CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4

CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4 are part of CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium. Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4.

CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4

Board CBSE
Class 10
Subject Social Science
Sample Paper Set Paper 4
Category CBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme as prescribed by the CBSE is given here. Paper 4 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium is given below with free PDF download Answers.

समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 80

सामान्य निर्देश:

  • इस प्रश्न-पत्र में कुल 26 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  • प्रश्न संख्या 1 से 7 अति लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
  • प्रश्न संख्या 8 से 18 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 80 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
  • प्रश्न संख्या 19 से 25 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
  • प्रश्न संख्या 26 मानचित्र से सम्बंधित है। इसके दो भाग हैं 26(A) और 26(B) / 26(A) 2 अंक का इतिहास से तथा 26(B) 3 अंक का भूगोल से है। मानचित्र का प्रश्न पूर्ण होने पर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका के साथ नत्थी करें।
  • पूर्ण प्रश्न-पत्र में विकल्प नहीं हैं। फिर भी कई प्रश्नों में आंतरिक विकल्प हैं। ऐसे सभी प्रश्नों में से प्रत्येक से आपको एक ही विकल्प हल करना है।

प्र० 1.
मार्टिन लूथर कौन था? उसने किन कुरीतियों की आलोचना की? 1
अथवा
पत्रात्मक तथा धारावाहिक उपन्यासों के मध्य एक अंतर को स्पष्ट कीजिए। 1

प्र० 2.
खनिजों में विविध रंग, कठोरता, विविध क्रिस्टल, चमक और घनत्व क्यों पाये जाते हैं? 1

प्र० 3.
किसी खास मुद्दे पर केन्द्रित आंदोलन किस प्रकार सार्वभौम प्रकृति के आंदोलनों से भिन्न हैं? 1

प्र० 4.
किसी एक राजनीतिक दल का नाम लिखिए जिसका राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक संगठन है, परन्तु उसे राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता नहीं मिली है। 1

प्र० 5.
निवेश और विदेशी निवेश में अन्तर कीजिए। 1

प्र० 6.
कल्पना कीजिए कि आपको अपनी यात्रा के दौरान पीने के लिए पानी की पैक बोतल खरीदनी पड़ी। इसकी गुणवत्ता के प्रति आश्वस्त होने के लिए आप कौन सा शब्द चिह्न (logo) देखना चाहोगे? 1

प्र० 7.
बैंकों में जमा राशियाँ किस प्रकार बैंकों की आय का स्रोत बनती हैं? 1

प्र० 8.
ब्रेटन-वुड्स समझौते का क्या अर्थ है? 3
अथवा
अठारहवीं शताब्दी में शहर में मर्द, औरत और परिवार के सामाजिक परिवर्तनों का वर्णन कीजिए। 3
अथवा
लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 19वीं सदी में कौन-कौन से साधन प्रयोग में लाए गए? 3

प्र० 9.
“‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ ‘असहयोग आंदोलन’ से भिन्न था।” कथन की पुष्टि उदाहरणों सहित कीजिए। (3 x 1 = 3)

प्र० 10.
संसार में पहला भूमिगत रेलमार्ग कहाँ और कब प्रारंभ हुआ? इसकी किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 3
अथवा
मुंशी प्रेमचंद के हिंदी साहित्य में योगदान पर प्रकाश डालिए। 3

प्र० 11.
1921 तक किसने ‘स्वराज का झण्डा’ तैयार कर लिया था? स्वराज के इस झण्डे की मुख्य विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। (1 + 2 = 3)

प्र० 12.
उद्योगों को पूँजी निवेश के आधार पर वर्गीकृत कीजिए। वे किस प्रकार एक-दूसरे से भिन्न हैं? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। (1 + 2 = 3)

प्र० 13.
राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है? व्याख्या कीजिए। 3

प्र० 14.
‘राष्ट्रीय राजनीतिक दल’ से क्या अभिप्राय है? राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनने के लिए आवश्यक शर्ते का उल्लेख कीजिए। (1 + 2 = 3)

प्र० 15.
केंद्र तथा राज्य के बीच सत्ता के बंटवारे में कैसे परिवर्तन लाया जा सकता है? 3

प्र० 16.
किन्हीं दो प्रावधानों का जिक्र कीजिए जो भारत को धर्मनिरपेक्ष देश बनाते हैं। 3

प्र० 17.
आपके विचार से एन०आर०ई०जी०ए० को काम का अधिकार’ क्यों कहा गया है? 3

प्र० 18.
भारत में 1991 से विदेश व्यापार और विदेशी निवेश पर से अवरोधों को काफी हद तक हटा दिया गया था। इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। 3

प्र० 19.
बाल्कन क्षेत्र में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव क्यों उभरा? स्पष्ट कीजिए। 5
अथवा
“वियतनाम में अमेरिका के युद्ध में कूद पड़ने से एक नया दौर प्रारम्भ हुआ जो वियतनामियों के साथ-साथ अमरीकियों के लिए बहुत महँगा साबित हुआ।” इस कथन का विश्लेषण कीजिए। 5

प्र० 20.
चीनी मिलें गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में क्यों केन्द्रित हैं? भारत में चीनी उद्योग के समक्ष उपस्थित किन्हीं तीन प्रमुख समस्याओं की व्याख्या कीजिए। (2 + 3 = 5)

प्र० 21.
“किसी देश की आर्थिक उन्नति विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।” तर्को सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। 5

प्र० 22.
“पूरी दुनिया में लोग अपना असंतोष व्यक्त करते हैं कि राजनीतिक दल अपना काम ठीक ढंग से नहीं करते।” तर्को सहित इस कथन का विश्लेषण कीजिए। 5

प्र० 23.
“लगभग प्रत्येक प्रांतीय दल एक या दूसरे राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन का हिस्सा बनने का अवसर चाहता है।” तर्को सहित कथन की पुष्टि कीजिए। 5

प्र० 24.
“भारतीय बाजारों में वस्तुओं के बहुव्यापी विकल्प उपलब्ध हैं।” उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि वैश्वीकरण के सन्दर्भ में कीजिए। (3 x 1 = 3)

प्र० 25.
“सस्ता और सामर्थ्य के अनुकूल कर्ज देश के विकास के लिए अति आवश्यक है।” इस कथन का आकलन कीजिए। 5

प्र० 26.
(A) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर
पहचानिए : (a) से अंकित किया गया वह स्थान, जहाँ 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। 1
पता लगाकर चिन्हित कीजिए : (b) वह स्थान, जहाँ 22 पुलिसवालों को हिंसक भीड़ द्वारा जला दिया था और इस कारण गाँधीजी ने असहयोग आंदालन को वापिस ले लिया था। 1
CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi MediCBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4 1um Paper 4 1
(B) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर-
पहचानिए : .
(c) से अंकित की गई एक प्रकार की मृदा 1
पता लगाकर चिन्हित कीजिए :
(i) दुर्गापुर : लोहा और इस्पात संयंत्र
(ii) कोच्चि : प्रमुख समुद्री पत्तन (1 + 1 = 2)
CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4 2
नोटः निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 27 के स्थान पर हैं : (5 x 1 = 5)
(a) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था।
(b) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ 22 पुलिसवालों को हिंसक भीड़ द्वारा जला दिया था और इस कारण गाँधीजी ने असहयोग आंदोलन को वापिस ले लिया था।
(c) अंकलेश्वर तेल क्षेत्र किस प्रदेश में स्थित है?
(d) भिलाई लोहा और इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है?
(e) भारत के पूर्वी तट के दक्षिणतम प्रमुख समुद्री पत्तन कौन-सा है?

Answers

उत्तर 1.
मार्टिन लूथर एक धर्म सुधारक था। उसने रोमन कैथोलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए 95 स्थापनाएँ लिखीं। तत्पश्चात् प्रोटेस्टेंट धर्मसुधार की शुरूआत की।
अथवा
पत्रात्मक उपन्यास का अर्थ है पत्रों की श्रृंखला के रूप में लिखा हुआ उपन्यास। पत्रात्मक उपन्यास निजी पत्रों के समूह के रूप में पाए जाने वाले उपन्यासों के नाम से भी जाने जाते हैं।
धारावाहिक उपन्यास में कहानी किस्तों में छापी जाती है। इसकी प्रत्येक किस्त पत्रिका या अख़बार के अगले अंक में छपती है।

उत्तर 2.
एक खनिज विशेष जो निश्चित तत्त्वों का योग है, उन तत्त्वों का निर्माण उस समय के भौतिक व रासायनिक परिस्थितियों का परिणाम है। इस प्रक्रिया के फलस्वरूप ही खनिजों में विविध रंग, कठोरता, चमक, घनत्व तथा विविध क्रिस्टल पाए जाते हैं।

उत्तर 3.
किसी खास मुद्दे पर केन्द्रित आंदोलन विशेषकर समाज के किसी खास हिस्से अथवा समूह के हितों को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उत्तर 4.
समाजवादी पार्टी।

उत्तर 5.
भूमि, भवन, मशीन और अन्य उपकरणों की खरीद में व्यय की गई मुद्रा को निवेश कहते हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा (विदेशियों द्वारा) किए गए निवेश को विदेशी निवेश कहते हैं।

उत्तर 6.
आई०एस०आई० (ISI)।

उत्तर 7.
बैंकों द्वारा कर्जदारों से लिए गए ब्याज और जमाकर्ताओं को दिये गये ब्याज के बीच का अंतर बैंकों की आय को प्रमुख स्रोत है।

उत्तर 8.
दो विश्व युद्धों के बीच अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह था कि औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता एवं पूर्ण रोजगार को बनाए रखा जाए। इस फ्रेमवर्क पर जुलाई 1944 में अमेरिका में स्थित न्यू हैम्पशर के ब्रेटन वुड्स नामक स्थान पर संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन में सहमति बनी थी।

सदस्य देशों के विदेश व्यापार में लाभ और घाटे से निपटने के लिए ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई०एम०एफ०) की स्थापना की गई। युद्धोत्तर पुननिर्माण के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुननिर्माण एवं विकास बैंक अर्थात् विश्व बैंक का गठन किया गया। इसीलिए विश्व बैंक और आई०एम०एफ० को ब्रेटन-वुड्स संस्थान या ब्रेटन-वुड्स ट्विन भी कहा जाता है। इसी युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था को ब्रेटन-वुड्स व्यवस्था कहा गया है। यह व्यवस्था निश्चित विनिमय दरों पर आधारित होती थी।

अथवा

अठारहवीं शताब्दी में शहर में मर्द, औरत और परिवार पर भी प्रभाव पड़ा :

  • शहर में पुरुष और महिलाओं में व्यक्तिवाद की एक नई भावना उत्पन्न हुई थी।
  • ये लोग सामूहिक मूल्य-मान्याताओं से दूर जाने लगे थे जो छोटे ग्रामीण समुदायों की विशेषता थी।
  • इस नई शहरी परिधि में पुरुषों और महिलाओं की पहुँच एक समान नहीं थी।
  • जैसे-जैसे औरतों के रोजगार औद्योगिक क्षेत्र में खत्म होने लगे और रुढिवादी तत्व सार्वजनिक स्थानों पर उनकी उपस्थिति के बारे में असंतोष व्यक्त करने लगे तब औरतों के पास वापस अपने घरों में लौटने के अलावा कोई चारा नहीं रहा।

अथवा

19 वीं सदी में इंग्लैंड में लोगों के मनोरंजन के लिए पुस्तकालय, कला दीर्घाएँ तथा संग्रहालय खोले जाने लगे। संभ्रांत परिवारों के समूह के लिए ऑपेरा, रंगमंच तथा शास्त्रीय संगीत आदि के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते थे। मजदूर तथा फैक्टरियों में काम करने वाले अपना खाली समय पब या शराबघरों में बिताते थे। निचले वर्ग के लोगों में संगीत सभा काफ़ी लोकप्रिय थी तथा 20 वीं सदी के आते-आते सिनेमा भी विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बन गया।

उत्तर 9.
‘सविनय अवज्ञा आन्दोलन’ ‘असहयोग आंदोलन’ से भिन्न था-

  • सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान लोगों को न केवल अंग्रेज़ों का सहयोग न करने के लिए बल्कि औपनिवेशिक कानूनों का शांतिपूर्वक उल्लंघन करने के लिए प्रेरित किया गया।
  • देश के विभिन्न भागों में हजारों लोगों ने नमक कानून तोड़ा और सरकारी नमक कारखानों के सामने प्रदर्शन किए।
  • शराब की दुकानों की पिकेटिंग होने लगी। किसानों ने लगान और चौकीदारी कर चुकाने से मना कर दिया।

उत्तर 10.
संसार में पहली भूमिगत रेलमार्ग लंदन में 10 जनवरी, 1863 को प्रारंभ हुआ।
इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ थीं :

  • यह लंदन की उपनगरीय बस्तियों को शहर से जोड़ता था। इसके द्वारा भारी संख्या में लोग शहर के भीतर-बाहर आ-जा सकते थे।
  • यह रेलमार्ग लंदन की पैडिंग्टन और फैरिंग्टन स्ट्रीट के बीच स्थित था। पहले ही दिन 10,000 यात्रियों ने इस रेल में यात्रा की थी।

अथवा

मुंशी प्रेमचंद के लेखन के साथ हिंदी उपन्यास में उत्कृष्टता आई। उर्दू से लिखना शुरू कर बाद में वह हिंदी में लिखने लगे। दोनों ही भाषाओं में उनका प्रभाव ज़बरदस्त रहा। प्रेमचंद ने पारंपरिक किस्सागोई से अपनी शैली के लिए प्रेरणा ली। 1916 में प्रकाशित उनके उपन्यास सेवासदन ने हिंदी उपन्यास को फैंटसी, उपदेश और सरल मनोरंजन के दायरे से उठाकर आम लोगों की जिंदगी और सामाजिक तथ्यों पर विचारने वाली विधा बना दिया। इस उपन्यास में मूलतः महिलाओं की दुरावस्था पर ध्यान दिया गया है। परंतु इसमें बाल-विवाह और दहेज जैसे सामाजिक मसले भी उठाए गए। इससे पता चलता है कि उच्च वर्ग ने औपनिवेशिक शासकों से स्वशासन के जो भी थोड़े-बहुत अवसर प्राप्त हुए उनका किस तरह इस्तेमाल किया।

उत्तर 11.
गांधी जी ने 1921 में ‘स्वराज के झण्डे’ का डिज़ाइन तैयार कर लिया था।
झण्डे की मुख्य विशेषताएँ – यह तीन रंगों-सफेद, हरा और लाल रंग का था। इसके मध्य में गांधीवादी प्रतीक ‘चरखे’ को स्थान दिया गया था जो स्वावलंबन का प्रतीक था। जुलूसों में यह झंडा थामकर चलना शासन के प्रति अवज्ञा का स्पष्ट संकेत था।

उत्तर 12.
उद्योगों को पूँजी निवेश के आधार पर दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है- (i) लघु उद्योग और (ii) बृहत् उद्योग।

  • जिन उद्योगों में परिसंपत्ति की एक इकाई पर अधिकतम निवेश एक करोड़ रुपए तक होता है उन्हें लघु उद्योग कहा जाता है। उदाहरणतया, प्लास्टिक उद्योग तथा खिलौना उद्योग।
  • बृहत् उद्योग एक बड़े पैमाने की उद्योग इकाई होती है जिस पर एक करोड़ रुपए से अधिक का निवेश होता है। उदाहरणतया, लोहा और इस्पात उद्योग तथा सीमेंट उद्योग। यह निवेश सीमा, समय के साथ बदलती रहती है। वर्तमान में अधिकतम निवेश एक करोड़ रुपए है।

उत्तर 13.
राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्रों, विशेषकर बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर आदि में वर्षा जल संग्रहण भूमिगत टैंक अथवा.’टाँका’ द्वारा किया जाता है। इनका आकार एक बड़े कमरे के बराबर हो सकता है। टाँका यहाँ सुविकसित छत वर्षाजल संग्रहण तंत्र का अभिन्न हिस्सा होता है जिसे मुख्य घर या आँगन में बनाया जाता है। ये घरों की ढलवाँ छतों से पाइप द्वारा जुड़े हुए हैं, जिनके द्वारा जल भूमिगत टाँका तक पहुँचता है। टाँका में वर्षा जल अगली वर्षा ऋतु तक संग्रहित किया जा सकता है। यह इसे जल की कमी वाली ग्रीष्म ऋतु तक पीने का जल उपलब्ध करवाने वाला जल स्रोत बनता है।

उत्तर 14.
संघीय व्यवस्था की सभी इकाइयों में अस्तित्व रखने वाले दल राष्ट्रीय राजनीतिक दल कहलाते हैं।
राष्ट्रीय राजनीतिक दल बनने के लिए आवश्यक शर्ते :
ऐसा दल|-

  • जो लोकसभा चुनाव में अथवा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में पड़े कुल वोटों का 6 प्रतिशत हासिल | करता है; तथा
  • जो लोकसभा चुनाव में कम-से-कम चार सीटों पर जीत दर्ज करता है।

तो उसे राष्ट्रीय दल की मान्यता मिलती है।

उत्तर 15.
केन्द्र तथा राज्य सरकारों के बीच सत्ता का यह बंटवारा संविधान की बुनियादी बात है। सत्ता विभाजन में किसी प्रकार का परिवर्तन करना सरल नहीं होता। अकेली संसद इसमें कोई परिवर्तन नहीं कर सकती। यदि किसी भी स्थिति में परिवर्तन करना पड़ भी जाए तो पहले संसद के दोनों सदनों में 2/3 बहुमत से मंजूरी लेनी पड़ती है। तत्पश्चात् इस परिवर्तन को कम-से-कम आधे राज्यों की विधानसभाओं से भी पास करवाना पड़ता है।

उत्तर 16.

  1. भारतीय संविधान की प्रस्तावनी में भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया है। भारतीय संविधान में किसी एक धर्म को नहीं अपनाया गया है। जैसे श्रीलंका में बौद्ध धर्म, पाकिस्तान में इस्लाम धर्म और इंग्लैंड में इसाई धर्म को अपनाया गया है परंतु भारत में ऐसा कुछ नहीं है।
  2. भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छानुसार किसी भी धर्म को मानने तथा उसका प्रचार करने का अधिकार दिया गया है। राज्यों का अपना कोई धर्म नहीं है इसलिए धर्म के आधार पर राज्य द्वारा नागरिकों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव संविधान द्वारा अवैधानिक माना जाता है।

उत्तर 17.
भारत सरकार ने हाल ही में 200 जिलों में कार्य करने के अधिकार से संबंधित कानून बनाया है। इस कानून को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (National Rural Employment Guarantee Act, 2005-NAREGA) के नाम से जाना जाता है। इस अधिनियम के अंतर्गत उन सभी ग्रामीणों, जो कार्य करने योग्य हैं तथा जिन्हें काम की आवश्यकता है, को सरकार द्वारा एक वर्ष में 100 दिनों के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। यदि सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में असफल रहती है तो वह लोगों को बेरोजगारी भत्ता देगी। इसी कारण NAREGA को काम करने का अधिकार’ कहा जाता है।

उत्तर 18.
भारत में करीब सन् 1991 के प्रारंभ से नीतियों में कुछ दूरगामी परिवर्तन किए गए। सरकार ने यह निश्चय किया कि भारतीय उत्पादकों के लिए विश्व के उत्पादकों से प्रतिस्पर्धा करने का समय आ गया है। यह महसूस किया गया कि प्रतिस्पर्धा से देश में उत्पादकों के प्रदर्शन में सुधार होगा, क्योंकि उन्हें अपनी गुणवत्ता में सुधार करना होगा। अतः विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश पर से अवरोधों को काफी हद तक हटा दिया गया। इसका अर्थ है कि वस्तुओं का आयात-निर्यात सुगमतापूर्वक किया जा सकता था और विदेशी कम्पनियाँ यहाँ अपने कार्यालय और कारखाने स्थापित कर सकती थीं। सरकार द्वारा अवरोधों और प्रतिबंधों को हटाने की प्रक्रिया को उदारीकरण के नाम से जाना जाता है।

उत्तर 19.
बाल्कन क्षेत्र में भौगोलिक और जातीय भिन्नता थी। इसमें आधुनिक रोमानिया, बुल्गेरिया, अल्बेनिया, यूनान, मेसिडॉनिया, क्रोएशिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, स्लोवेनिया, सर्बिया और मॉन्टिनिग्रो शामिल थे। बाल्कन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा ऑटोमन साम्राज्य के नियंत्रण में था। बाल्कन क्षेत्र में रूमानी राष्ट्रवाद के विचारों के फैलने और ऑटोमन साम्राज्य के विघटन से स्थिति काफी विस्फोटक हो गई। उसके अधीन यूरोपीय राष्ट्रीयताएँ एक के बाद एक उसके चंगुल से निकल कर स्वतंत्रता की घोषण करने लगीं। बाल्कन लोगों ने आज़ादी या राजनीतिक अधिकारो के अपने दावों को राष्ट्रीयता का आधार दिया। जैसे-जैसे विभिन्न स्लाव राष्ट्रीय समूहों ने अपनी पहचान और स्वतंत्रता की परिभाषा तय करने की कोशिश की, बाल्कन क्षेत्र गहरे टकराव का क्षेत्र बन गया। इससे इस इलाके में कई युद्ध हुए और अंततः प्रथम विश्व युद्ध हुआ।
अथवा
वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के निम्न कारण थे :

  • उत्तरी वियतनाम में हो ची मिन्ह के नेतृत्व वाली सरकार की सहायता से एन०एल०एफ० ने देश के एकीकरण हेतु आवाज उठाई। अमेरिका इस गठबंधन की बढ़ती ताकत और उसके प्रस्तावों से भयभीत था।
  • वियतनाम में साम्यवादी सरकार के निर्माण से अमेरिका भयभीत था। इस भय से अमेरिका ने अपनी सेनाएँ और गोला-बारूद वियतनाम में तैनात करना शुरू कर दिया क्योंकि वह इस खतरे से निपटना चाहता था।

अमेरिका के इस कृत्य से अमेरिकी जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। बहुत सारे लोग इस बात के लिए सरकार का विरोध कर रहे थे कि उनके देश की सेना को एक ऐसे युद्ध में झोंक दिया गया है जिसे किसी भी हालत में जीता नहीं जा सकता। परंतु जब युवाओं को जबरन सेना में भर्ती किया जाने लगा तो लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। युद्धमोर्चे पर भेजे जाने वालों में अधिकतर अल्पसंख्यक और गरीब मजदूरों के बच्चे थे। इस युद्ध के प्रति समर्थन और विरोध के स्तरों को बुलंद करने में अमेरिकी मीडिया और फिल्मों ने भी विशेष भूमिका निभाई।।

उत्तर 20.
चीनी उद्योग में प्रयुक्त कच्चा माल (गन्ना) भारी मात्रा में उपयोग होता है तथा ढुलाई के दौरान इसमें मौजूद सूक्रोस की मात्रा घट जाती है। इसी कारण चीनी मिलें गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में केन्द्रित हैं। भारत को चीनी उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त है।
भारत में चीनी उद्योग के समक्ष चुनौतियाँ :

  • चीनी उद्योग एक मौसमी उद्योग है। अतः अल्पकालिक उद्योग होने से इसका संपूर्ण विकास नहीं हो पाया।
  • इस उद्योग में पुरानी व असक्षम तकनीक का प्रयोग हो रहा है जिसके परिणामस्वरूप चीनी उत्पादन अधिक नहीं हो पाता है।
  • परिवहन असक्षमता से गन्ने का समय पर कारखानों में न पहुँचना तथा खोई का अधिकतम इस्तेमाल न कर पाना भी इस उद्योग की बड़ी समस्याएँ हैं।

उत्तर 21.
विनिर्माण उद्योग – जो उद्योग कच्चे पदार्थ को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन करते हैं, विनिर्माण उद्योग अथवा वस्तु निर्माण उद्योग कहलाते हैं।
उदाहरण – कागज़ लकड़ी से, चीनी गन्ने से, लोहा-इस्पाते लौह अयस्क से तथा एल्युमिनियम बॉक्साइट से बनाया जाता है।
विनिर्माण उद्योग को विशेषतः आर्थिक विकास की रीढ़ निम्नलिखित कारणों से समझा जाता है :

  • विनिर्माण उद्योग न केवल कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक हैं, बल्कि ये द्वितीयक व तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध कराकर कृषि पर हमारी निर्भरता को कम करते हैं।
  • विनिर्माण उद्योग देश में औद्योगिक विकास, बेरोजगारी में कमी लाने तथा गरीबी उन्मूलन में सहायक सिद्ध हुआ है।
  • निर्मित वस्तुओं का निर्यात विदेशी व्यापार को बढ़ाता है जिससे अपेक्षित विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है।
  • आदिवासी तथा पिछड़े हुए क्षेत्रों में उद्योगों की स्थापना करने से धार्मिक असमानताओं को कम किया जा सकता है।
  • औद्योगिक विकास देश में आर्थिक समृद्धि लेकर आता है क्योंकि यह कच्चे माल को बहुमूल्य उत्पाद में परिवर्तित कर देता है।

उत्तर 22.
राजनीतिक दल ही लोकतंत्र का सबसे ज्यादा प्रकट रूप हैं, इसलिए यह स्वाभाविक है कि लोकतंत्र की कार्यप्रणालियों की गड़बड़ियों के लिए राजनीतिक दलों को ही दोषी ठहराया जाए। पूरी दुनिया में लोग इस बात से नाराज़ रहते हैं कि राजनीतिक दल अपना काम ठीक ढंग से नहीं करते। हमारे लोकतंत्र के साथ भी यही बात लागू होती है।
आम जनता की नाराजगी, असंतोष और आलोचना राजनीतिक दलों के कामकाज के चार मुख्य पहलुओं पर केन्द्रित रही है। जैसे–

  • पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र का न होना;
  • वंशवाद की चुनौती;
  • पैसा और आपराधिक तत्त्वों की बढ़ती घुसपैठ तथा
  • पार्टियों के बीच विकल्पहीनता। लोकतंत्र का प्रभावी उपकरण बने रहने के लिए राजनीतिक दलों को इन चुनौतियों का सामना करना चाहिए और इन पर जीत हासिल करनी चाहिए।

उत्तर 23.

  1. प्रांतीय दलों का जनाधार प्रांत विशेष होता है और अपने प्रांत विशेष का प्रतिनिधित्व केन्द्रीय स्तर पर लाने के लिए प्रांतीय दल गठबंधन करते हैं।
  2. प्रांतीय दलों के प्रमुख अपने राजनीतिक कद को भी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय गठबंधनों का हिस्सा बनते हैं।
  3. अपने दल को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भी प्रांतीय दल सदैव कार्यरत रहते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन से उनके प्रांतीय दल को राष्ट्रीय पहचान मिल जाती है।

उत्तर 24.

  1. वैश्वीकरण और उत्पादकों (स्थानीय एवं विदेशी दोनों) के बीच प्रतिस्पर्धा से अब उपभोक्ताओं, विशेषकर शहरी क्षेत्र के धनी वर्ग के उपभोक्ताओं को अधिक लाभ हुआ है।
  2. प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियों ने नई उत्पादन तकनीकों में निवेश किया है, जिससे उनका उत्पादन स्तर बढ़ गया है।
  3. अब उपभोक्ताओं के समक्ष पहले से कई अधिक विकल्प उपलब्ध है और वे अब अनेक उत्पादों की उत्कृष्ट गुणवत्ता और कम कीमत के लाभ उठा रहे हैं।
  4. उपभोक्ता पहले की तुलना में आज अपेक्षाकृत उच्चतर जीवन स्तर का आनंद ले रहे हैं।
  5. उद्योगों और सेवाओं में नए रोजगार उत्पन्न हुए हैं। साथ ही इन उद्योगों में कच्चे माल इत्यादि की आपूर्ति कराने वाली स्थानीय कम्पनियाँ समृद्ध हुई हैं। अनेक शीर्ष भारतीय कम्पनियाँ बढी हुई प्रतिस्पर्धा से लाभान्वित हुई हैं।
  6. वैश्वीकरण ने भारतीय कम्पनियों को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के रूप में उभरने का अवसर प्रदान किया है।
  7. वैश्वीकरण ने सेवाप्रदाता कंपनियों, विशेषकर सूचना और संचार प्रौद्यागिकी वाली कपनियों के लिए नए अवसरों का सृजन किया है।

उत्तर 25.
ऋण से अभिप्राय उधार लेने से है। यह ऋण देने वाले (ऋणदाता) और ऋण लेने वाले के बीच एक सहमति है जिसमें ऋणदाता अदायगी की शर्तों के अनुसार धन, वस्तु अथवा सेवाओं को ऋणस्वरूप देकर ऋण लेने वाले से भविष्य में ऋण अदायगी का वादा लेता है।
सस्ता और सामर्थ्य के अनुकूल कर्ज देश के विकास के लिए निम्न कारणों से महत्त्वपूर्ण है :

  • सस्ते और सामर्थ्य के अनुकूल कर्ज (ऋण) द्वारा लोगों की आय बढ़ सकेगी जिसके परिणामस्वरूप बहुत से लोग अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सस्ता कर्ज ले सकेंगे।
  • सस्ते कर्ज द्वारा किसान उत्तम किस्म के बीजों तथा आधुनिक कृषि उपकरणों को खरीद सकते हैं तथा इनके उपयोग से अच्छी फसल उगा सकते हैं।
  • कर्ज सस्ता होने से छोटे व्यवसायी अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं तथा नवीन उद्योगों में भी धन निवेश कर सकते हैं। इसके साथ-साथ सस्ते तथा सामर्थ्य अनुकूल कर्ज कुटीर तथा अन्य गृह उद्योगों के लिए वरदान सिद्ध हो सकते हैं।
  • कुछ लोग बीमारियों अथवा शादी-ब्याह के लिए भी कर्ज लेते हैं।

उत्तर 26.
CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4 3
CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4 4
(a) लाहौर
(b) चौरी-चौरा (उत्तर प्रदेश)
(c) असम
(d) छत्तीसगढ़
(e) तूतीकोरिन

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Social Science in Hindi Medium Paper 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.