CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 is part of CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium . Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1

Board CBSE
Class X
Subject Science
Sample Paper Set Paper 1
Category CBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme as prescribed by the CBSE is given here. Paper 1 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium is given below with free PDF download solutions.

समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 80

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र के दो भाग, A व B हैं। आप को दोनों भाग करने हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • भाग A के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं तथा भाग B के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं।
  • भाग A के प्रश्न सं० 1 व 2 एक अंक के हैं। इनका उत्तर एक शब्द अथवा एक वाक्य में लिखना है।
  • प्रश्न सं० 3 से 5 तक दो अंक के हैं। इनका उत्तर 30 शब्दों में (प्रत्येक प्रश्न के लिए) लिखिए।
  • प्रश्न सं० 6 से 15 तक तीन अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 शब्दों में लिखिए।
  • प्रश्न सं० 16 से 21 तक पाँच अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 70 शब्दों में लिखिए।
  • भाग B के प्रश्न सं० 22 से 27 तक प्रयोगात्मक कौशल पर आधारित हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है।

SECTION A

प्र०1.
एक विद्युत धारा ले जाती चालक तार को एक चुबंकीय क्षेत्र में रखा जाता है, चालक तार जब सबसे अधिक बल लगता है तो उस समय दिशा के चालक तार की विद्युत धारा की दिशा तथा चुर्बकीय क्षेत्र के बीच कितने डिग्री का कोण होता है?

प्र०2.
नाक तथा जीभ पर कौन-कौन सी संवेदक ग्राहियाँ उपस्थित होती हैं?

प्र०3.
सौर पैनल क्या हैं?

प्र०4.
निम्नलिखित अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए और यह बताइए की यह किस प्रकार की अभिक्रिया है तथा उसे स्पष्ट भी करें : जब ऑयरन (III) ऑक्साईड, एल्युमिनियम से अभिक्रिया करता है तथा एल्युमिनियम ऑक्साईड व तरल ऑयरन बनता है।

प्र०5.
हम अक्सर रिहायशी कॉलोनियों की पिछली गलियों में गंदगी व घरेलू कचरे को अपघटित होते हुए देखते हैं। कुछ ऐसे तरीके सुझाइए जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके कि इस प्रकार कचरे को फेंकने से पर्यावरण को क्षति पहुँचती है।

प्र०6.
एक भूरे लाल रंग की धातु, जिसे विद्युत की चालक तारों को बनाने में उपयोग किया जाता है, जब उसका चूर्ण बना कर एक चाइना प्याली में गर्म किया जाता है तो वह काले रंग का हो जाता है। इस काले चूर्ण में हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर, वह पुनः अपने पुराने भूरे लाल रंग में आ जाता है। इसके आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) इस धातु का नाम लिखिए तथा काले रंग के उत्पाद का नाम भी लिखिए।
(ii) दोनों अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

प्र०7.
(a) एक संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण लिखें जो ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया भी हो।
(b) निम्नलिखित अभिया में उपचयन ऐजेंट व अपचयन ऐजेंट चुनिए।
H2S + Cl2 → 2HCl + S
(c) उस प्रक्रम का नाम लिखिए जिसके कारण तैलीय भोजन को ज्यादा समय तक खुला रखने पर उसकी गंध व स्वाद खराब हो जाता है। इसके बचाव के दो उपाय भी लिखिए।
अथवा
(a) उन क्षारों को क्या कहते हैं, जो जल में अति घुलनशील होते हैं? इसका एक उदाहरण दें।
(b) दांत का खराब होना, pH से किस प्रकार संबंधित है? इसका किस प्रकार बचाव किया जा सकता है?
(c) मधुमक्खी के कांटने पर जलन व पीड़ा क्यों होती है? काटने वाली जगह पर मीठा सोडा मसलने पर आराम क्यों महसूस होता है?

प्र०8.
(a) पानी में डालने पर केल्शियम तैरने क्यों लगता है?
(b) अधिकतर धातु, नाइट्रिक अम्ल से अभिक्रिया करने पर H2 गैस निष्कासित नहीं करती। क्यों? ।
(c) आयरन (लोहे) तथा भाप के बीच होने वाली अभिक्रिया का समीकरण लिखिए। बनने वाले आयरन के यौगिक का नाम भी लिखिए।

प्र०9.
5Ω, 10Ω तथा 15Ω के तीन प्रतिरोधक श्रेणी क्रम में एक 30 V वोल्ट की बैटरी के साथ वोल्टमीटर तथा एममीटर के साथ एक विद्युत परिपथ के साथ जुड़े हैं। इस परिपथ का चित्र बनाइए तथा परिपथ में से गुजरने वाली विद्युत धारा का मान ज्ञात करें। 10Ω प्रतिरोधक के दोनों सिरों के बीच विभवांतर भी ज्ञात करें।

प्र०10.
(a) मस्तिष्क के उन भागों के नाम लिखिए जो निम्नलिखित क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं :
(i) ऐच्छिक क्रियाएँ
(ii) अनैच्छिक क्रियाएँ ।
(b) परिधीय तंत्रिका तंत्र को क्या महत्त्व है? इस तंत्रिका तंत्र के भागों के नाम लिखिए तथा यह कहाँ से शुरू होते हैं?

प्र०11.
कार्बन के यौगिकों की समजातीय श्रेणी को यह नाम क्यों दिया गया है? किसी समजातीय श्रेणी के दो क्रमागत सदस्यों के रासायनिक सूत्र लिखिए तथा इन यौगिकों के उन भागों का उल्लेख कीजिए जो इनके
(i) भौतिक गुणधर्म
(ii) रासायनिक गुणधर्म निर्धारित करते हैं।

प्र०12.
(i) वायरस, तथा
(ii) जीवाणु प्रत्येक द्वारा होने वाले दो-दो लैंगिक संचरित रोगों के नाम लिखिए। व्याख्या कीजिए कि इस प्रकार के रोगों के संचरण की रोकथाम कैसे की जाए?

प्र०13.
“किसी नवजात शिशु का लिंग मात्र संयोग है तथा जनकों (माता व पिता) में से किसी को भी इसके लिए उत्तरदायी नहीं माना जा सकता।” किसी नवजात शिशु के लिंग निर्धारण की प्रक्रिया को दर्शाने वाले प्रवाह आरेख की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्र०14.
(i) पश्च दृश्य दर्पणों, तथा
(ii) शेविंग दर्पणों में प्रयोग किए जाने वाले दर्पण के प्रकारों का उल्लेख कीजिए। प्रत्येक प्रकरण में अपने उत्तर की पुष्टि के लिए दो कारण दीजिए।
अथवा
6 सेमी ऊँचाई का कोई बिम्ब 5 सेमी फोकस दूरी के किसी अवतल लेंस के मुख्य अक्ष के लम्बवत् लेंस से 10 सेमी दूरी पर स्थित है। लेंस-सूत्र का उपयोग करके लेंस द्वारा बनने वाले प्रतिबिम्ब की स्थिति, साइज़ एवं प्रकृति निर्धारित कीजिए।

प्र०15.
सूर्योदय/सूर्यास्त तथा दोपहर के समय सूर्य के वर्ण में अन्तर होने का उल्लेख कीजिए। प्रत्येक के लिए व्याख्या कीजिए।

प्र०16.
(a) दो परमाणुओं A व B के बीच यौगिक बनने के लिए यदि ‘A’ परमाणु दो इलेक्ट्रॉन देता है तथा ‘B’ परमाणु एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है, तो :
(i) A व B के बीच किस प्रकार का आबंध बनाता है?
(ii) इस यौगिक का अणुसूत्र लिखिए।
(b) इसी प्रकार MgCl2, अणु बनने की व्याख्या कीजिए।
(c) साधारण नमक अपनी तरल अवस्था में ही विद्युत धारा का प्रवाह करता हैं। क्यों?
(d) NaCl का गलनांक तापक्रम उच्च क्यों होता है?

प्र०17.
(a) दिए गए ग्राफ की सहायता से, चालक तार का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
(b) 220 V तथा 5 A विद्युत धारा के परिपथ में 176 Ω प्रतिरोध वाले कितने प्रतिरोधक समांतर क्रम में लगाए जा सकते हैं?
(c) विद्युत शक्ति की परिभाषा लिखिए। विद्युत शक्ति, विभवांतर तथा विद्युत प्रतिरोध के बीच संबंध स्थापित कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Q17.1

प्र०18.
मनुष्य के हृदय की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाकर, निम्नलिखित भाग नामांकित कीजिए।
(a) हृदय का वह भाग जो ऑक्सीकृत रक्त को पम्प करता है।
(b) वह रक्त वाहिनी, जो ऑक्सीकृत रक्त को, हृदय से अंगों में ले जाती है।
(c) वह रक्त वाहिनी, जो अनॉक्सीकृत रक्त को, शरीर के नीचे के भागों से हृदय में लाती है।

प्र०19.
(a) लैंगिक तथा अलैंगिक प्रकार के जनन में विभेदन करने वाले तीन लक्षणों (विशेषताओं) की सूची बनाइए।
(b) व्याख्या कीजिए कि लैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति में विभिन्नताएँ क्यों दिखाई देती हैं?
अथवा
(a) दिए गए चित्र में A, B तथा C को पहचानिए और इनके कार्य लिखिए।
(b) लैंगिक जनन करने वाले जीवों में युग्मक तथा युग्मनज की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Q19.1

प्र०20.
(a) प्रकाश के अपवर्तन के नियमों का उल्लेख कीजिए। किसी माध्यम के निरपेक्ष अपवर्तनांक तथा प्रकाश की निर्वात में गति के बीच संबंध को दर्शाने वाला व्यंजक लिखिए।
(b) वायु के सापेक्ष जल तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 तथा 3/2 हैं। यदि काँच में प्रकाश की चाल 2 x 108 ms-1 है, तो
(i) वायु,
(ii) जल में प्रकाश की गति ज्ञात कीजिए।

प्र०21.
आवर्त सारणी के तीसरे आवर्त के तत्त्व नीचे दिये गये हैं :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Q21.1
अब इनका उत्तर लिखिए :
(a) Na अथवा Mg में से किसका परमाणु बड़ा है तथा क्यों?
(b) इस आवर्त में सबसे अधिक क्रियाशील धातु व अधातु का नाम लिखिए।
(c) ‘S’ अथवा Cl में से कौन-सा अधिक क्रियाशील अधातु है?
(d) Al अथवा Cl में से किसका अधिक परमाणु द्रव्यमान है?

SECTION B

प्र०22.
जब जलीय सोडियम सल्फेट विलयन की जलीय बेरियम क्लोराइड विलयन के साथ अभिक्रिया होती है तो किस प्रकार का उत्पाद प्राप्त होता है? यह अभिक्रिया किस प्रकार की है? इसका संतुलित रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

प्र०23.
जब दो प्रतिरोधक श्रेणी क्रम में जुड़े हैं तो उनका परिणामी प्रतिरोध ज्ञात करने के लिए प्रयोगशाला में विद्यार्थियों द्वारा ली जाने वाली किन्हीं चार सावधानियों का उल्लेख कीजिए।

प्र०24.
आमतौर पर स्लाईड बनाने के लिए पत्ती की निचली बाहरी त्वचा को ही झिल्ली के रूप में क्यों लिया जाता है?

प्र०25.
प्रकाश की एक आपतित किरण जब प्रिज्म से अपवर्तित होती है, तो वह प्रिज्म के आधार की तरफ क्यों मुड़ जाती है?

प्र०26.
दो प्रकार की विखण्डन विधियों के नाम लिखिए। प्रत्येक विधि से जनन करने वाले दो-दो जीवों के उदाहरण लिखिए।

प्र०27.
दिया गया पारदर्शी तरल एसिटिक अम्ल है या नहीं इसके लिए कौन से दो प्रयोग आप प्रयोगशाला में

Answers

उत्तर 1-
एक विद्युत धारा प्रवाहित तार को जब एक चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो उस समय दिशा के चालक तारे की विद्युत धारा की दिशा तथा चुंबकीय क्षेत्र के बीच 90° का कोण होता है।

उत्तर 2-
नाक में सूंघने की संवेदी ग्राही तथा जीभ पर चखने की संवेदी ग्राही उपस्थित होती है।

उत्तर 3-
जब बहुत अधिक संख्या में सोलर सेलों को परस्पर एक विशेष तरीके से जोड़ा जाता है तो उसे सौर पैनल कहते हैं। सोलर पैनल की सहायता से अधिक मात्रा में विद्युत ऊर्जा उत्पादित की जा सकती है।

उत्तर 4-
Fe2O3 (s) + 2Al (s) —-> 2Fe (l) + Al2O3 (s) + ऊष्मा
यह प्रतिस्थापन अभिक्रिया है तथा इसमें अधिक ऊष्मीय ऊर्जा उत्पादित होती है। इसलिए यह ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया भी है। इसे थरमिट अभिक्रिया भी कहते हैं।

उत्तर 5-
(i) जिस जगह पर घरेलू कचरे का अपघटन होता है तो वे स्थान मक्खियों तथा मच्छरों के पनपने के स्थान बन जाते हैं। इससे संबंधित कुछ पोस्टर बनाकर उन्हें घरों की बाहरी दीवारों पर चिपका कर लोगों को समस्या के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
(ii) प्रशासन को ऐसा कानून लागू करने चाहिए जिसके द्वारा नगरपालिकाएँ उन लोगों से जुर्माना वसूल कर सकती हैं जो अपने घरों का कचरा सड़क अथवा गलियों में फेंकते हैं।

उत्तर 6-
(i) धातु तांबा है। काले रंग का बना उत्पाद तांबे का ऑक्साइड है।
(ii)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu6.1

उत्तर 7-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu7.1
इसमें H2S का ‘S’ में उपचयन हो रहा है, इसलिए यह अपचयन एजेंट है।
Cl2 का ‘HCI’ में अपचयन हो रहा है, इसलिए यह उपचयन एजेंट (उपचायक) है।
(c) इस प्रक्रम को विकृतगंधिता कहते हैं।
बचाव के दो उपाय :
(i) तैलीय भोजन को वायुरोधी डिब्बों में बंद करके रखने पर।
(ii) तैलीय भोजन के पैकेट्स में निष्क्रिय नाइट्रोजन गैस प्रवाहित करने पर।
अथवा
(a) जल में अति घुलनशील क्षारों को ऐल्कली अथवा क्षार कहते हैं।
उदाहरण-NaOH तथा KOH
(b) मुंह का pH मान जब 5.5 से कम हो जाता है तो दांत की क्षति शुरू हो जाती है। भोजन के पश्चात् मुंह में बचे अथवा दांतों में फंसे भोजनकणों को जीवाणु अम्ल में परिवर्तित कर देते हैं। यह अम्ल दांतों को क्षति पहुँचाता है। दांत की क्षति को बचाने के लिए दांतों को टूथपेस्ट से नियमित रूप से साफ करना चाहिए। ये पेस्ट क्षारीय होते हैं, जो अम्ल के प्रभाव को उदासीन कर देते हैं।
(c) मधुमक्खी के काटने उसका डंक शरीर के उस भाग पर मेथेनोईक अम्ल छोड़ देता है, फलस्वरूप हमें जलन व पीड़ा महसूस होती है। परंतु उस जगह पर बेकिंग सोडा मलने पर जलन व पीड़ा समाप्त हो जाती है क्योंकि सोडा एक क्षारीय पदार्थ है, जो अम्ल को उदासीन कर उसके प्रभाव को समाप्त कर देता है।

उत्तर 8-
(a) केल्शियम की जल के साथ अभिक्रिया तेज नहीं है, इसलिए इस क्रिया में उत्पादित हाइड्रोजन गैस के अणु केल्शियम के अणुओं के साथ ही चिपक जाते हैं, जिसके कारण केल्शियम तैरने लगता है।
(b) अधिकतर धातु, HNO3 (नाइट्रिक) अम्ल के साथ अभिक्रिया करके H2 गैस नहीं बनाते हैं क्योंकि HNO3 अम्ल एक तीव्र ऑक्सीकारक पदार्थ है, जो कि H2 को H2O में ऑक्सीकृत कर देता है तथा स्वयं N2O, NO अथवा NO2 में अपचयित हो जाता है।
(c)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu8.1

हल 9-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu9.1
विद्युत धारा, I = ?
V2 = ?
कुल प्रतिरोध, R = R1 + R2 + R3
= 5 + 10 + 15 = 30Ω
ओम के नियम द्वारा,
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu9.2

उत्तर 10-
(a) (i) ऐच्छिक क्रियाएँ-सभी ऐच्छिक क्रियाएँ पश्चमस्तिष्क (Cerebellum) भाग द्वारा नियंत्रित होती हैं।
(ii) अनैच्छिक क्रियाएँ-सभी अनैच्छिक क्रियाएँ मस्तिष्क के मज्जा (Medulla) द्वारा नियत्रित होती है।
(b) परिधीय तंत्रिका तंत्र शरीर के सभी भागों को केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से अपनी तंत्रिकाओं द्वारा जोड़ता है।
यह तंत्रिका तंत्र दो प्रकार की तंत्रिकाओं में बंटा हुआ है :
(i) कपाल तंत्रिकाएँ-इनके 12 जोड़े हैं, यह मस्तिष्क से शुरू होती हैं तथा शरीर के दूसरे भागों में – जा कर उनकी क्रियाओं को नियंत्रित करती हैं।
(ii) मेरु तंत्रिकाएँ-ये तंत्रिकाएँ मेरुरज्जु से शुरू होकर दूसरे अंगों में जाकर उनके कार्यों पर नियंत्रण करती हैं। विशेषता
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu10.1

उत्तर 11-
कार्बन के समजातीय यौगिकों के रासायनिक गुण एक-जैसे होते हैं तथा उनका क्रियात्मक समूह भी एक ही होता है, इसलिए इन यौगिकों को समजातीय श्रेणी का नाम दिया गया है।
दो क्रमागत सदस्य-CH3OH, C2H5OH
(i) CH3 तथा C2H5 एल्किल समूह हैं जो इनके भौतिक गुणधर्म निर्धारित करते हैं।
(ii) -OH इनका क्रियात्मक समूह है जो इनके रासायनिक गुणधर्मों को निर्धारित करता है।

उत्तर 12-
(i) वायरस द्वारा होने वाले दो लैंगिक संचरित रोग :
1. मस्सा
2. HIV-AIDS (एच०आई०वी०-एड्स)।
(ii) जीवाणु द्वारा होने वाले दो लैंगिक संचरित रोग :
1. गोनेरिया
2. सिफलिस।
निम्नलिखित तरीकों से लैंगिक संचरित रोगों की रोकथाम की जा सकती है :
1. कंडोम का प्रयोग करके;
2. रक्तदान करने वालों के रक्त की जांच करके;
3. लोगों को इन रोगों के प्रति शिक्षित करके तथा
4. टीके लगाने वाली सुई का केवल एक ही बार प्रयोग करके।

उत्तर 13-
प्रवाह आरेख-मानव नरे में एक विशिष्ट Y-गुणसूत्र तथा दूसरा X-गुणसूत्र होते हैं एवं मादा में दो X-गुणसूत्र होते हैं। मादा के सभी युग्मकों में समरूप गुणसूत्र होते हैं जबकि नर युग्मकों में आधे शुक्राणु X-गुणसूत्र एवं आधे Y-गुणसूत्र वहन करते हैं। जब X-गुणसूत्र वहन करने वाली शुक्राणु एक अंड के साथ निषेचित होता है। तब युग्मनज (XX-अवस्था) मादा में प्रवर्धित होता है और यदि Y-गुणसूत्र वहन करने वाला शुक्राणु अंड के साथ निषेचित होता है तो युग्मनज (XY-अवस्था) नर के रूप में प्रवर्धित होता है। अतः स्पष्ट है कि शिशु के लिंग के लिए पिता ही उत्तरदायी होता है जैसा कि दिए गए आरेख में दर्शाया गया है :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu13.1
इस प्रवाह आरेख के आधार पर हमें कह सकते हैं कि ‘X’ गुणसूत्र वाला शुक्राणु अथवा ‘Y’ गुणसूत्र वाला शुक्राणु, मादा जनन कोशिका (अंडाणु) के साथ निषेचन करेगा। यह एक संयोग मात्र है।

उत्तर 14-
(i) पश्च दृश्य दर्पणों के लिए उत्तल दर्पण का प्रयोग किया जाता है।
दो कारण :
(a) यह वस्तु का सीधा प्रतिबिम्ब बनाता है।
(b) यह वस्तु को छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है, इसलिए पीछे आने वाले वाहन साफ़ दिखाई देते हैं।
(ii) शेविंग के लिए अवतल दर्पण का प्रयोग किया जाता है।
दो कारण :
(a) पास लाने पर यह दर्पण वस्तु का सीधा व बड़ी प्रतिबिम्ब बनाता है।
(b) बड़े प्रतिबिम्ब बनने के कारण बाल साफ़ दिखाई देते हैं तथा शेव अधिक अच्छी बनती है।
अथवा
हल- बिम्ब की ऊँचाई, h1 = 6 सेमी
अवतल लेंस की फोकस दूरी, f = -5 सेमी
बिम्ब की दूरी, u = -10 सेमी
प्रतिबिम्ब की स्थिति, v = ?
प्रतिबिम्ब का साइज़, h2= ?
लेंस सूत्र के अनुसार,
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu25.2
प्रतिबिम्ब का साइज़, h2 = 2 सेमी
प्रतिबिम्ब की प्रकृति : प्रतिबिम्ब सीधा बनेगा व बिम्बे से साइज में छोटा बनेगा।

उत्तर 15-
सूर्योदय अथवा सूर्यास्त के समय, सूर्य की किरणों को वायुमण्डल में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके कारण कम तरंगदैर्ध्य की नीले रंग की प्रकाश की किरणों का वायुमण्डल के कणों द्वारा प्रकीर्णन हो जाता है, जिससे लाल रंग की प्रकाश किरणें हमारी आँखों तक पहुँचती हैं और सूर्य का रंग (वर्ण) लाल दिखाई देता है। दोपहर के समय, सूर्य की प्रकाश किरणों को वायुमण्डल में कम दूरी तय करनी होती है, जिसके कारण नीले रंग की किरणों का पूरी तरह से प्रकीर्णन नहीं होता है, जिसके कारण सूर्य का वर्ण सफेद दिखाई देता है।

उत्तर 16-
(a) (i) A व B के बीच आयनिक आबंध है।
(ii) यौगिक का अणुसूत्र :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu16.1
(c) साधारण नमक (NaCl) की तरल अवस्था में इसके आयन मुक्त अवस्था में हो जाते हैं। इसी कारण यह मुक्त आयन Na+ तथा Cl, विद्युत धारा का प्रवाह करते हैं।
(d) NaCl आयनिक यौगिक है, इसमें इसके Na+ तथा Cl आयन परस्पर अधिक वैद्युत आकर्षक बल द्वारा बंधे होते हैं, इस बल को तोड़ने के लिए अधिक मात्रा में ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसीलिए NaCl यौगिक का गलनांक उच्च होता है।

हल 17-
(a) ओम के नियम के अनुसार,
V = IR या R = \(\frac { V }{ I }\)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu17.1

उत्तर 18-
(a) बायां निलय
(b) मुख्य धमनी
(c) निचले भाग की महाशिरा
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu18.1

उत्तर 19-
(a) लैंगिक तथा अलैंगिक जनने में विभेदन :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu19.1
(b) लैंगिक जनन में, दो जनन कोशिकाओं को बनाने के लिए दो जीवों की कोशिकाओं में डी०एन०ए० प्रतिकृति बनाने की क्रिया होती है, जिसके कारण इस जनन से प्राप्त संतति में विभिन्नताएँ दिखाई देती हैं।
अथवा
(a) A- वर्तिकाग्र
B- पराग नली
C- मादा युग्मक
इनके कार्य :
वर्तिकाग्र : परागण क्रिया में नर परागकण सबसे पहले वर्तिकाग्र पर पहुँचते हैं।
पराग नली : यह नर युग्मक को निषेचन के लिए मादा युग्मक तक पहुँचाने का मार्ग है।
मादी युग्मक : यह नर युग्मक के साथ निषेचन क्रिया में मिलकर युग्मनज बनाती है। युग्मनज से तब शिशु पौधा विकसित होता है।
(b) (i) लैंगिक जनन में युग्मक, माता-पिता के गुणों को नई संतति में ले जाते हैं।
(ii) नर तथा मादा युग्मकों के निषेचन से युग्मनज बनता है। युग्मनज से ही फिर नई संतति उत्पन्न होती है।

उत्तर 20-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu20.1
(a) प्रकाश के अपवर्तन के नियम :
(i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण तथा दोनों माध्यमों को पृथक् करने वाले पृष्ठ के आपतन बिंदु पर अभिलम्ब एक ही तल में होते हैं।
(ii) प्रकाश के किसी निश्चित रंग तथा निश्चित माध्यमों के लिए आपतन कोण की ज्या (sine) तथा अपवर्तन कोण की ज्या (sine) का अनुपात स्थिर होता है। इस नियम को स्नेल का अपवर्तन का नियम भी कहते हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu20.2

उत्तर 21-
(a) Na परमाणु बड़ा है, क्योंकि आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु का आकार घटता जाता है।
(b) सबसे अधिक क्रियाशील धातु Na (सोडियम) है तथा सबसे अधिक क्रियाशील अधातु Cl है।
(c) Cl अधिक क्रियाशील अधातु है क्योंकि किसी आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाने पर अधातु की क्रियाशीलता बढ़ती जाती है।
(d) Cl का परमाणु द्रव्यमान अधिक है।

उत्तर 22-

  • इस अभिक्रिया से बेरियम सल्फेट के सफेद अवक्षेप प्राप्त होते हैं।
  • Na2SO4 (aq) + BaCl2 (aq) — >BaSO4 (s) + 2NaCl (aq)
  • यह द्विविस्थापन अभिक्रिया है।

उत्तर 23-
(i) परिपथ में सभी बंध अच्छी तरह से बंधे हों।
(ii) जोड़ने वाली तारों के सिरों को खुरदरे पत्र से साफ कर लेना चाहिए।
(iii) कुंजी को तभी बंद करें जब V तथा A के मानों का पठन करना है।
(iv) एमीटर तथा वोल्टमीटर की शून्य गलतियों तथा उनके मानों की क्षमताओं को पहले से लिख लेना चाहिए।

उत्तर 24-
द्विबीजपत्री पौधों में पत्तियों की निचली बाहरी त्वचा पर स्टोमेटा छिद्र पाये जाते हैं। अतः झिल्ली को पत्ती की निचली बाहरी त्वचा से ही लिया जाता है। एकबीजपत्री पौधों में स्टोमेटा छिद्र दोनों तरफ की त्वचा पर पाये जाते हैं अतः उनमें झिल्ली किसी भी सतह से ली जा सकती है।

उत्तर 25-
आपतित किरण, जब प्रिज्म से गुज़रती है तो इसका दो बार अपवर्तन होता है। पहली बार प्रिज्म के भीतर जाने पर (विरले से सघन माध्यम की ओर अर्थात् वायु से काँच की ओर जाने पर) यह अभिलम्ब की तरफ मुड़ती है जिसके कारण यह प्रिज्म के आधार की तरफ मुड़ जाती है। दूसरी बार जब यह प्रिज्म से बाहर आती है (घने से विरले माध्यम की ओर अर्थात् काँच से वायु की ओर जाने पर) तो यह अभिलम्ब से दूर हटकर फिर प्रिज्म के आधार की तरफ मुड़ती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 Qu25.1

उत्तर 26-
विखण्डन जनन की दो विधियाँ :
(i) द्विखण्डन तथा
(ii) बहुखण्डन
उदाहरण :
(i) द्विखण्डन : अमीबा तथा पैरामिशियम
(ii) बहुखण्डन : मलेरिया परजीवी (प्लैज़मोडियम) तथा स्पाइरोगाइरा शैवाल।

उत्तर 27-
(i) दिये गये तरल की एक बूंद नीले लिटमस पत्र पर डालने पर यदि लिटमस पत्र लाल हो जाता है। तो यह तरल एक अम्ल है।
(ii) उस तरल को सूंघने पर यदि इसकी गंध सिरके जैसी है तो यह तरल एसिटिक अम्ल है।

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.