NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना are part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना.

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 6
SubjectHindi Vasant
ChapterChapter 7
Chapter Nameसाथी हाथ बढ़ाना
Number of Questions Solved14
CategoryNCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

गीत से

प्रश्न 1.
इस गीत की किन पंक्तियों को तुम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो? ।
उत्तर
इस गीत की निम्न पंक्तियों को हम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हैं-

साथी हाथ बढ़ाना
एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
साथी हाथ बढ़ाना।
हम मेहनतवालों ने जब भी, मिलकर कदम बढ़ाया
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया
एक से एक मिले तो कतरा, बन जाता है दरिया
एक से एक मिले तो ज़र्रा, बन जाता है सेहरा
एक से एक मिले तो राई, बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इंसाँ, बस में कर ले किस्मत
साथी हाथ बढ़ाना।

प्रश्न 2.
‘सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया’- साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो।
उत्तर
साहिर ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि एकता और संगठन में इतनी शक्ति होती है। कि वह बड़ी से बड़ी रुकावटों को भी दूर कर सकती है। सागर और पर्वत पार करना तो बस एक उदाहरण है। यद्यपि हमारे समाज में ऐसी कथाएँ भरी पड़ी हैं जब लोगों के समूह ने मिल कर समुद्र पार कर लिया और संसार की सबसे ऊँची चोटी तक भी पहुँच गए, फिर भी यहाँ साहिर यह कहना चाहते हैं कि मिलकर काम करने पर कठिन लक्ष्य भी आसान हो जाता है।

प्रश्न 3.
गीत में सीने और बाँहों को फौलादी क्यों कहा गया है?
उत्तर
ईश्वर ने हमारी बाँहों और हमारे सीने को असीम ताकत प्रदान की है। यह ताकत हवाओं को रुख मोड़ सकती है और आकाश को भी झुका सकती है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम इस ताकत का प्रयोग करें और कठिनाइयों को परास्त करें। यही वजह है कि गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी कहा गया है।

गीत से आगे

प्रश्न 1.
अपने आसपास तुम किसे ‘साथी’ मानते हो और क्यों? इससे मिलते-जुलते कुछ और शब्द खोजकर लिखो।
उत्तर
हमारे माता-पिता, भाई-बहन, मित्र, सहपाठी, पड़ोसी, गुरु ये सभी हमारे शुभचिंतक हैं, क्योंकि वे हर घड़ी हमारा साथ देते हैं। मिलते-जुलते शब्द साथी-मित्र, दोस्त, सहयोगी, सहपाठी, शुभचिंतक, हितैषी, संगी, सहचर, मीत, सहायक।

प्रश्न 2.
अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक’ ‘कक्षा, मोहल्ले और गाँव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है। और कैसे?
उत्तर
हमारी कक्षा, मोहल्ले और गाँव के उन लोगों के बीच हम इस वाक्य की सच्चाई को महसूस कर पाते हैं जो एक-दूसरे का साथ देने को हमेशा तत्पर रहते हैं। वे स्वयं परेशानी झेलकर हमारा साथ देते हैं। मेरे दुख से वे दुखी होते हैं और मेरे खुशी में वे खुश होते हैं।

प्रश्न 3.
इस गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो?
उत्तर
इस गीत को हम बाल सभा, कक्षा, राष्ट्रीय पर्वो, हम जब सामूहिक कार्य कर रहे हों, तो गुनगुना सकते हैं। यह गीत सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

प्रश्न 4.
‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’|

  1. तुम अपने घर में इस बात का ध्यान कैसे रख सकते हो?
  2. पापा के काम और माँ के काम क्या-क्या हैं?
  3. क्या वे एक-दूसरे का हाथ बंटाते हैं?

उत्तर

  1. माता-पिता के साथ उनके कामों में हाथ बँटाकर ध्यान रख सकते हैं।
  2. पापा और माँ को अनेक काम करने होते हैं। जहाँ एक ओर पापा कार्यालय जाते हैं, बाजार से सामान लाते हैं, बैंक से रु पए-पैसे लाना अन्य बाहरी कामों को करते हैं। वहीं माँ घर की सफ़ाई करना, खाना बनाना, कपड़े धोना, हम सबों को पढ़ाना, अन्य कई छोटे-बड़े कामों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर लेती है।
  3. हाँ, वे भी एक दूसरे का हाथ बँटाते हैं।

प्रश्न 5.
यदि तुमने ‘नया दौर’ फिल्म देखी है तो बताओ कि यह गीत फिल्म में कहानी के किस मोड़ पर आता है? यदि तुमने फिल्म नहीं देखी है तो फिल्म देखो और बताओ।
उत्तर
यह गीत ‘नया दौर’ फ़िल्म में तब आता है जब गाँव में कच्ची सड़क को पक्की करने के लिए सब मिल-जुलकर काम करते हैं। इसमें दिलीप कुमार एक मजदूर के रूप में हैं। यह गीत उनके सहयोग, उत्साह और जोश को प्रदर्शित करता है।

कहावतों की दुनिया

प्रश्न 1.
• अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
• एक और एक मिल कर ग्यारह होते हैं।
(क) ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की किन पक्तियों से मिलता-जुलता है?
(ख) इन दोनों कहावतों का अर्थ कहावेत-कोश में देखकर समझो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर
(क) एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
एक से एक मिले तो कतरा, बन जाता है दरिया,
एक से एक मिले तो राई, बन सकती है परबत,
एक से एक मिले तो इंसाँ, बस में कर ले किस्मत।

(ख) अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता- (अकेला व्यक्ति मुश्किल काम नहीं कर सकता)- देश से गरीबी हटाना अकेले तुम्हारे बस की बात नहीं, क्योंकि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
एक और एक ग्यारह होते हैं- (एकता में शक्ति होती है)- अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। सच है- एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।

प्रश्न 2.
नीचे हाथ से संबंधित कुछ मुहावरे दिए गए हैं। इनके अर्थ समझो और प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाओ

  1. हाथ को हाथ न सूझना
  2. हाथ साफ करना
  3. हाथ-पैर फूलना
  4. हाथों-हाथ लेना
  5. हाथ लगना

उत्तर

  1. हाथ को हाथ न सूझना- (कुछ भी न दिखाई देना) घर में तो इतना अंधेरा था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।
  2. हाथ साफ़ करना- (गायब कर देना) चोर ने तिजोरी पर हाथ साफ़ कर लिया।
  3. हाथ-पैर फूलना- (घबरा जाना) पुलिस को देखते ही चोर के हाथ-पैर फूल गए।
  4. हाथों-हाथ लेना- (सम्मान देना) नई पुस्तक के बाज़ार में आते ही सबने उसे हाथों-हाथ लिया।
  5. हाथ लगना- (अचानक मिल जाना) सफ लता परिश्रमी लोगों को ही हाथ लगती है।

भाषा की बात

प्रश्न 1
हाथ और हस्त एक ही शब्द के दो रूप हैं। नीचे दिए शब्दों में हस्त और हाथ छिपे हैं। शब्दों को पढ़कर बताओ कि हाथों का इनमें क्या काम है
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना 1
उत्तर

  • हाथघड़ी हाथ की कलाई पर पहनी जाती है।
  • हथौड़ा एक ऐसा लोहे का औजार है जिसे हाथ से पकड़ कर चलाया जाता है।
  • हस्तशिल्प में शिल्पकारी का काम हाथ से ही होता है।
  • हस्तक्षेप का अर्थ है किसी कार्य में दखल देना। इसमें हाथ का कोई कार्य नहीं है।
  • निहत्था उस व्यक्ति को कहते हैं, जिसके हाथ में कोई हथियार न हो।
  • हथकंडा किसी कार्य को पूरा करने के लिए अनुचित तरीका अपनाने को कहते हैं। इसमें भी हाथ का कोई कार्य नहीं है।
  • हस्ताक्षर करते हुए हाथ से अपना नाम लिखकर सहमति व्यक्त की जाती है। हथकरघा में हाथों से किए जाने वाले लघु एवं घरेलू उद्योग धंधे शामिल हैं।
  • जैसे-करघा पर कपड़ा बुनना आदि।

प्रश्न 2.
इस गीत में परबत, सीस, रस्ता, इंसाँ जैसे शब्दों के प्रयोग हुए हैं। इन शब्दों के प्रचलित रूप लिखो।
उत्तर
परबत – पर्वत
सीस   –  शीश, सिर
रस्ता   –  रास्ता इंसाँ-इंसान

प्रश्न 3.
‘कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना’
इस वाक्य को गीतकार इस प्रकार कहना चाहता है
(तुमने) कल गैरों की खातिर (मेहनत) की, आज (तुम) अपनी खातिर करना। इस वाक्य में ‘तुम’ कर्ता है जो गीत की पंक्ति में छंद बनाए रखने के लिए हटा दिया गया है। उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द ‘अपनी’ का प्रयोग कर्ता ‘तुम’ के लिए हो रहा है, इसलिए यह सर्वनाम है। ऐसे सर्वनाम जो अपने आप के बारे में बताएँ निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। (निज का अर्थ ‘अपना’ होता है।) निजवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित हैं
• मैं अपने आप (या आप) घर चली जाऊँगी।
• बब्बन अपना काम खुद करता है।
• सुधा ने अपने लिए कुछ नहीं खरीदा।।
अब तुम भी निजवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित रूपों का वाक्यों में प्रयोग करोअपने को
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना 2
उत्तर

  1. अपने को    –   हमें अपने को कमजोर नहीं मानना चाहिए।
  2. अपने पर    –   तुम अपने पर भरोसा रखो।
  3. अपने से     –   तुम्हें अपने से काम करना सीखना चाहिए।
  4. अपने लिए  –   हमें अपने लिए कुछ वक्त निकालना चाहिए।
  5. अपना        –   भारत हमारा अपना देश है।
  6. आपस में    –   भारतवासियों को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए।

कुछ करने को

• बातचीत करते समय हमारी बातें हाथ की हरकत से प्रभावशाली होकर दूसरे तक | पहुँचती हैं। हाथ की हरकत से या हाथ के इशारे से भी कुछ कहा जा सकता
है। नीचे लिखे हाथ के इशारे किन अवसरों पर प्रयोग होते हैं? लिखो। |
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना 3
उत्तर

  1. ‘क्यों पूछते हाथ    –  कोई कारण जानने के लिए हम हाथ से ‘क्यों पूछने का इशारा करते हैं।
  2. बुलाते हाथ          –   किसी को बुलाते समय हम हाथ से इशारा करते हैं। मना करते हाथ-किसी बात के लिए इनकार
  3.  करते समय हम हाथ हिलाकर मना करते हैं।
  4. आरोप लगाते हाथ –   किसी पर दोष लगाते समय हम हाथ की उँगली से उसकी तरफ इशारा करते हैं।
  5. जोश दिखाते हाथ  –    जोश में उत्तेजना प्रदर्शित करते समय हम हाथों का प्रयोग करते हैं।
  6. समझाते हाथ        –    किसी को समझाते समय हम हाथों से संकेत करते हैं। चेतावनी देते हाथ-किसी को चेतावनी देने                                  के लिए
  7. हम हाथों का प्रयोग करते हैं।

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें are part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें.

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 6
SubjectHindi Vasant
ChapterChapter 4
Chapter Nameचाँद से थोड़ी-सी गप्पें
Number of Questions Solved11
CategoryNCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें

प्रश्न-अभ्यास
( पाठ्यपुस्तक से)

कविता से

प्रश्न 1.
आप पहने हुए हैं कुल आकाश’ के माध्यम से लड़की कहना चाहती है कि
(क) चाँद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है।
(ख) चाँद की पोशाक चारों दिशाओं में फैली हुई है।
तुम किसे सही मानते हो?
उत्तर
(क) मेरे विचार में सही उत्तर है
(ख) चाँद की पोशाक चारों दिशाओं में फैली हुई है।

प्रश्न 2.
कवि ने चाँद से गप्पें किस दिन लगाई होंगी? इस कविता में आई बातों की मदद से अनुमान लगाओ और उसका कारण भी बताओ।
दिन                                                     कारण
पूर्णिमा                                                  ……………………………..
अष्टमी से पूर्णिमा के बीच                         ………………………………..
प्रथमा से अष्टमी के बीच                         ………………………………….
उत्तर
दिन – कारण
पूर्णिमा- इस दिन चाँद पूरा गोल दिखता है।
अष्टमी से पूर्णिमा के मध्य- चाँद का आकार धीरे-धीरे बढ़ते हुए पूर्णता को प्राप्त करता है।
प्रथमा से अष्टमी के मध्य (कृष्ण पक्ष)- चाँद घटता जाता है।
मेरे विचार से कवि ने चाँद से अष्टमी से पूर्णिमा के बीच गप्पें लगाई होंगी।

प्रश्न 3.
नई कविता में तुक या छंद के बदले बिंब का प्रयोग अधिक होता है। बिंब वह तसवीर होती है जो शब्दों को पढ़ते समय हमारे मन में उभरती है। कई बार कुछ कवि शब्दों की ध्वनि की मदद से ऐसी तसवीर बनाते हैं और कुछ कवि अक्षरों या शब्दों को इस तरह छापने पर बल देते हैं कि उनसे कई चित्र हमारे मन में बनें। इस कविता के अंतिम हिस्से में चाँद को एकदम गोल बताने के लिए कवि ने बि ल कु ल शब्द के अक्षरों को अलग-अलग करके लिखा है। तुम इस कविता के और किन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ।
उत्तर
गोल-मटोल     गो-ल-म-टो-ल!
घटते     घ-ट-ते
बढ़ते      तिरछे, कुल-कुल

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
कुछ लोग बड़ी जल्दी चिढ़ जाते हैं। यदि चाँद का स्वभाव भी आसानी से चिढ़ जाने का हो तो वह किन बातों से सबसे ज्यादा चिढ़ेगा? चिढ़कर वह उन बातों का क्या जवाब देगा? अपनी कल्पना से चाँद की ओर से दिए गए जवाब लिखो।
उत्तर
यदि चाँद आसानी से चिढ़ने लगे तो वह अपने घटते-बढ़ते रूप से चिढ़ेगा या चाँद पर जो धब्बे दिखाई देते हैं, उनसे चिढ़ेगा और यदि कोई उसे लाल टमाटर जैसा कहेगा इससे वह चिढ़ सकता है। घटने-बढ़ने के आकार को कभी न ठीक होने वाली बीमारी कहे जाने की बात पर चाँद उत्तर देगा, मुझे कोई बीमारी नहीं है। मैं तो एकदम सही हूँ। बीमारी तुमको होगी, तुम्हारे परिवार वालों को होगी। मैं तो अपनी इच्छा से छोटा-बड़ा हो सकता हूँ, तुम तो नहीं।

प्रश्न 2.
यदि कोई सूरज से गप्पें लगाए तो वह क्या लिखेगा? अपनी कल्पना से गद्य या पद्य में लिखो। इसी तरह की कुछ और गप्पें निम्नलिखित में से किसी एक या दो से करके लिखो

पेड़ बिजली का खंभा सड़क पेट्रोल पंप
उत्तर
सूरज के साथ गप्प लगाना

सूरज दादा
आग का गोला
बन कर क्यों फिरते हो?
किसे देख जलते हो इतना
क्यों तुम आग उगलते हो?
गुस्सा इतना क्यों है तुमको
ऐसे हमको मत देखो
पता मुझे है।
जल-जल कर भी तुम
जग को जीवन देते हो।
पर इतना जलना भी क्या कि
जीवन मरण बन जाए
अब थोड़ा पिघलो भी दादा
यह तपन जरा घट जाए।

सड़क के साथ गप्प लगाना
ओ सड़क रानी
घर तुम्हारा कहाँ,
कहाँ से आती हो?
और मुड़कर, घूम कर फिर
कहाँ चली जाती हो?
थकती नहीं क्या तुम कभी
रुकती नहीं हो क्या जरा
यह किस अनंत यात्रा पर
निकल पड़ी हो तुम भला?

भाषा की बात

प्रश्न 1.
चाँद संज्ञा है। चाँदनी रात में चाँदनी विशेषण है। नीचे दिए गए विशेषणों को ध्यान से देखो और बताओ कि
(क) कौन-सा प्रत्यय जुड़ने पर विशेषण बन रहे हैं।
(ख) इन विशेषणों के लिए एक-एक उपयुक्त संज्ञा भी लिखो
गुलाबी पगड़ी मखमली घास कीमती गहने
ठंडी रात जंगली फूल कश्मीरी भाषा
उत्तर
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 1

प्रश्न 2.
• गोल मटोल • गोरा-चिट्टा
कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अंतर यह है कि चिट्टा का अर्थ सफेद है और गोरा से मिलता-जुलता है, जबकि मटोल अपने आप में कोई शब्द नहीं है। यह शब्द ‘मोटा’ से बना है।
ऐसे चार-चार शब्द युग्म सोचकर लिखो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर
(क) उड़ता-फिरता = यह तोता सारे दिन टें-टें करता उड़ता-फिरता रहता है।
(ख) टेढ़ा-मेढ़ा = बच्चे ने एक टेढ़ा-मेढ़ा-चित्र बनाया।
(ग) भूले-बिसरे = आज रेडियो पर भूले-बिसरे गीत प्रसारित किए जा रहे हैं।
(घ) आँधी-पानी = आँधी-पानी में घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।

प्रश्न 3.
‘बिलकुल गोल’-कविता में इसके दो अर्थ हैं
(क) गोल आकार का
(ख) गायब होना !
ऐसे तीन और शब्द सोचकर, उनसे ऐसे वाक्य बनाओ जिनके दो-दो अर्थ निकलते हों।
उत्तर
(क) जल = मिर्च खाकर उसका जीभ जल गया और आँखों में जल भर आया। (जलना, पानी)
(ख) हार = वह प्रतियोगिता हार चुकी थी, परंतु उसकी सहदयता देखकर उसे इनाम में होर दिया गया। (पराजय, माला)
(ग) उत्तर = इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिए तुम्हें उत्तर दिशा की यात्रा करनी होगी। (जवाब, एक दिशा)

प्रश्न 4.
ताकि, जबकि, चूँकि, हालाँकि-कविता की जिन पंक्तियों में ये शब्द आए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ो। ये शब्द दो वाक्यों को जोड़ने का काम करते हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते
हुए दो-दो वाक्य बनाओ।
उत्तर
(क) ताकि = मोहन मन से पढ़ रहा है, ताकि परीक्षा में प्रथम आ सके। मैं सुमन के साथ मंदिर जाता था ताकि हम साथ-साथ पूजा कर सकें।
(ख) जबकि = महेश ने मोहन की मदद की, जबकि दोनों में बातचीत बंद थी। | वह विज्ञान का शिक्षक है जबकि उसका भाई चित्रकार है।
(ग) चूँकि = चूँकि राधा की माँ बीमार है, इसलिए उसे पढ़ाई के साथ घर के काम भी करने पड़ते हैं। चूंकि उसे खाना बनाना था इसलिए वह जल्दी घर चली गई।
(घ) हालाँकि = हालाँकि नेहा पढ़ने में कमजोर है, पर वह बहुत मेहनती है। हालाँकि उसने गाली नहीं दी थी, फिर भी वह पिट गया।

प्रश्न 5.
गप्प, गप-शप, गप्पबाज़ी-क्या इन शब्दों के अर्थों में अंतर है? तुम्हें क्या लगता है? लिखो।
उत्तर
इन शब्दों के अर्थ में मामूली सा अंतर है।
शब्द                                                     अर्थ
गप्प                                               हल्की-फुल्की बात
गप-शप                                    बातचीत (समय काटने के लिए)
मप्पबाजी                             बातें बनाना, व्यर्थ की बातों में समय बिताना।

कुछ करने को

• पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण करते हुए चंद्रमा भी पृथ्वी के साथ-साथ सूर्य का परिभ्रमण करता है। इन्हीं दोनों परिभ्रमणों से वर्ष और मास की गणनाएँ होती हैं। सामान्यतः तीस दिनों के महीने होते हैं जिन्हें चन्द्रमा की वार्षिक गति को बारह महीनों में विभाजित करके निर्धारित किया जाता है। तीस दिनों में पंद्रह-पंद्रह दिनों के दो पक्ष होते हैं। जिन पन्द्रह दिनों में चंद्रमा बढ़ते-बढ़ते पूर्णिमा तक पहुँचता है, उसे शुक्लपक्ष और जिन पंद्रह दिनों में चंद्रमा घटते-घटते अमावस्या तक जाता है, उसे कृष्णपक्ष कहते हैं। इसी तरह एक वर्ष के बारह महीनों में छह-छह माह के दो अयन होते हैं। जिन छह महीनों में मौसम का तापमान बढ़ता है, उसे उत्तरायण और जिन छह महीनों में मौसम का तापमान घटता है, उसे दक्षिणायन कहते हैं। संवत् के बारह महीनों के नाम इस प्रकार हैं-चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ, फाल्गुन।
• अंग्रेजी कैलेंडर की वार्षिक गणना सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण की अवधि के अनुसार तीन सौ पैंसठ दिनों की होती है। इसके महीनों की गणना पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा के परिभ्रमण पर आधारित नहीं है। इसमें वर्ष के तीन सौ पैंसठ दिनों को ही बारह महीनों में विभाजित किया गया है। इस कैलेंडर के सभी महीने तीस-तीस दिन के नहीं होते। अप्रैल, नवंबर, जून, सितंबर-इनके हैं दिन तीस। फरवरी है अट्ठाइस दिन की, बाकी सब इकत्तीस।
• नीचे दो प्रकार के कैलेंडर दिए गए हैं। इन्हें देखो और प्रश्नों के उत्तर दो।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 2
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें 3
(क) ऊपर दिए गए कैलेंडरों में से किस कैलेंडर में चंद्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं?
(ख) दिए गए दोनों कैलेंडरों के अंतर स्पष्ट करो।
(ग) कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का क्या अर्थ होता है?
उत्तर
(क) ऊपर दिए गए कैलेंडरों में से पहले कैलेंडर संवत् २०६३ में चंद्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं।
(ख) पहले कैलेंडर में संवत् २०६३ के मार्गशीर्ष महीने की तिथि को दर्शाया गया है। जबकि दूसरे कैलेंडर में सन् 2006 के नवंबर और दिसंबर महीने की तारीखें लिखी हुई हैं। पहले कैलेंडर में महीने को कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में बाँटा गया है, जबकि दूसरे महीने में ऐसा नहीं है।
(ग) जिन पंद्रह दिनों में चंद्रमा बढ़ते-बढ़ते पूर्णिमा तक पहुँचता है, उसे शुक्ल पक्ष और जिन पंद्रह दिनों में चद्रमा घटते-घटते अमावस्या तक जाता है, उस कृष्ण पक्ष कहते हैं।

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते are part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते.

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 6
SubjectHindi Vasant
ChapterChapter 11
Chapter Nameजो देखकर भी नहीं देखते
Number of Questions Solved18
CategoryNCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

निबंध से

प्रश्न 1.
‘जिन लोगों के पास आँखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं-हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता था?
उत्तर
जिन लोगों के पास आँखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं। हेलेन केलर को ऐसा इसलिए लगता था क्योंकि अकसर आँखों वाले लोग उनसे कहा करते थे कि उन्होंने कुछ खास नहीं देखा। प्रकृति की जो सुंदरती आँखें न होते हुए भी वह महसूस कर लेती थी, जिस जादू के स्पर्श से वह रोमांचित हो जाती थी, उस खूबसूरती को उनके दृष्टिसंपन्न दोस्त देख ही नहीं पाते थे। प्रकृति का जादू हर वक्त उनकी आँखों के सामने होते हुए भी उनके हृदय में कोई रोमांच पैदा नहीं कर पाता था। संभवतः इसके पीछे यही कारण था कि आँखें होते हुए भी वह बहुत कम देखते थे।

प्रश्न 2.
प्रकृति का जादू किसे कहा गया है?
उत्तर
अलग-अलग वृक्षों की अलग-अलग छाल और पत्तियाँ होना, बसंत के मौसम में स्वतः ही ‘कलियों का खिलना, फूलों की पंखुड़ियों की अलग-अलग घुमावदार बनावट और उनकी मुलायम सतह-ये सब प्रकृति का जादू ही है।

प्रश्न 3.
‘कुछ खास तो नहीं-हेलेन की मित्र ने यह जवाब किस मौके पर दिया और यह सुनकर हेलेन को आश्चर्य क्यों नहीं हुआ ?
उत्तर
हेलेन की मित्र जब जंगल की सैर से वापस लौटी तो हेलेन ने उससे पूछा कि उसने जंगल में क्या देखा। इस पर उनका जवाब था-कुछ खास तो नहीं। हेलेन को यह सुनकर आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि वह इस तरह के जवाबों की आदी हो चुकी थी। अक्सर लोग यह कहा करते थे कि उन्हें कुछ खास नजर नहीं आया।

प्रश्न 4.
हेलेन केलर प्रकृति की किन चीज़ों को छूकर और सुनकर पहचान लेती थीं? पाठ के आधार पर इसका उत्तर लिखो।
उत्तर
हेलेन केलर भोज-पत्र के पेड़ की चिकनी छाल और चीड़ की खुरदरी छाल को छूकर पहचान लेती थी। वह कलियों और फूलों को उनकी मखमली सतह और घुमावदार बनावट के आधार पर पहचान लेती थी। चिड़िया के मधुर स्वर सुनकर भी वह पहचान लेती थी।

प्रश्न 5.
‘जबकि इस नियामत से जिंदगी को खुशियों के इन्द्रधनुषी रंगों से हरा-भरा किया जा सकता है। तुम्हारी नज़र में इसका क्या अर्थ हो सकता है?
उत्तर
आँखें अनमोल होती हैं। दुनिया की सारी खूबसूरती आँखों से ही है। जीवन के सभी रंग आँखों से ही हैं। आँखें न हों तो जीवन में कभी न समाप्त होने वाला अंधकार छा जाए। आँखें ईश्वर का आशीर्वाद हैं। इनकी सहायता से जीवन में खुशियों के सभी रंग भरे जा सकते हैं। अगर आँखें स्वस्थ हैं तो जीवन की हर खुशी पाई जा सकती है।

निबंध से आगे

प्रश्न 1.
आज तुमने अपने घर से आते हुए बारीकी से क्या-क्या देखा-सुना? मित्रों के साथ सामूहिक चर्चा करो।
उत्तर
आज घर से निकलते ही मैंने गली में कुछ लोगों की भीड़ देखी। वे लोग हाथों में अखबार लिए हुए थे और किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर रहे थे। मोड़ पर आकर कुछ देर इंतजार के बाद स्कूल की बस आई। मैं उसमें बैठ गया। सड़क पर आज गाड़ियों की भीड़ ज्यादा थी। चारों ओर हॉर्न का शोर था। लगभग 15 मिनट तक रास्ते में जाम लगा रहा। फिर भीड़ घटी और बस आगे बढ़ी। आगे जाने पर पता चला कोई दुर्घटना हो गई है। एक वाहन उलटा पड़ा था। वहाँ का दृश्य देखकर मन दुखी हो गया। लगभग 10 मिनट बाद मैं विद्यालय पहुँच गया। प्रार्थना की घंटी लग चुकी थी। मैं दौड़ता हुआ कक्षा में गया। अपना बस्ता रखा और पलक झपकते ही प्रार्थना सभा में पहुँच गया। प्रार्थना शुरू हुई धीरे-धीरे मेरे हृदय की हलचल शांत होने लगी।

प्रश्न 2.
कान से न सुन पाने पर आस-पास की दुनिया कैसी लगती होगी? इस पर टिप्पणी लिखो और कक्षा में पढ़कर सुनाओ।
उत्तर
कान से न सुन पाने पर आस-पास की दुनिया विचित्र-सी लगती होगी। कही कोई दौड़ता हुआ दिखता होगा, कहीं कोई हाथ हिलाकर कुछ कहता हुआ, कहीं दो लोग आमने-सामने खड़े होकर होंठ हिलाते दिखाई देते होंगे और इन सबका कोई अर्थ समझ में नहीं आता होगा। सारी दुनिया अपनी धुन में लगी नजर आती होगी और इन सबके बीच में न सुन पाने वाला व्यक्ति अलग-थलग, घबराया हुआ-सा दिखाई देता होगा। वह न तो अपनी बात दूसरों को समझा सकता है और न ही दूसरों की बात समझ सकता है, इसलिए वह किसी से घुल-मिल नहीं पाता होगा।

प्रश्न 3.
तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिले जिसे दिखाई न देता हो तो तुम उससे सुनकर, सँघकर, चखकर, छूकरे अनुभव की जाने वाली चीज़ों के संसार के विषय में क्या-क्या प्रश्न कर सकते हो? लिखो।
उत्तर
हम उनसे निम्न प्रश्न कर सकते हैं
(क) वे सुनकर कैसे जान जाते हैं कि आवाज किस पक्षी की है?
(ख) वे सँघकर ही कैसे जान लेते हैं कि पास में किसे फूल को वृक्ष है?
(ग) वे स्वाद से किसी खाद्य पदार्थ की पहचान लंबे समय तक कैसे याद रख पाते हैं ?
(घ) वे छूकर कैसे जान लेते हैं कि उनके पास उनका कौन-सा मित्र खड़ा है?

प्रश्न 4.
हमें अपनी पाँचों इंद्रियों में से आँखों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसी चीज़ों |, के अहसासों की तालिका बनाओ जो तुम बाकी चार इन्द्रियों से महसूस करते हो
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते 1

 

उत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते 2

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पाठ में स्पर्श से संबंधित कई शब्द आए हैं। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। बताओ कि किन चीज़ों को स्पर्श ऐसा होता है

  1. चिकना ……
  2. चिपचिपा ……
  3. मुलायम ……
  4. खुरदरा ……
  5. सख्त ……
  6. भुरभुरा ……

उत्तर

  1. चिकना घड़ा और फर्श
  2. मुलायम बिस्तर और कपड़ा
  3. सख्त दीवार और लोहा
  4. चिपचिपा तेल और पिघला हुआ गुड़
  5. खुरदरा फर्श और पेड़ की छाल
  6. भुरभुरा रेत और मिट्टी का ढेर

प्रश्न 2.
अगर मुझे इन चीज़ों को छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो उनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा।
• ऊपर रेखांकित संज्ञाएँ क्रमशः किसी भाव और किसी की विशेषता के बारे में बता रही हैं। ऐसी संज्ञाएँ भाववाचक कहलाती हैं। गुण और भाव के अलावा भाववाचक संज्ञाओं का संबंध किसी की दशा और किसी कार्य से भी होता है।

भाववाचक संज्ञा की पहचान यह है कि इससे जुड़े शब्दों को हम सिर्फ महसूस कर सकते हैं, देख या छू नहीं सकते। आगे लिखी भाववाचक संज्ञाओं को पढ़ो और समझो। इनमें ये कुछ शब्द संज्ञा और कुछ क्रिया से बने हैं। उन्हें भी पहचानकर लिखो
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते 3
उत्तर
मिठास            –                       विशेषण शब्द ‘मीठा’ से बना है।
बुढ़ापा            –                         विशेषण शब्द “बूढ़ा’ से बना है।
ताज़गी            –                        विशेषण शब्द ‘ताजा’ से बना है।
भूख               –                            विशेषण शब्द ‘भूखा’ से बना है।
घबराहट         –                      क्रिया शब्द ‘घबराना’ से बना है।
क्रोध              –                            यह एक भाव वाचक संज्ञा शब्द है।
शांति             –                           यह विशेषण शब्द ‘शांत’ से बना है।
बहना             –                          यह क्रिया शब्द ‘बहाव’ से बना है।
मजदूरी           –                        यह जातिवाचक संज्ञा शब्द ‘मजदूर’ से बना है।
भोलापन          –                       यह विशेषण शब्द “भोला’ से बना है।
फुर्ती               –                            यह एक भाववाचक संज्ञा शब्द है जो
‘फुर्त’               –                            या ‘फुर्तीला’ विशेषण शब्द से बनी
अहसास           –                       यह भी एक भाववाचक संज्ञा शब्द है।

प्रश्न 3.
• मैं अब इस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हूँ।
• उस बगीचे में आम, अमलतास, सेमल आदि तरह-तरह के पेड़ थे।
ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में रेखांकित शब्द देखने में मिलते-जुलते हैं, पर उनके अर्थ भिन्न हैं। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। वाक्य बनाकर उनका अर्थ स्पष्ट करो
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते 4
उत्तर

  • अवधि – राम के वनवास की अवधि चौदह वर्ष थी।
  • अवधी – रामचरित मानस अवधी भाषा में लिखा गया है।
  • में – दूध में पानी मत मिलाओ।
  • में – मैं उसे बहुत अच्छी तरह जानता हूँ।
  • मेल – मित्रों को आपस में मेल से रहना चाहिए।
  • मैल – कपड़ों का मैल साबुन लगाने से जाता है।
  • ओर – सड़क के दोनों ओर छायादार पेड़ है।
  • और – नेहा और अंशु दोनों बहने हैं।
  • दीन – आज दिन बड़ा सुहाना है।
  • दीन – दीनों की सहायता करनी चाहिए।
  • सिल – सिल पर मसाला पीसो।
  • शील – रमेश शील स्वभाव का व्यक्ति है।

अनुमान और कल्पना

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते 5

प्रश्न 1.
इस तसवीर में तुम्हारी पहली नज़र कहाँ जाती है?
उत्तर
इस तसवीर में मेरी पहली नज़र आसमान से आ रही रोशनी की तरफ़ जाती है।

प्रश्न 2.
गली में क्या-क्या चीजें हैं?
उत्तर
गली में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लिए जा रहा है। कुछ बच्चे बैठे खेल रहे हैं। एक औरत दिखाई दे रही है। एक साइकिल खड़ी है। गली पक्की है। दूर खड़े एक व्यक्ति अखबार पढ़ रहे हैं। कुछ पौधे भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रश्न 3.
इस गली में हमें कौन-कौन-सी आवाजें सुनाई देती होंगी?
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते 7
उत्तर
सुबह के वक्त गली में दूधवालों, कबाड़ीवालों, ठेलेवालों, फेरीवालों, मोटरसाइकिल, ओटो रिक्शा और मंदिर की घंटियों की आवाजें एवं लोगों को आपस में बातचीत करने की आवाज़ आदि सुनाई देती है।
दोपहर में फेरीवालों, ठेलेवालों और कबाड़ीवालों तथा स्कूल से वापस आते बच्चों की आवाज़ सुनाई देती है।
शाम के वक्त साइकिल की घंटियों, वाहनों का शोर, रेडियो के गाने और बच्चों के खेलने की आवाजें सुनाई देती हैं।
रात के समय आते-जाते लोगों की आवाज़, कुत्तों के भौंकने की आवाज, चौकीदार के जागते रहो और पुलिस गाड़ी के सायरन की आवाज़ सुनाई देती होंगी।

प्रश्न 4.
अलग-अलग समय में ये गली कैसे बदलती होगी?
उत्तर
रात के समय सुनसान रहती होगी तथा सुबह-शाम चहल-पहल रहती होगी।

प्रश्न 5.
ये तारें गली को कहाँ-कहाँ से जोड़ती होंगी?
उत्तर
बिजली की तारें गली को ट्रांसफार्मर से जोड़ती होंगी। इसके अलाव दूरभाष व केवल की तारें भी होंगी। दूरभाष की तारें मुख्य दूरभाष बॉक्स से जुड़ती होंगी, वहाँ से दूरभाष केंद्र से संपर्क स्थापित होता है। इसके अलावे, केबल की तारें, टी० वी० टॉवर एवं ‘डिश एंटिना’ से जाकर मिलती होंगी।

प्रश्न 6.
साइकिलवाला कहाँ से आकर कहाँ जा रहा होगा?
उत्तर
साइकिलवाला घर से आकर ऑफ़िस जा रहा होगा।

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 11 जो देखकर भी नहीं देखते, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps.

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 6
SubjectSocial Science Geography
ChapterChapter 4
Chapter NameMaps
Number of Questions Solved4
CategoryNCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps

NCERT TEXTBOOK EXERCISES (Pages 28-29)

Question 1.
Answer the following questions briefly.
(a) What are the three components of a map?
(b) What are the four cardinal directions?
(c) What do you mean by the term ‘the scale of the map’?
(d) How are maps more helpful than a globe?
(e) Distinguish between a map and a plan,
(f) Which map provides detailed information?
(g) How do symbols help in reading maps?
Answer:
(a) Three components of a map.
(i) Distance
(ii) Direction
(iii) Symbols
(b) Four cardinal directions:
(i) North
(ii) South
(iii) East
(iv) West
NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps image - 1
NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps image - 2
(c) The Scale of the Map:
Ratio between the distance on the paper and the distance on the ground is defined as the scale of the map.
Example: 1 cm = 5 kms.

  • It means the distance on the paper between two points is 1 cm.
  • The distance on the ground (actual distance) is 5 kms.
  • 1 cm distance on the paper represents 5 km distance on the ground.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps image - 3
(d) Maps are more helpful than globe because of the following reasons:

  • Globe cannot be used in all conditions.
  • Globe can be used only when we want to study the whole Earth.
  • It cannot be used when we want to study a village, road, building etc.
  • Maps are used in the study of minutest items/features.
    • It contains innumerable facts.
    • Maps can be found in the form of an Atlas.
    • Maps provide more information than Globe.

(e) Distinction between a map and a plan

MapPlan
1. The map shows a large area on a sheet of  paper such as-world, continents, countries, etc.1. It shows a small area on a sheet of paper such as a room, a garden, school building etc.
2. The map is drawn on a small scale such as 1 centimetre = 1 kilometre etc.2. The plan is drawn on a large scale such as 1 centimetre = 1 metre.
3. Colours arc mostly Used in maps.3. The plans are mostly simple.
4. Only the important features can be shown in brief on a map.4. Even details of small and unimportant areas can be shown on a plan.

(f) A thematic map provides detailed information.
(g) Symbols are an important part of a map. They give a lot of information in a limited space. With the use of symbols maps can be drawn easily and are simple to read. Even if we don’t know the language of an area and therefore cannot ask someone for directions. We can collect information from maps with the help of symbols.

Question 2.
Tick the correct answers.
(a) Maps showing distribution of forests are
(i) Physical map
(ii) Thematic map
(iii) Political map

(b) The blue colour is used for showing
(i) Waterbodies
(ii) Mountains
(iii) Plains

(c) A compass is used
(i) To show symbols
(ii) To find the main direction
(iii) To measure distance

(d) A scale is necessary
(i) For a map
(ii) For a sketch
(iii) For symbols.

Answer:
(a) → (ii) Thematic map
(b) → (i) Waterbodies
(c) → (ii) To find the main direction
(d) → (i) For a map.

INTEXT QUESTIONS

Question 1.
Find out the following directions from Figure 4.1 of your textbook
(a) the direction of the Community Centre, the playground from Vikas’s house,
(b) the direction of the school from shops. (NCERT Page 25)
Answer:
(a) Community Centre – North direction
Playground – North-East direction
(b) School – East

Question 2.
Look at the Figure 4.4 of your textbook and find out:
NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps image - 4
(i) In which direction is the river flowing?
(ii ) What kind of road passes by the side of village Dumri?
(iii) Sunderpur is situated on what type of railway line?
(iv) The police station is situated on which side of the railway bridge ?
(v) On which side of the railway line do the following lie: (NCERT Page 27)
(a) Chhatri
(b) Church
(c) Pond
(d) Mosque
(e) River
(f) Post and Telegraph Office
(g) Graveyard.
Answer:
(i) South-east portion.
(ii) Metalled Road.
(iii) Broad Gauge Railway Line.
(iv) South
(v) (a) South
(b) South-west
(c) North
(d) South
(e) South-east
(f) South-west
(g) South.

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps, help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities.

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 6
SubjectSocial Science History
ChapterChapter 4
Chapter NameIn the Earliest Cities
Number of Questions Solved8
CategoryNCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities

NCERT TEXTBOOK EXERCISES (Page 42)

LET’S RECALL

Question 1.
How do archaeologists know that cloth was used in the Harappan civilization?
Answer:
Archaeologists know that the people in the Harappan civilization use cloth because they have found pieces of cloth attached to the lid of a silver vase. They have also found spindle whorls, made of terracotta and faience. They were used to spin thread.

Question 2.
Match the columns:

CopperGujarat
GoldAfghanistan
TinRajasthan
Precious StonesKarnataka

Answer:

CopperRajasthan
GoldKarnataka
TinAfghanistan
Precious StonesGujarat

Question 3.
Why were metals, writing, the wheel, and the plough important for the Harappans?
Answer:
(1) Metals: Archaeologists have found things made of metal, including copper, bronze, gold, and silver. Copper and bronze were used to make tools, weapons, ornaments, and vessels. Gold and silver were used to make ornaments and vessels.

(2) Writing: There were scribes, people who know how to write, they helped to prepare seals, kept a record, and wrote on materials that have not survived.

(3) Wheel: It played a great role in the life of Harappans for example:

  • People could travel long distances easily.
  • Goods were carried easily from one place to another.

(4) Plough: It was used to dig the earth for turning the soil and planting seeds.

LET’S DISCUSS

Question 4.
Make a list of all the terracotta toys shown in the lesson. What do you think children would have enjoyed playing with the most?
Answer:
List of the Terracotta Toys

  1. A toy cart made of clay.
  2. Small clay carts resembling the modern ekhas.
  3. Puppets
  4. Whistles made in the form of birds and rattles of all kinds.
  5. Marbles
  6. Dolls
  7. Models of different cattle and animals. (Humped bull, Rhinoceros)
  8. Seals
  9. Jewellery articles.

We think that girls would have enjoyed dolls and puppets most, while the male children would have enjoyed carts or ekhas and rattles.

Question 5.
Make a list of what the Harappans ate, and put a tick mark against the things you eat today.
Answer:
The Harappans used to eat the following articles/things (See Left Hand Column):

Harappans food articlesTick mark
(against the things we eat today)
1. Wheat
2. Barley
3. Pulses
4. Peas
5. Rice
6. Sesame
7. Linseed
8. Mustard

Question 6.
Do you think that the life of farmers and herders who supplied food to the Harappan cities was different from that of the farmers and herders you read about in Chapter 3? Give reasons for your answer.
Answer:
The farmers and herders who gave food to the Harappan cities knew about agriculture and the domestication of animals. So they supplied food to the city’ dwellers. The farmers and herders in the earlier period cultivated the fields themselves and domesticated the animals. So they provided their own food.

LET’S DO

Question 7.
Describe three important buildings in your city or village. Are they located in a special part of the settlement (e.g. The Centre)? What are the activities that take place in these buildings?
Answer:
In our city (or village) the following three important buildings are located:

  1. Community Hall or Gram Panchayat Bhawan or Municipal Committee Bhawan
  2. School Building
  3. Hospital
  4. Temple or Mosque or Church or Gurudwara
    (Any three groups or points.)

The following activities take place in these buildings respectively:

  1. Community Hall. Marriage Parties or Public Functions.
    Gram Panchayat Bhawan. In this Bhawan (Building) Panchayat holds its meetings and discusses our village problems.
    Municipal Committee Bhawan. In this Bhawan city’s elected members meet under a chairman and discuss problems of the city.
  2. School Building. In this building, education is provided to boys and girls of our village or city.
  3. Hospital. Here ill people or patients come and consult doctors, compounders or nurses as per their diseases or requirements.
  4. Temple or Mosque or Church or Gurudwara. People come and participate in prayer (or Namaz) according to their own religion and faith. (Any three points.)

Question 8.
Are there any old buildings in your locality? Find out how old they are and who looks after them.
Answer:
There are many old buildings near my locality. They are:

  1. Red Fort
  2. Jama Masjid
  3. Ferozeshah Kotla

Red Fort was constructed in the 17th century.
Jama Masjid was also constructed in the 17th century.
Ferozeshah Kotla was built in the 15th century.
The Archaeological Survey of India looks after the ancient buildings.

We hope the NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities, help you. If you have any query regarding NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.