Bal Ram Katha Class 6 Questions and Answers Summary Chapter 12 राम का राज्याभिषेक

These NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant & Bal Ram Katha Class 6 Questions and Answers Summary Chapter 12 राम का राज्याभिषेक are prepared by our highly skilled subject experts.

Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 12 Question Answers Summary राम का राज्याभिषेक

Bal Ram Katha Class 6 Question Answers Chapter 12

पाठाधारित प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभीषण की क्या इच्छा थी?
उत्तर:
विभीषण की इच्छा थी कि राम कुछ दिन लंका में रुक जाते।

प्रश्न 2.
राम को अयोध्या वापस लौटने की जल्दी क्यों थी?
उत्तर:
क्योंकि भरत ने प्रतिज्ञा कर रखी थी कि चौदह वर्ष पूरे होते ही यदि राम नहीं लौटे तो वे प्राण दे देंगे। यही कारण था कि राम को वापस लौटने की जल्दी थी।

प्रश्न 3.
विभीषण ने राम से क्या प्रार्थना की?
उत्तर:
विभीषण ने राम से प्रार्थना की कि उन्हें अपने साथ ले जाएँ ताकि वे उनका राज्याभिषेक देख सकें।

प्रश्न 4.
ऋषि भारद्वाज ने राम से क्या अनुरोध किया?
उत्तर:
ऋषि भारद्वाज ने राम से अनुरोध किया कि वे आश्रम में ही रात बिता लें।

प्रश्न 5.
लंका से अयोध्या तक सभी कैसे पहुँचे?
उत्तर:
लंका से अयोध्या तक सभी विभीषण के पुष्पक विमान से पहुँचे।

प्रश्न 6.
सीता के आग्रह पर बीच में विमान कहाँ उतरा?
उत्तर:
सीता के आग्रह पर विमान किष्किंधा में उतरा।

प्रश्न 7.
राम ने हनुमान को अपने पहुंचने से पहले अयोध्या क्यों भेजा?
उत्तर:
राम ने हनुमान को अपने पहुँचने से पहले अयोध्या इसलिए भेजा ताकि उन्हें भरत की नीयत का पता चल जाए कि राम के आने से वे प्रसन्न हैं या नहीं।

प्रश्न 8.
गंगा-यमुना के संगम पर किसका आश्रम था?
उत्तर:
गंगा-यमुना के संगम पर ऋषि भारद्वाज का आश्रम था।

प्रश्न 9.
राम के आगमन के समाचार पर भरत ने क्या प्रतिक्रिया प्रकट की?
उत्तर:
राम के आगमन के समाचार से भरत की खुशी का ठिकाना न रहा। वे बार-बार हनुमान को धन्यवाद देने लगे।

प्रश्न 10.
नंदीग्राम पहुँचने से पहले राम ने क्या किया?
उत्तर:
नंदीग्राम पहुँचने से पहले राम ने पुष्पक विमान को कुबेर के पास भिजवा दिया क्योंकि यह विमान कुबेर का ही था। जिसे रावण ने बलपूर्वक छीन लिया था।

प्रश्न 11.
राम का राज्याभिषेक किसने किया?
उत्तर:
राम का राज्याभिषेक मुनि वशिष्ठ ने किया।

प्रश्न 12.
राज्याभिषेक के अवसर पर राम ने सीता को क्या उपहार दिया?
उत्तर:
राम ने सीता को एक बहुमूल्य हार दिया।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विभीषण राम को लंका में रुकने का आग्रह क्यों कर रहे थे?
उत्तर:
विभीषण चाहते थे कि राम कुछ दिनों के लिए लंका में रुक जाएँ, और थोड़ा विश्राम कर लें। उनकी थकान भी उतर जाएगी और वह नगर का भ्रमण भी कर लेंगे। इसके अलावा विभीषण की यह भी इच्छा थी कि राम के सान्निध्य से उन्हें उनसे रीति-नीति सीखने का मौका मिलेगा।

प्रश्न 2.
विभीषण ने कहाँ जाने का आग्रह राम से किया?
उत्तर:
विभीषण राम के सान्निध्य में रहना चाहते थे। उन्होंने राम से यह अनुरोध किया कि वे उनके राज्याभिषेक में शामिल होना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने राम के साथ अयोध्या चलने की अनुमति माँगी। राम ने उनका आग्रह स्वीकार कर लिया। इसके लिए यात्रा व्यवस्था विभीषण पर छोड़ी गई। विभीषण का पुष्पक विमान राम-लक्ष्मण और सीता के साथ सुग्रीव, हनुमान तथा विभीषण को अयोध्या ले जाने के लिए तैयार था।

प्रश्न 3.
राम ने लंका में रुकने के लिए विभीषण का आग्रह स्वीकार क्यों नहीं किया?
उत्तर:
विभीषण चाहते थे कि राम कुछ दिनों के लिए लंका में रुक जाएँ, पर राम ने इसे स्वीकार करने में असमर्थता प्रकट की। राम के वनवास के चौदह वर्ष पूरे हो चुके थे। भरत द्वारा प्रतीक्षा किए जाने के कारण वे तुरंत लौट जाना चाहते थे। चौदह वर्ष की अवधि से अधिक देर होने पर भरत अपने प्राण दे सकते थे। इसलिए राम ने लंका में रुकने का आग्रह अस्वीकार कर दिया।

प्रश्न 4.
नंदीग्राम में राम का स्वागत कैसे हुआ?
उत्तर:
नंदीग्राम में राम का भव्य स्वागत हुआ। आकाश राम की जयघोष से गूंज उठा। राम ने विमान से उतर कर भरत को गले लगाया और माताओं को प्रणाम किया। भरत आश्रम के अंदर से राम की खड़ाऊँ ले आए तथा उन्होंने खड़ाऊँ को स्वयं राम के पैरों में पहनाया। चारों तरफ खुशी का वातावरण था तथा सभी के आँखों में खुशी के आँसू थे।

प्रश्न 5.
हनुमान और भरत के भेंट का वर्णन करें।
उत्तर:
हनुमान वायु वेग से उड़कर नंदीग्राम पहुँचे। वहाँ उन्होंने भरत को बताया कि राम का वनवास पूरा हो गया है। वे प्रयाग पहुँच चुके हैं। वे उन्हीं की आज्ञा से यहाँ आपके पास पहुंचे हैं। यह सुनकर भरत की खुशी का ठिकाना न रहा। उनकी आँखों में खुशी के आँसू थे। इस शुभ सूचना के लिए वह हनुमान को धन्यवाद दे रहे थे। उनके चेहरे पर केवल प्रसन्नता का भाव था। हनुमान उनसे विदा लेकर राम के पास लौट आए।

प्रश्न 6.
राम के राज्याभिषेक का वर्णन करें।
उत्तर:
राम के राज्याभिषेक पर पूरी अयोध्या नगरी दीपमालाओं से जगमगा रही थी। पूरा नगर सजाया गया था। फूलों की सुगंध चारों तरफ फैल रही थी। वाद्ययंत्रों की झंकार सुनाई दे रही थी। राम का राजतिलक मुनि वशिष्ठ ने किया। माताओं ने आरती उतारी, मंगलाचरण गाया गया। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न उनके पास खड़े थे। हनुमान नीचे बैठे थे। इस प्रकार चारों ओर खुशी का वातावरण था। राम ने सीता को एक बहुमूल्य हार दिया। सीता ने अपने गले का हार उतारकर सेवक हनुमान को भेंट कर दिया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लंका से अयोध्या जाते हुए राम ने मार्ग में सीता को कौन-कौन से स्थानों का परिचय कराया?
उत्तर:
लंका से अयोध्या जाते समय मार्ग में पहले युद्धभूमि पड़ती थी। राम, सीता, लक्ष्मण, सुग्रीव हनुमान तथा विभीषण को लेकर विमान लंका से चला। पहले रणभूमि दिखी, फिर नल और नील द्वारा बनाया गया सेतुबंध। फिर पुष्पक विमान किष्किंधा में उतरा। उसके आगे राम ने सीता को ऋष्यमूक पर्वत और फिर पंपा सरोवर से परिचय कराया। सीता को गोदावरी नदी भी दिखाई। राम ने बताया कि इसी नदी के तट पर पंचवटी थी जहाँ उनकी पर्णकुटी थी। वह पर्णकुटी अभी भी बनी हुई थी। इसके बाद राम ने सीता को गंगा-यमुना के संगम पर बने ऋषि भारद्वाज के आश्रम का परिचय कराया, जहाँ पुष्पक विमान उतरा। यहाँ सबने रात बिताई। अगले सुबह प्रयाग से श्रृंगवेरपुर होते हुए राम का विमान अयोध्या पहुँच गया।

प्रश्न 2.
राम के आगमन के बाद अयोध्या की घटनाओं का वर्णन करें।
उत्तर:
सजी-धजी अयोध्या नगरी राम के आगमन के लिए बेचैन थी। माताएँ एवं मुनिगण खुश थे। पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा रही थी। नगरवासी राम को वापस देखकर प्रसन्न थे। भरत अयोध्या का राज्य राम को नंदीग्राम में ही लौटा चुके थे। राजमहल में मुनि वशिष्ट ने कहा कि अगले दिन राज्याभिषेक किया जाएगा। इसकी तैयारी शत्रुघ्न पहले ही कर चुके थे। अगले दिन राम का राज तिलक हुआ। राम और सीता रत्नजड़ित सिंहासन पर बैठे। राजतिलक मुनि वशिष्ट ने किया। माताओं ने आरती उतारी, मंगला चरण गाया गया। राम ने सीता को एक बहुमूल्य हार दिया। सीता ने हनुमान की भक्ति तथा पराक्रम के लिए यह हार उन्हें भेंट कर दिया। राम राज्य का कार्यकाल लंबे समय के लिए हुआ। इनके काल में प्रजा काफ़ी खुश थी।

मूल्यपरक प्रश्न

प्रश्न 1.
युद्ध से बचने के लिए रावण को किन-किन लोगों ने क्या-क्या समझाया? अगर रावण किसी की सलाह मान लेता तो क्या होता?
उत्तर:
युद्ध से बचने के लिए रावण को हनुमान, विभीषण तथा अंगद ने सलाह दी। उन्होंने समझाया कि सीता को सम्मानपूर्वक वापस कर दो। इसी में सभी का कल्याण है। नहीं तो सभी का विनाश निश्चित हो जाएगा लेकिन रावण ने किसी की बात नहीं मानी। रावण यदि इन तीनों में से किसी एक की बात मान लेता युद्ध न होता।

प्रश्न 2.
अपने शहर या नगर के किसी समारोह का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

अभ्यास प्रश्न

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. विभीषण की क्या इच्छा थी?
2. विभीषण राम को कुछ दिन लंका में क्यों रोकना चाहते थे?
3. राम तत्काल अयोध्या क्यों जाना चाहते थे?
4. विभीषण ने राम से क्या प्रार्थना की?
5. गंगा-यमुना के संगम पर किसका आश्रम था?
6. भरत आश्रम से क्या उठा लाए?
7. हनुमान और भरत की भेंट का वर्णन करें।
8. नंदीग्राम में राम का स्वागत किस प्रकार हुआ?
9. हनुमान को अयोध्या भेजते हुए राम ने उनसे क्या कहा?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. राम के राज्याभिषेक का वर्णन कीजिए।
2. लंका से अयोध्या जाते हुए राम ने सीता को कौन-कौन से स्थानों से परिचित कराया?
3. राम के आगमन के बाद अयोध्या की घटनाओं का वर्णन करें।

Bal Ram Katha Class 6 Chapter 12 Summary

लंका विजय के बाद विभीषण चाहते थे कि राम कुछ दिन लंका में आराम करें। इससे उन्हें राम का सान्निध्य भी मिल जाएगा और रीति-नीति सीखने का मौका भी। वनवास के अब चौदह वर्ष पूरे हो गए थे। उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। वे तत्काल अयोध्या लौट जाना चाहते थे। उन्होंने कहा भरत मेरी प्रतीक्षा कर रहे होंगे। अगर जाने में देर हो गई तो वे प्राण त्याग देंगे। वे प्रतिज्ञा से बँधे हैं। अब विभीषण ने प्रस्ताव किया कि वे राज्याभिषेक में शामिल होना चाहते हैं। राम ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया। राम ने सुग्रीव को भी आमंत्रित किया। विभीषण का पुष्पक विमान उन्हें ले जाने को तैयार था। विमान लंका से अयोध्या नगरी की ओर चला। राम-सीता को मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थान बताते जा रहे थे। सीता के आग्रह पर विमान किष्किधा में उतरा, सुग्रीव की रानियों तारा और रूपा को लाने के लिए। उसके आगे ऋष्यमूक पर्वत पड़ा। इस पर्वत पर पर्णकुटी अब भी बनी हुई थी। जहाँ वे रहते थे। आगे गंगा-यमुना के संगम पर ऋषि भारद्वाज के आश्रम पर विमान उतरा। सबने रात वहीं बिताई। यहीं से राम ने अपने जाने की सूचना देने के लिए हनुमान को अयोध्या भेजा। वे हनुमान द्वारा अयोध्या का समाचार जानना चाहते थे। उनका सोचना था कि यदि उनके अयोध्या लौटने पर भरत को प्रसन्नता नहीं होगी तो वे अयोध्या नहीं जाएँगे। यदि भरत मेरे अयोध्या जाने से खुश होंगे तभी मैं अयोध्या जाऊँगा।

हनुमान वायु-वेग से उड़ चले। हनुमान से राम के आगमन की सूचना पाकर भरत की प्रसन्नता का ठिकाना न रहा। वे यह शुभ समाचार देने के लिए बार-बार उनका धन्यवाद दे रहे थे। हनुमान उनसे विदा लेकर आश्रम में राम के पास लौट आए। अगली सुबह विमान प्रयाग से शृंगवेरपुर होते हुए सरयू नदी के ऊपर पहुँच गया। उधर अयोध्या में राम के आगमन में पूरी तैयारियाँ होने लगीं। शत्रुघ्न राज्याभिषेक की व्यवस्था में जुट गए। महल से तीनों रानियाँ नंदीग्राम के लिए चल पड़ीं। राम का नंदीग्राम में भव्य स्वागत हुआ। राम ने विमान से उतरकर भरत को गले लगाया और माताओं को प्रणाम किया। भरत ने राम की खड़ाऊँ लाकर अपने हाथों से उन्हें पहनाईं। राम-लक्ष्मण ने नंदीग्राम में तपस्वी बाना उतार दिया। दोनों को राजसी वस्त्र पहनाए गए। जन-समूह उनकी जयजयकार करते हुए अयोध्या की ओर चल दिया। पुष्पक विमान कुबेर का था जिसे रावण ने उनसे बलात् छीन लिया था। अब उस विमान को कुबेर के पास भेज दिया गया।

अयोध्या में सर्वत्र प्रसन्नता का वातावरण था। सजी-धजी अयोध्या नगरी राम दर्शन के लिए बेचैन थी। माताएँ एवं मुनिगण खुश थे। पूरी अयोध्या नगरी दीपों से जगमगा रही थी। अगले दिन मुनि वशिष्ट ने राम का राजतिलक किया। राम-सीता सोने के सिंहासन पर बैठे। लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न उनके पास खड़े थे। हनुमान नीचे बैठे। माताओं ने आरती उतारी। शुभ-गीत गाए गए। सीता ने अपने गले का हार उतारकर हनुमान को उपहार में दिया।

कुछ दिनों बाद विभीषण लंका लौट गए। सुग्रीव किष्किंधा चले गए। ऋषि-मुनि अपने-अपने आश्रम लौट गए। हनुमान राम के दरबार में ही रह गए। राम ने लंबे समय तक अयोध्या पर शासन किया। राम न्यायप्रिय थे। उनका राज्य रामराज्य था।

शब्दार्थ:

पृष्ठ संख्या 80
विश्राम – आराम। सान्निध्य – निकटता। तत्काल – तुरंत। प्रतीक्षा – इंतजार। विलंब – देरी। आग्रह – अनुरोध, प्रार्थना। कोषागार – खजाना। अस्वीकार – इनकार।

पृष्ठ संख्या 81
पर्वत – पहाड़। अद्भुत – विचित्र। आगमन – आने की खबर। पूर्व – पहले। संशय – संदेह। अवधि – समय। सत्ता – गद्दी। आपत्ति – विरोध। वेग – गति। मार्ग – रास्ता।

पृष्ठ संख्या 83
भव्य स्वागत – शानदार स्वागत। जयघोष – नारा। व्यवस्था – इंतजाम। बलात – ज़बरदस्ती, बलपूर्वक। विरत – अलग। उपहार – भेंट।

पृष्ठ संख्या 84
अतिथि – मेहमान। प्रयाण – प्रस्थान, जाना। भेदभाव – अंतर। स्मृति – याद। पराक्रम – ताकत।