इसके लिए उन्हें पहाड़ की घाटी में जाना पड़ा। जहाँ केले के पेड़ों का विशाल उद्यान लगा था। इस रास्ते पर एक विशाल बंदर अपने पूँछ फैलाए लेटा था। भीम के लिए बंदर की पूँछ उठाकर आगे बढ़ना टेढ़ी खीर साबित हुआ। यहीं उद्यान के समीप झराने में भीम को द्रौपदी का इच्छित फूल मिला।

प्रश्न 2.
फूल लाने जाते समय ऐसी कौन-सी घटना घटी, जिसके कारण उन्हें लज्जित होना पड़ा।
उत्तर:
फूल लाने जाते समय जब केले के विशाल उद्यान में पहुँचे तो रास्ते में हनुमान के रूप में भारी भरकम बंदर रास्ते में लेटा मिला। जिसकी पूँछ को लाँघना या उठाकर पार करते हुए आगे बढ़ना था। भीम चाहते थे कि बंदर अपनी पूँछ स्वयं हटा ले पर बंदर इसके लिए तैयार नहीं था और भीम से बंदर ने कहा कि वे स्वयं पूँछ हटाकर चले जाएँ। भीम ने इसे अत्यंत साधारण काम समझकर पूँछ को हटाने चले पर काफ़ी प्रयास करने के बावजूद वे इसे हिला भी न सके। इस घटना के बाद भीम बहुत लज्जित हुआ।

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 17

एक दिन द्रौपदी अपने आश्रम में खड़ी थी। हवा में उड़ता हुआ एक सुंदर फूल उनके पास आ गिरा। फूल उठाकर द्रौपदी ने अपने पति भीम से बोली-“क्या आप ऐसे कुछ और फूल मुझे लाकर दे सकते हो। यही बात उन्होंने युधिष्ठिर को भी कहीं।”

द्रौपदी की इच्छा पूरी करने के लिए भीम उस फूल की तालाश में निकल पड़े। चलते-चलते वे एक विशाल बगीचे में पहुँचे। उस बगीचे में केले के पेड लगे थे। वहाँ रास्ता रोके एक विशाल बंदर लेटा पड़ा था। बंदर ने भीम को देखकर कहा-“मैं अस्वस्थ हूँ। तुमने जगाकर नींद क्यों खराब कर दी।” भीम ने गर्व से कहा- “मैं कुंती पुत्र भीम हूँ। मेरे रास्ते से हट जाओ।” बंदर ने कहा कि मैं बूढ़ा हूँ, उठ-बैठ नहीं सकता। तुम मुझे लाँघकर चले जाओ। भीम ने कहा- किसी जानवर को लाँघना उचित नहीं हैं। बंदर ने कहा कि मुझे बताना कि हनुमान कौन था जो समुद्र को लाँघ गया था।

इस पर भीम ने कहा, क्या तुम हनुमान को नहीं जानते ? उठकर हमें रास्ता दे दो। नाहक तुम मृत्यु को निमंत्रण दे रहे हो।

तब बंदर बड़े करुण स्वर में बोला- “हे वीर! शांत हो जाओ। इतना क्रोध मत करो। यदि तुम्हें मुझे लांघना अनुचित लगता है तो मेरी पूँछ को हटराकर एक तरफ़ कर दो और चले जाओ।”

अब भीम ने बंदर की पूँछ एक हाथ से उठाने का प्रयास किया पर हिला भी न सका। फिर भीम ने दोनों हाथों से पूँछ पकड़कर उठाने का प्रयास किया फिर पूँछ हिला न सका। भीम का अहंकार चकना चूर हो गया। लज्जित होकर भीम ने बड़ी विनम्रता से बंदर से बोला-‘मुझे क्षमा करें। अपना परिचय दें। आप कौन हैं ? फिर हनुमान ने कहा-हे पांडुवीर! हनुमान मैं ही हूँ।”

भीम ने हनुमान को दंडवत प्रणाम किया। भीम ने कहा- हे वानर श्रेष्ठ! मुझसे बढ़कर भाग्यवान और कौन होगा, जो मुझे आपके दर्शन प्राप्त हुए। हनुमान ने भीम को आशीर्वाद देते हुए कहा, “भीम युद्ध के समय तुम्हारे भाई अर्जुन के रथ पर उड़ने वाली ध्वजा पर मैं विद्यमान रहूँगा। विजय तुम्हारी होगी।” इसके बाद हनुमान ने भीम को पास के झरने में खिले हुए सुगंधित फूल दिखाए। फूलों को देखते ही भीम को द्रौपदी की बात याद आई। उसने जल्दी से फूल तोड़े और आश्रम की ओर लौट गए।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या-45- ताज्जुब – आश्चर्य, विस्मय – आश्चर्य, बलिष्ठ – शक्तिशाली, मारुति – हनुमान, ध्वजा – पताका, वेग – तेज़ी से।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 16 धृतराष्ट्र की चिंता

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 16 धृतराष्ट्र की चिंता are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 16 धृतराष्ट्र की चिंता

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 16

पाठाधारित प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जब पांडव वन की ओर जाने लगे तब धृतराष्ट्र ने विदुर को बुलाकर क्या पूछा?
उत्तर:
धृतराष्ट्र ने विदुर से पूछा पांडु के बेटे और द्रौपदी कैसे वन की ओर जा रहे हैं।

प्रश्न 2.
विदुर ने द्रौपदी की दशा के बारे में क्या बताया?
उत्तर:
विदुर ने बताया कि द्रौपदी ने बालों को बिखेरकर मुँह ढक रखा है और रोती हुई जा रही है।

प्रश्न 3.
वन को जाते हुए पांडवों का वर्णन विदुर ने किस प्रकार किया?
उत्तर:
विदुर ने वन को जाते हुए पांडवों का वर्णन करते हुए कहा कि-“कुंती पुत्र युधिष्ठिर कपड़े से चेहरा ढककर जा रहे हैं। भीम अपनी दोनों भुजाओं को निहारता, अर्जुन हाथ में कुछ बालू लिए उसे बिखेरता, नकुल और सहदेव सारे शरीर पर धूल रमाए हुए क्रमशः युधिष्ठिर के पीछे-पीछे जा रहे हैं। द्रौपदी ने बिखरे हुए केशों में सारा मुँह ढक लिया है और आँसू बहाती हुई युधिष्ठिर का अनुसरण कर रही हैं।

प्रश्न 4.
विदुर के चले जाने पर धृष्टराष्ट्र को कैसा लगा? उन्होंने विदुर को बुलाने के लिए किसे भेजा?
उत्तर:
विदुर के पांडवों के पास चले जाने के बाद धृतराष्ट्र को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्हें लगने लगा कि मैंने विदुर को भगाकर अच्छा नहीं किया। अतः उन्होंने विदुर को बुलाने के लिए संजय को भेजा।

प्रश्न 5.
महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट कहाँ हुई?
उत्तर:
महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट काम्यक वन में हुई।

प्रश्न 6.
धृतराष्ट्र द्वारा पांडवों का कुशल पूछने पर महर्षि मैत्रेय ने क्या बताया?
उत्तर:
धृतराष्ट्र द्वारा पांडवों की कुशलक्षेम पूछने पर मैत्रेय ने बताया- “राजन काम्यक वन में संयोग से युधिष्ठिर से मेरी भेंट हो गई थी। वन के दूसरे ऋषि-मुनि भी मिलने उसके आश्रम में आए थे। हस्तिनापुर में जो कुछ हुआ था, उसका सारा हाल उन्होंने मुझे बताया था। यही कारण है कि मैं आपके यहाँ आया हूँ। आपके और भीष्म के रहते ऐसा नहीं होना चाहिए था।

प्रश्न 7.
पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ वन में कौन-कौन आए थे?
उत्तर:
पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ कैकेय भोज और वृष्टि जाति के लोग, चेदिराज धृष्टकेतु आदि वन गए थे।

प्रश्न 8.
द्रौपदी को सांत्वना देते हुए श्रीकृष्ण ने क्या भरोसा दिलाया?
उत्तर:
द्रौपदी की दुख भरी गाथा सुनकर श्रीकृष्ण बोले-“बहन द्रौपदी! जिन्होंने तुम्हारा अपमान किया है, उन सबकी लाशें युद्ध के मैदान में खून से लथपथ होकर मिलेंगी। आप शोक न करो! मैं वचन देता हूँ कि पांडवों की हर प्रकार से सहायता करूँगा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पांडव द्रौपदी के साथ वन में किस प्रकार जा रहे थे?
उत्तर:
वन जाते समय युधिष्ठिर अपने चेहरे को कपड़े से ढककर जा रहे थे। भीम अपनी दोनों भुजाओं को निहारता, अर्जुन हाथ में कुछ बालू लिए उसे बिखेरता, नकुल और सहदेव सारे शरीर पर धूल रमाए हुए क्रमशः युधिष्ठिर के पीछे-पीछे जा रहे थे। द्रौपदी ने बिखरे हुए केशों से सारा मुँह ढक लिया है और आँसू बहाती हुई युधिष्ठिर का अनुसरण कर रही है।

प्रश्न 2.
महर्षि मैत्रेय ने दुर्योधन को क्या सलाह दी।
उत्तर:
महर्षि मैत्रेय ने दुर्योधन को सलाह देते हुए कहा कि-“दुर्योधन तुम्हारी भलाई के लिए कहता हूँ कि पांडवों को धोखा देने का विचार त्याग दो, उनसे ईर्ष्या न करो। उनके साथ संधि कर लो। इसी में तुम्हारी भलाई है।”

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 16

जब द्रौपदी को साथ लेकर पांडव वन को जाने लगे तो चिंतित धृतराष्ट्र ने विदुर से पूछा कि पांडु के बेटे और द्रौपदी कैसे जा रहे हैं, मुझे बताओ। विदुर ने धृतराष्ट्र को बताते हुए कहा कि युधिष्ठिर अपने चेहरे ढककर जा रहे हैं। भीम अपनी दोनों भुजाओं को निहारते हुए जा रहे हैं, जबकि अर्जुन हाथ में बालू लेकर बिखेरते हुए और नकुल और सहदेव सारे शरीर में मिट्टी लगाते हुए युधिष्ठिर के. पीछे-पीछे जा रहे हैं। द्रौपदी के बिखरे हुए बाल से उनका मुँह ढंका हुआ है और आँसू बहाती हुई जा रही हैं।

यह सुनकर धृतराष्ट्र की चिंता काफ़ी बढ़ गई। इधर विदुर बार-बार धृतराष्ट्र को आग्रह कर रहे थे कि आप पांडवों से समझौता कर लें। इनकी बार-बार एक ही बात को सुनकर धृतराष्ट्र झुंझलाकर बोले, मुझे तुम्हारे मशविरा की ज़रूरत नहीं है। अगर तुम चाहो तो पांडवों के साथ जा सकते हो। विदुर भी अपने रथ में बैठकर जंगल में पांडवों के साथ चल पड़े।

अब धृतराष्ट्र को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने संजय को बुलाया और कहा- तुम विदुर को समझा बुझाकर वापिस लाओ। संजय फटाफट पांडवों के पास पहुँचे और विदुर से कहा- धृतराष्ट्र अपनी गलती पर काफ़ी दुखी हैं। आप अगर वापस नहीं लौटेंगे तो वे अपना प्राण त्याग देंगे। कृपया आप अभी लौट चलिए।

यह सुनकर विदुर पांडवों से विदा लेकर हस्तिनापुर लौट आए। जब विदुर लौटकर हस्तिनापुर गए तो धृतराष्ट्र ने उन्हें गले लगा लिया और खुशी से बोले-“निर्दोष विदुर! मैं उतावलापन में जो भला-बुरा कह बैठा, बुरा मत मानना और मुझे क्षमा कर देना।”

एक दिन महर्षि मैत्रेय धृतराष्ट्र के दरबार में आए। धृतराष्ट्र ने उनका समुचित आदर सत्कार किया।

फिर महर्षि से कुरु जंगल में रहने वाले पांडवों की कुशलक्षेम पूछा। महर्षि मैत्रेय ने बताया कि पांडवों से काम्यक वन में भेंट हुई थी। उनसे हस्तिनापुर में घटित चौसर प्रसंग को सुनकर ही मैं आपके पास आया हूँ। आपके और भीष्म के रहते यह अच्छा नहीं हुआ। सभा में उपस्थित दुर्योधन से महर्षि ने कहा-“राजकुमार तुम्हारी भलाई के लिए कहता हूँ सुनो! पांडवों को धोखा देने का विचार छोड़ दो। उनसे वैर मोल मत लो। उनके साथ संधि कर लो! इसी में तुम्हारी भलाई है।”

किंतु दुर्योधन पर उनकी बातों का कोई असर नहीं हुआ। दुर्योधन के व्यवहार में ढिठाई देखकर महर्षि ने क्रोधित होकर कहा दुर्योधन ध्यान रखो अपने घमंड का फल तुम्हें अवश्य मिलेगा।

इस बीच हस्तिनापुर में घटी घटनाओं की खबर मिलते ही श्रीकृष्ण पांडवों से मिलने वन में ही पहुँचे। उनके साथ कैकेय, राजा भोज, वृष्टि जाति के नेता, चेदिराज धृष्टकेतु भी उनके साथ आए।

सब बड़े प्रेम से आपस में मिले। द्रौपदी जब श्रीकृष्ण से मिली तो उसके आँखों में अविरल अश्रुधारा बह चली। वह बोली, इस तरह अपमानित होने के बाद मेरा जीवन ही बेकार है। अब मेरा कोई नहीं रहा, आप भी मेरे नहीं रहे। करुण स्वर में विलाप करती हुई द्रौपदी को श्रीकृष्ण ने समझाया और बोले बहन द्रौपदी, जिसने आपका अपमान किया है उन सबकी मौत युद्ध के मैदान में निश्चित है। आप शोक मत कीजिए। मैं वचन देता हूँ कि पांडवों की हर प्रकार से सहायता करूँगा। यह भी निश्चय मानो कि तुम साम्राज्ञी के पद को फिर सुशोभित करोगी।

इसके बाद श्रीकृष्ण सुभद्रा और अभिमन्यु को लेकर द्वारका को लौट गए। धृष्टद्युम्न द्रौपदी के पुत्रों को लेकर पांचाल देश लौट गया।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या-43- आग्रह – अनुरोध, अकसर – प्रायः, बराबर, व्यतीत – बिताना, उतावली – शीघ्रता के भाव, समुचित – उचित तरीके से, बुद्धिमता – बुद्धिमान।
पृष्ठ संख्या-44- नासमझ – मूर्ख, ढिठाई, धृष्टता, अशिष्टता, समेत – सहित, श्रद्धा – मन से सम्मान देना, अविरल – सतत्, लगातार।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 15 चौसर का खेल व द्रौपदी की व्यथा

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 15 चौसर का खेल व द्रौपदी की व्यथा are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 15 चौसर का खेल व द्रौपदी की व्यथा

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 15

पाठाधारित प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विदुर पांडवों के पास किस चीज़ का निमंत्रण देने गए थे?
उत्तर:
हस्तिनापुर में चौसर के खेल में भाग लेने के लिए विदुर पांडवों के पास निमंत्रण देने गए थे।

प्रश्न 2.
चौसर के निमंत्रण पर युधिष्ठिर ने विदुर से क्या कहा?
उत्तर:
चौसर के निमंत्रण पर युधिष्ठिर ने विदुर से कहा- चौसर का खेल अच्छा नहीं होता है। इस खेल से आपस में वैमनष्यता एवं झगड़ा बढ़ता है। समझदार लोग इस खेल को पसंद नहीं करते हैं लेकिन इस मामले में हम लोग आपके निमंत्रण पर चलने वाले हैं। आपका विचार क्या है?

प्रश्न 3.
दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह किसे खिलाया।
उत्तर:
दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह मामा शकुनि को खेलाया।

प्रश्न 4.
राजवंशों की नीति के अनुसार खेल का नियम क्या है?
उत्तर:
राजवंशों की नीति के अनुसार किसी खेल के लिए निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया जाता था।

प्रश्न 5.
अंत में शकुनि ने युधिष्ठिर को किसे दाँव पर लगाने के लिए कहा?
उत्तर:
अंत में शकुनि ने द्रौपदी को दाँव पर लगाने के लिए कहा।

प्रश्न 6.
युधिष्ठिर चौसर के खेल में क्या-क्या हार गए?
उत्तर:
युधिष्ठिर खेल में देश, देश की प्रजा, दास, दासियाँ, आभूषण, चारो भाई, स्वयं अपने आपको एवं पत्नी द्रौपदी को भी हार गए।

प्रश्न 7.
दुर्योधन ने दुःशासन को क्या आदेश दिया?
उत्तर:
दुर्योधन ने दुःशासन से कहा यह सारथी भीम से भयभीत लगता है तुम्ही जाकर उस अभिमानी द्रौपदी को उठाकर ले आओ।

प्रश्न 8.
द्रौपदी के हार जाने पर सभा मंडप पर क्या प्रतिक्रिया हुई ?
उत्तर:
द्रौपदी को हार जाने पर सभागार में उपस्थित लोगों में हाहाकार मच गया। चारों ओर धिक्कार की आवाजें आने लगीं। कुछ लोग कहने लगे कि यह घोर पाप है। कुछ लोगों ने आँसू बहाए और कई काफ़ी दुखी हो गए।

प्रश्न 9.
धृतराष्ट्र का कौन-सा पुत्र द्रौपदी को दाँव पर लगाने की बात पर संतप्त हो उठा?
उत्तर:
धृतराष्ट्र का छोटा पुत्र युयुत्सु संतप्त हो उठा।

प्रश्न 10.
दुर्योधन ने विदुर को क्या आदेश दिया?
उत्तर:
दुर्योधन ने विदुर को कहा आप तुरंत रनिवास में जाएँ और द्रौपदी को यहाँ लाएँ।

प्रश्न 11.
धृतराष्ट्र ने पांडवों को कैसे शांत किया?
उत्तर:
धृतराष्ट्र ने पांडवों को जुए में हारा राज्य व संपत्ति लौटाकर पांडवों को शांत किया।

प्रश्न 12.
धृतराष्ट्र की विनती पर पांडवों ने क्या किया?
उत्तर:
धृतराष्ट्र की विनती पर पांडव द्रौपदी तथा कुंती के साथ इंद्रप्रस्थ चले गए।

प्रश्न 13.
दूसरी बार खेल में क्या शर्त लगी थी?
उत्तर:
दूसरी बार खेल में शर्त लगी कि हारा हुआ दल अपने भाइयों के साथ बारह वर्ष तक वन में जीवन व्यतीत करेगा। उसके बाद एक वर्ष तक अज्ञातवास में रहेगा।

प्रश्न 14.
दूसरी बार खेल में हारने के बाद युधिष्ठिर ने क्या किया?
उत्तर:
दूसरी बार खेल में हारने के बाद पांडव अपनी शर्त के अनुसार वन में चले गए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विदुर ने युधिष्ठिर के पास जाकर क्या कहा?
उत्तर:
विदुर ने.युधिष्ठिर के पास जाकर कहा कि हस्तिनापुर में चौसर खेल के लिए एक सभा मंडप बनाया गया है। मैं राजा धृतराष्ट्र की ओर से तुम्हें सभा मंडप देखने और चौसर खेलने का निमंत्रण देने आया हूँ।

प्रश्न 2.
प्रतिकामी ने जाकर द्रौपदी को क्या कहा?
उत्तर:
प्रतिकामी ने रनिवास में जाकर द्रौपदी से कहा कि-चौसर खेल में युधिष्ठिर आपको हार गया है। अब आप दुर्योधन की दासी बन गई है। अब आपको धृतराष्ट्र के महल में दासी का काम करना है। अब आप चलिए मैं आपको लेने आया हूँ।

प्रश्न 3.
द्रौपदी के वस्त्र-हरण के समय भीम ने क्या प्रतिज्ञा की?
उत्तर:
द्रौपदी के वस्त्र हरण के समय भीम ने प्रतिज्ञा की कि-“उपस्थित सज्जनो! मैं शपथ खाकर कहता हूँ कि जब तक भरतवंश पर बट्टा लगाने वाले इस दुरात्मा दुःशासन की छाती को चीर न लूँगा तब तक इस संसार को छोड़कर नहीं जाऊँगा।”

प्रश्न 4.
भीम की प्रतिज्ञा सुनकर धृतराष्ट्र ने क्या अनुभव किया? और क्या उपाय किया?
उत्तर:
भीम की प्रतिज्ञा सुनकर धृतराष्ट्र ने अनुभव किया कि इस घटना का परिणाम अच्छा नहीं होगा। यह उनके पुत्रों के कुल की बर्बादी का कारण बन जाएगी। इस विपरीत परिस्थिति को सँभालने के लिए उन्होंने द्रौपदी को अपने पास बुलाकर शांत किया तथा युधिष्ठिर से कहा- दुर्योधन के इस षड्यंत्र को माफ़ कर दो। अपना राज्य और संपत्ति ले जाओ और इंद्रप्रस्थ जाकर सुखपूर्वक रहो।

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 15

विदुर धृतराष्ट्र के निर्देशानुसार पांडवों के पास इंद्रप्रस्थ गए। उनको देखकर युधिष्ठिर ने विदुर का यथोचित सत्कार किया। फिर विदुर ने आसन पर बैठे-बैठे बोले- हस्तिनापुर में चौसर खेल का आयोजन किया गया है जिसमें सभा मंडप बनाया गया है। राजा धृतराष्ट्र के आदेश पर मैं तुम लोगों को सभा को देखने चलने के लिए न्यौता देने आया हूँ। धृतराष्ट्र की इच्छा है कि तुम सब भाई आओ। चौसर खेल का आनंद लो। इस पर युधिष्ठिर ने विदुर से कहा कि चौसर का खेल अच्छा नहीं होता है। यह खेल आपस में मनमुटाव करवा देता है, लेकिन राजवंशों की परंपराओं के अनुसार किसी भी खेल के लिए बुलाए जाने पर मना नहीं करना चाहिए। इसके अलावा युधिष्ठिर को मन में शंका हुई कि धृतराष्ट्र के बुलाने पर नहीं जाने पर कहीं वह अपना अपमान न समझ लें। इसके बाद युधिष्ठिर सपरिवार हस्तिनापुर पहुंच गए।

शकुनि ने चौसर पारी की शुरुआत की और खेलने के लिए युधिष्ठिर से कहा। इस पर युधिष्ठिर बोले- “यह खेल ठीक नहीं है। यह खेल धोखा के समान है। इस पर शकुनि ने प्रतिक्रिया दिया कि आपको खेल में हार जाने का डर है। इस बात पर युधिष्ठिर बोले कि ऐसी बात नहीं हैं। आप कहते हैं तो खेल लेते हैं।

तब दुर्योधन बोल उठा- मेरी जगह खेलेंगे तो मामा शकुनि किंतु दाँव लगाने के लिए जो धन इत्यादि चाहिए, वह मैं दूंगा।
युधिष्ठिर बोले- मेरा मानना है कि किसी एक की जगह दूसरे को नहीं खेलना चाहिए। यह खेल के नियमों के विरुद्ध है।

खेल प्रारंभ हो गया। सारा मंडप दर्शकों से भरा हुआ था। द्रोण, भीष्म, कृपाचार्य, विदुर धृतराष्ट्र जैसे वयोवृद्ध उपस्थित थे। दर्शकों के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। दाँव पर दाँव चले गए और युधिष्ठिर हर बाज़ी हारते चले गए। भाइयों के शरीर के वस्त्र आभूषण भी हार गए। एक-एक करके भाईयों को और अंत में खुद अपने को भी हार गए। शकुनि ने युधिष्ठिर से कहा-“एक और चीज़ है जो तुमने अभी हारी नहीं है उसकी बाज़ी लगाओ, तो तुम अपने आपको भी छुड़ा सकते हो। अपनी पत्नी द्रौपदी को तुम दाँव पर क्यों नहीं लगाते।”

युधिष्ठिर ने द्रौपदी की भी बाज़ी लगा दी और शकुनि ने बाजी जीत ली। सभा में हाहाकार मच गया। धिक्कार की आवाजें आने लगीं। दुर्योधन ने विदुर से द्रौपदी को रनिवास से लाने को कहा। विदुर ने सभासदों की ओर देखकर कहा अपने को हार जाने के बाद युधिष्ठिर को कोई हक नहीं कि वह द्रौपदी की बाज़ी लगाए।

विदुर की इन बातों से दुर्योधन क्रोधित हो गया और अपने सारथी प्रतिकामी को बुलाया और बोला कि तुम रनिवास में जाओ और द्रौपदी को बोलो कि चौसर के खेल में युधिष्ठिर आपको दाँव में हार बैठे हैं। मैं आपको लेने आया हूँ।

द्रौपदी प्रतिकामी से बोली- सारथी तुम जाकर पहले उन हारने वाले जुए के खिलाड़ियों से पूछो कि पहले वह अपने को हारे थे या मुझे। भरी सभा में यह प्रश्न करना, जो उत्तर मिले आकर बताना! उसके बाद मुझे ले जाना।

प्रतिकामी ने भरी सभा में युधिष्ठिर से यही प्रश्न किया। दुर्योधन ने प्रतिकामी से कहा कि द्रौपदी से कहो कि यह प्रश्न वह खुद ही आकर करें। प्रतिकामी दुबारा रनिवास में गया और बोला कि दुर्योधन की आज्ञा है कि आप स्वयं आकर युधिष्ठिर से प्रश्न कर लें। अब द्रौपदी ने जाने से मना कर दिया। बोली अगर युधिष्ठिर उत्तर नहीं देते तो, जो सभा में बैठे लोग हैं, उनका उत्तर आकर बताओ। इस बार द्रौपदी ने आने से इंकार कर दिया। प्रतिकामी के लौटने पर झल्लाए हुए दुर्योधन ने दःशासन को भेजा। उसने दुःशासन को आदेश दिया कि तुम जाकर उस घमंडी औरत को उठा लाओ। दुःशासन द्रौपदी के बाल खींचते हुए बलपूर्वक घसीटते हुए सभा में ले आया। इससे द्रौपदी बेचैन हो उठी। उसकी इस दशा को देखकर धृतराष्ट्र के बेटे विकर्ण को बड़ा दुख हुआ। उससे रहा नहीं गया। वह बोल उठा कि युधिष्ठिर खुद दाँव पर अपने आपको हार चुके थे, फिर द्रौपदी की बाज़ी लगाने का उनको अधिकार नहीं रह जाता है। मेरे हिसाब से द्रौपदी नहीं जीती गई।

विकर्ण की बातों से वहाँ उपस्थित लोगों में कोलाहल मच गया। यह सब देखकर कर्ण क्रोधित होकर विकर्ण से बोला, अभी तुम बच्चे हो। तुम्हें बोलने को कोई अधिकार नहीं है।

यह देखकर दुःशासन द्रौपदी के वस्त्र पकड़कर खींचने लगा। वह ज्यों-ज्यों वस्त्र खींचता गया त्यों-त्यों वस्त्र बढ़ता गया। वस्त्र खींचतेखींचते थक कर वह ज़मीन पर गिर पड़ा। दुःशासन की इस हरकत को देखकर भीम ने भरी सभा में प्रतिज्ञा लिया कि मैं इस दुरात्मा दुःशासन की छाती को चीरकर ही दम लूँगा।

इन सब क्रियाकलापों को देखकर धृतराष्ट्र समझ गए कि यह सब ठीक नहीं हुआ है। अतः उन्होंने द्रौपदी को सांत्वना दी और युधिष्ठिर को राज्य लौटा दिया। इसके बाद पांडव द्रौपदी को लेकर वापस इंद्रप्रस्थ चले गए। दुःशासन और शकुनि के उकसाने पर दुर्योधन ने धृतराष्ट्र को इस बात के लिए राजी कर लिया कि पांडवों को एक बार फिर से चौसर खेलने के लिए बुलाया जाय। युधिष्ठिर ने पिछली घटनाओं से दुखी होकर उनका न्यौता स्वीकार कर लिया। इस बार चौसर का शर्त था कि हारा हुआ दल अपने भाइयों के साथ बारह वर्ष का आज्ञात वनवास काटेगा। यदि इस बीच एक वर्ष में उनका पता चल जाएगा, तो सबको बारह वर्ष के लिए फिर से वनवास काटना पड़ेगा। इस बार फिर युधिष्ठिर चौसर में हार गए और शर्त के अनुसार पांडव वनवास चले गए।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या-37- अनर्थ – बुरा, भरसक – पूरी तरह से शक्तिभर, अस्वीकार – मना करना, अपमान – निरादर, प्रेरित – उत्साहित, चेताना – सचेत करना।
पृष्ठ संख्या-38- साहस – हिम्मत, गरम होकर – क्रोधित होकर, विरुद्ध – विपरीत, चाव – उत्साह, इशारों – संकेतों।
पृष्ठ संख्या 39- पार पाना – ज्ञान प्राप्त करना, दुरात्मा – दुष्ट, सानी – मुकाबला, दुर्दैव – दुर्भाग्य, बेबस – लाचार, दाद देनावाह – वाही, विकल – व्याकुल।
पृष्ठ संख्या-40- युयुत्सु – धृतराष्ट्र का एक सौ एकवाँ पुत्र जो एक वैश्य जाति की स्त्री से पैदा हुआ था।
पृष्ठ संख्या-41- न्यायोचित – न्याययुक्त, उकसाना – प्रेरित करना, थर्रा उठना – भयभीत होना, अजातशत्रु – जिसका कोई शत्रु न हो, कुचाल – बुरा काम।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 14 शकुनि का प्रवेश

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 14 शकुनि का प्रवेश are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 14 शकुनि का प्रवेश

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 14

पाठाधारित प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
युधिष्ठिर ने अपने भाइयों के साथ क्या शपथ ली?
उत्तर:
एक दिन युधिष्ठिर ने अपने भाइयों के साथ युद्ध की संभावना मिटाने के उद्देश्य से यह कसम खाई की वे आज से तेरह साल तक भाइयों से युद्ध नहीं करेगा। उनकी भावनाओं की कद्र करेगा तथा कभी नीचा दिखाने का प्रयास नहीं करेगा। उनकी बात को कभी नहीं टालेंगे।

प्रश्न 2.
युधिष्ठिर की बात पांडव भाइयों को कैसी लगी?
उत्तर:
युधिष्ठिर की बात उसके भाइयों को औचित्यपूर्ण लगी।

प्रश्न 3.
पांडव राजसूय कर रहे हैं? यह जानकर दुर्योधन को कैसा लगा?
उत्तर:
पांडवों द्वारा राजसूय यज्ञ करना दुर्योधन को अच्छा नहीं लगा।

प्रश्न 4.
दुर्योधन के इंद्रप्रस्थ पर चढ़ाई के प्रस्ताव पर शकुनि ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर:
इंद्रप्रस्थ पर चढ़ाई के प्रस्ताव पर शकुनि ने कहा कि युद्ध की बात मत करना। तुम पांडवों पर विजय प्राप्त करना चाहते हो तो युद्ध के बदले चतुराई से काम लो। मैं तुम्हें ऐसा उपाय बता सकता हूँ जिससे बिना लड़ाई के ही युधिष्ठिर पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 5.
शकुनि ने धृतराष्ट्र को किस चीज़ के लिए बाध्य किया?
उत्तर:
पांडवों को चौसर खेल में बुलाने के लिए शकुनि ने धृतराष्ट्र को बाध्य किया।

प्रश्न 6.
जुए के खेल के विरोध में धृतराष्ट्र के क्या मत थे?
उत्तर:
जुए के खेल के विरोध में धृतराष्ट्र के मत थे कि- “जुए का खेल वैर-भाव का जड़ होता है। इसलिए बेटा मेरी तो राय यह है कि तुम्हारा विचार गलत है। इस विचार को त्याग दो।

प्रश्न 7.
जुए के खेल के विषय में विदुर ने क्या मत व्यक्त किए।
उत्तर:
जुए के खेल के विषय में विदुर बोले, “राजन सारे वंश का इससे नाश हो जाएगा। इसके कारण हमारे कुल के लोगों में आपसी मनमुटाव और झगड़े-फसाद होंगे। इससे भारी संकट हम पर आएगी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शकुनि ने दुर्योधन को क्या कहकर सांत्वना दिया?
उत्तर:
दुर्योधन को सांत्वना देते हुए मामा शकुनि ने कहा- तुम इस तरह मन छोटा क्यों करते हो? तुम्हें पांडवों के भाग्य पर जलन नहीं होनी चाहिए। उन्हें न्यायपूर्वक जो राज्य मिला है, वे उसी का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने किसी का कुछ बिगाड़ा नहीं है। फिर उनकी शक्ति और सौभाग्य से तुम्हारा कुछ बिगड़ा भी नहीं है। तुम्हारे साथ हम सभी है। फिर चिंता की क या बात है?

प्रश्न 2.
पांडवों को बिना युद्ध के जीत पाने का शकुनि ने क्या उपाय बताया?
उत्तर:
शकुनि ने कहा- “युधिष्ठिर को चौसर के खेल का बड़ा शौक है, पर उसे खेलना नहीं आता है। शकुनि ने दुर्योधन को कहा कि वह इस खेल में उसकी ओर से खेलेगा और युधिष्ठिर को पराजित कर राज्य छीनकर वह दुर्योधन के हवाले कर देगा।

प्रश्न 3.
धृतराष्ट्र के मना करने पर भी दुर्योधन अपने हठ पर अड़ा रहा क्यों?
उत्तर:
दुर्योधन पांडवों के ठाट-बाट तथा यश समृद्धि के कारण बेचैन हो रहा था। पांडवों के सौभाग्य की बात याद करके उसकी जलन बढ़ने लगी। वह कुछ ऐसा करना चाहता था कि पांडवों का हस्तिनापुर में कभी प्रवेश न हो। वह पांडवों को अपने हिस्से का राज्य नहीं देना चाहता था। इसी उद्देश्य से वह चौसर का खेल खेलने के लिए उन्हें निमंत्रण देना चाहता था। धृतराष्ट्र जुए खेल को वैर-विरोध का जड़ मानते थे।

अतः वे दुर्योधन को इस काम के लिए मना करते रहे, किंतु अपनी बात मनवाने के लिए दुर्योधन अपने पिता धृतराष्ट्र के सामने ज़िद करने लगा।

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 14

एक दिन युधिष्ठिर ने अपने भाइयों से कहा कि युद्ध की संभावना को मिटा देने के उद्देश्य से आपस में यह शपथ लेते हैं कि आज से तेरह वर्ष तक कभी किसी से युद्ध नहीं करेंगे। यहाँ तक कि दुर्योधन और दूसरे कौरवों की बात की अवहेलना नहीं करेंगे। सदैव उनकी इच्छानुसार कार्य करने की कोशिश करेंगे। युधिष्ठिर का सुझाव सभी भाइयों को उचित लगा। उधर दुर्योधन पांडवों की ठाट-बाट तथा यश समृद्धि को देखकर जलने लगा। वह काफ़ी बेचैन हो गया। पांडवों के सौभाग्य की बात याद करके उसकी जलन और बढ़ने लगी। एक दिन महल के एक कोने में काफ़ी उदास और चिंतित मन से बैठा था। तभी उसका मामा शकुनि वहाँ आ गया। उसने दुर्योधन से पूछा कि तुम इतने उदास क्यों बैठे हो? तुम्हें दुख क्या है ? दुर्योधन ने तभी अपनी व्यथा शकुनि को सुनाई। पांडव किस तरह ठाट-बाट से राज कर रहे हैं। यह सब इन आँखों से देखने पर भी मैं कैसे शोक न करूँ। मेरा अब तो जीना ही व्यर्थ मालूम होता है।

शकुनि ने दुर्योधन को समझाते हुए कहा कि तुम्हें पांडवों के सौभाग्य पर जलन नहीं होनी चाहिए। पांडव अपने न्यायपूर्ण अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। अपनी शक्ति से उन्होंने अपना राज्य बढ़ाया है। तुम्हारे साथ भीष्म, कृपाचार्य, द्रोण, अश्वत्थामा, जयद्रथ, सोमदत्त और मुझ जैसे वीर हैं। तुम भी सारे संसार पर विजय प्राप्त कर सकते हो।

शकुनि ने दुर्योधन को समझाते हुए कहा कि युद्ध की बात मत करो। मेरे पास एक ऐसा उपाय है कि बिना लड़ाई के ही युधिष्ठिर पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। दुर्योधन की जिज्ञासा बढ़ी और उसने शकुनि से पूछा तो शकुनि ने कहा- दुर्योधन युधिष्ठिर को चौसर का खेल का बड़ा शौक है। पर उसे खेलना नहीं आता। हम उसे खेलने के लिए बुलाएँ, तो युधिष्ठिर अवश्य मान जाएगा। तुम जानते हो कि मैं मँजा हुआ खिलाड़ी हूँ। तुम्हारी ओर से मैं खेलूँगा और युधिष्ठिर को हराकर उसका सारा राज्य और एश्वर्य हम बिना युद्ध के जीत लेंगे और सारा राज्य मैं तुम्हें दे दूंगा।

अब दुर्योधन और शकुनि धृतराष्ट्र के पास गए। वहाँ शकुनि ने सलाह दिया कि पांडवों को चौसर खेल के लिए बुलाया जाए। धृतराष्ट्र ने जुए के खेल को बुरा बताते हुए इस प्रस्ताव का विरोध किया। लेकिन पुत्र मोह और दुर्योधन के ज़िद के सामने धृतराष्ट्र ने घुटने टेक दिए।

विदुर ने धृतराष्ट्र को सचेत करते हुए कहा- राजन! सारे वंश का नाश हो जाएगा। इसके कारण हमारे कुल के लोगों में आपसी रंजिश, मनमुटाव और झगड़े-फसाद बढ़ेंगे। इससे भारी संकट हम पर आएगी किंतु पुत्र मोह के सामने धृतराष्ट्र ने विदुर को ही चौसर का निमंत्रण देने इंद्रप्रस्थ भेज दिया।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या-35- बेचैन – व्याकुल, परम मित्र – निकटतम दोस्त, व्यर्थ – बेकार, सांत्वना देना – समझाना, सौभाग्य – अच्छा भाग्य।
पृष्ठ संख्या-36, 37- सहज – स्वाभाविक, सरल, ऐश्वर्य – धन दौलत, ईजाद – आविष्कार, खोज, विपदा – संकट, राय – परामर्श ।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 13 जरासंध

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 13 जरासंध are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 13 जरासंध

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 13

पाठाधारित प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जरासंध कौन था?
उत्तर:
जरासंध मगध देश का राजा था, और कंस उसका दामाद था।

प्रश्न 2.
नियम के अनुसार, राजसूय यज्ञ कौन करने का अधिकारी होता था?
उत्तर:
जो संपूर्ण संसार में राजाओं में पूज्य हो, वह राजा ही राजसूय यज्ञ कर सकता था।

प्रश्न 3.
राजसूय यज्ञ करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने किससे सलाह ली।
उत्तर:
राजसूय करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से सलाह ली।

प्रश्न 4.
युधिष्ठिर ने राजसूय यज्ञ करने का इरादा क्यों छोड़ा?
उत्तर:
युधिष्ठिर ने सम्राट का विचार छोड़ देने में ही अपनी भलाई समझा, क्योंकि उन्हें भीम व अर्जुन की बातों से यह संदेक होने लगा कि राजसूय यज्ञ करने के लिए कई लोगों के प्राणों की बलि चढ़ जाएगी। अतः उन्होंने इस इरादे को बदल देना ही श्रेष्यकर समझा।

प्रश्न 5.
युधिष्ठिर की अनिच्छा को देखते हुए अर्जुन ने क्या कहा?
उत्तर:
युधिष्ठिर ने जब राजसूय यज्ञ का विचार छोड़ देने की बात कही, तब अर्जुन ने कहा- “यदि हम यशस्वी भरतवंश की संतान होकर भी कोई साहस का काम न करें, तो धिक्कार है हमें और हमारे जीवन को। जिस काम को करने की शक्ति है, भाई युधिष्ठिर क्यों ऐसा समझते हैं कि हम नहीं कर पाएंगे।

प्रश्न 6.
अर्जुन के उद्गार सुनने के बाद श्रीकृष्ण ने क्या कहा?
उत्तर:
श्रीकृष्ण अर्जुन की इन बातों को सुनकर मंत्र-मुग्ध हो गए। बोले-“धन्य हो अर्जुन! कुंती के लाल, अर्जुन से मुझे यही आशा थी।”

प्रश्न 7.
जरासंध का वध किसने किया?
उत्तर:
जरासंध का वध भीम ने किया।

प्रश्न 8.
राजसूय यज्ञ में किसकी अग्रपूजा की गई?
उत्तर:
राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण की अग्रपूजा की गई।

प्रश्न 9.
श्रीकृष्ण, अर्जुन और भीम किस रूप में जरासंध के पास पहुँचे?
उत्तर:
वे ब्राह्मण के व्रती लोगों का वेश बनाकर जरासंध के पास पहुंचे।

प्रश्न 10.
श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध किसने किया?
उत्तर:
श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध शिशुपाल ने किया।

प्रश्न 11.
राजसूय संपन्न होने के बाद किसे राजाधिराज की पदवी मिली।
उत्तर:
राजसूय यज्ञ समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर को राजाधिराज की पदवी प्राप्त हुई।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण ने राजसूय यज्ञ में क्या बाधा बताई ?
उत्तर:
श्रीकृष्ण ने राजसूय यज्ञ में जरासंध की बाधा बताई। उसके जीवित रहते इस प्रकार का यज्ञ करना संभव नहीं था। सभी राजा उसका लोहा मानते थे। उसके नाम से सभी डरते थे। श्रीकृष्ण भी उससे तीन वर्ष तक लड़ते रहे, पर उसे जीत नहीं पाए। उसने अनेक राजाओं को बंदीगृह में डाल रखा था। उनको छुड़ाना होगा। जरासंध के वध के बाद ही राजसूय यज्ञ हो पाएगा।

प्रश्न 2.
जरासंध किस प्रकार मारा गया?
उत्तर:
जरासंध अतिथियों का परिचय जानकर उनसे दवंदव युदध करने लगा। वे तेरह दिन तक यदध करते रहे। चौदहवें दिन जरासंध थका और थोड़ी देर के लिए रुका। श्रीकृष्ण ने इशारों में भीम को कुछ समझाया। भीम उसे उठाकर चारों तरफ़ घुमाया और जोर से ज़मीन पर पटक दिया। पटकने के बाद ज़मीन पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। इस प्रकार जरासंध का अंत हो गया।

प्रश्न 3.
शिशुपाल का वध किसने? और क्यों किया?
उत्तर:
शिशुपाल का वध श्रीकृष्ण ने किया। वह राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध कर रहा था। अतः उसके जिदद और अहंकार को तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उसके साथ युद्ध किया। इसमें शिशुपाल मारा गया।

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 13

इंद्रप्रस्थ में पांडव न्यायपूर्वक राज कर रहे थे। पांडवों और युधिष्ठिर की इच्छा हुई की राजसूय यज्ञ किया किया जाए। इसके लिए उन्होंने श्रीकृष्ण को संदेश भेजा और श्रीकृष्ण इंद्रप्रस्थ आ गए। युधिष्ठिर ने अपना प्रस्ताव श्रीकृष्ण के सामने रखा। श्रीकृष्ण ने बताया कि राजसूय यज्ञ वही कर सकता है जो सारे संसार के राजाओं का पूज्य हो तथा उनके द्वारा सम्मानित हो, मगध के राजा जरासंध ने देश के सभी राजाओं को अपने अधीन कर रखा है। यहाँ तक की शिशुपाल जैसे राजा भी जरासंध की अधीनता स्वीकार कर चुके हैं। अतः जरासंध के जीवित रहते हुए कौन सम्राट का पद हासिल कर सकता है। मैंने उसके साथ तीन वर्ष युद्ध किया अंत में हार गया। मुझे मथुरा छोड़ द्वारिका में रहना पड़ा। जब कंस जरासंध की बेटी से ब्याह कर उसका साथी बन गया था तब मैंने उसके साथ युद्ध किया था। उधर जरासंध की कारागार में अनेक राजे-महाराजे कैद हैं। अतः पहले जरासंध को मारकर बंदी राजाओं को छुड़ाना होगा। जब तक जरासंध जीवित है तब तक आप राजसूय यज्ञ नहीं कर पाएँगे।

श्रीकृष्ण के विचार सुनकर युधिष्ठिर सम्राट बनने का विचार छोड़ने की बात करने लगे। भीम ने युधिष्ठिर से कहा- श्रीकृष्ण की नीति-कुशलता, मेरा शारीरिक बल और अर्जुन का शौर्य एक साथ मिल जाने पर कौन-सा ऐसा काम है, जो हम नहीं कर सकते? यदि तीनों एक साथ चलें तो जरासंध की शक्ति को समाप्त कर देंगे। आप इस बात की शंका न करें।

यह सुनकर श्रीकृष्ण ने कहा- “यदि भीम और अर्जुन तैयार हों, तो हम तीनों मिलकर एक साथ जाकर उस अन्यायी की जेल में पड़े हुए निर्दोष राजाओं को छुड़ा सकेंगे।” लेकिन युधिष्ठिर इस बात से सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा- मैं तो कहूँगा कि जिस कार्य में प्राणों पर बन जाए उस विचार को छोड़ देना चाहिए।

अर्जुन इस बात को सुनकर बोले- यदि हम यशस्वी भरत वंश की संतान होकर भी कोई भी साहस का काम न करें तो धिक्कार है अपने जीवन पर। जिस काम को करने की हममें सामर्थ्य है, भाई युधिष्ठिर ऐसा क्यों सोचते हैं कि हम नहीं कर सकेंगे।”

जरासंध से युद्ध का निर्णय होने पर श्रीकृष्ण, भीम तथा अर्जुन ब्राह्मण का वेश धारण कर तत्काल वस्त्र पहनकर कुशा हाथ में लेकर जरासंध की राजधानी पहुंच गए।

जरासंध ने ब्राह्मण समझकर उनका आदर सम्मान दिया। श्रीकृष्ण ने जरासंध से कहा- मेरे दोनों साथियों ने मौनव्रत लिया हुआ है। इस कारण ये अभी नहीं बोलेंगे। आधी रात के बाद व्रत खुलने पर बात चीत करेंगे। जरासंध ने इस बात पर विश्वास कर लिया और तीनों मेहमानों को यज्ञशाला में ठहराकर महल में चला गया। अगर कोई ब्राह्मण जरासंध के पास आता था तो उनकी इच्छा तथा सुविधा के अनुसार बातें करना व उनका सत्कार करना जरासंध का व्यवहार था। इसके अनुसार आधी रात के बाद जरासंध अतिथियों से मिलने गया, परंतु अतिथियों के रंग-ढंग देखकर मगध नरेश के मन में कुछ शंका हुई।

राजा जरासंध ने कड़ककर पूछा- “सच बताओ, तुम लोग कौन हो? ब्राह्मण नहीं लगते हो। इस पर तीनों ने सही बात बता दिया और कहा- “हम तुम्हारे शत्रु हैं। अभी वंद्व युद्ध करना चाहते हैं। हम तीनों में से किसी एक से, जिससे तुम्हारी इच्छा हो, लड़ सकते हो। हम सभी इसके लिए तैयार हैं।

भीम और जरासंध में युद्ध होने लगा। तेरह दिन लगातार लड़ने के बाद जरासंध थोड़ी देर के लिए युद्ध में रुक गया। श्रीकृष्ण ने भीम को इशारा किया और भीम ने जरासंध के दो टुकड़े कर दिए। इस प्रकार अजेय जरासंध का अंत हो गया।

श्रीकृष्ण, अर्जुन तथा भीम ने बंदी राजाओं को छुड़ाया तथा जरासंध के पुत्र सहदेव को मगध की गद्दी पर बैठाकर इंद्रप्रस्थ लौट आए। इसके बाद राजसूय यज्ञ हुआ। आए हुए राजाओं में सबसे पहले किस नरेश की पूजा हो, भीष्म ने श्रीकृष्ण का नाम सुझाया। युधिष्ठिर के निर्देश पर सहदेव ने श्रीकृष्ण की पूजा की। यह देखकर चेदि का राजा शिशुपाल गुस्से से लाल हो गया और बोला- यह अन्याय है। एक साधारण व्यक्ति की इस प्रकार पूजा की जाती है। उसने भरी सभा में कहा कि- जिस दुरात्मा ने कुचक्र रचकर वीर जरासंध को मरवा डाला, उसी की पूजा युधिष्ठिर ने की है। इस प्रकार शब्द वाणों की बौछार करते हुए शिशुपाल सभा से निकल गया। अंत में शिशुपाल मारा गया और श्रीकृष्ण की जीत हुई। इसके बाद राजसूय यज्ञ संपन्न हुआ और युधिष्ठिर को राजाधिराज की पदवी मिल गई।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या-32
राजसूय यज्ञ – राजाओं के राजा यानी चक्रवर्ती सम्राट बनने के लिए किया गया यज्ञ, संदेश – सूचना, तत्काल – तुरंत, पूज्य – सम्मानित।

पृष्ठ संख्या-33
दुर्ग – किला, बगैर – बिना, अजेय – जिसे कोई न जीत सके, आकांक्षा – इच्छा, अतिथि – मेहमान, कुलीन – अच्छे कुल में जन्मा हुआ।

पष्ठ संख्या-34
दवंदव यदध – दो व्यक्तियों में होने वाला संघर्ष, अभ्यागत – मेहमान, निमंत्रण पाकर आया व्यक्ति, अग्र पूज्य – सर्वप्रथम सम्मानित होने वाला, गौरवान्वित – गौरव से युक्त, दुरात्मा – दुष्ट, कुचक्र – षड्यंत्र, शब्दबाण – कटुक्ति, कठोर वचन।

पृष्ठ संख्या-35
अनुनय विनय – विनम्र प्रार्थना, राजाधिराज – राजाओं का राजा।