CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 is part of CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium . Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4

BoardCBSE
ClassX
SubjectScience
Sample Paper SetPaper 4
CategoryCBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme as prescribed by the CBSE is given here. Paper 4 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium is given below with free PDF download solutions.

समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 80

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र के दो भाग, A व B हैं। आप को दोनों भाग करने हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • भाग A के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं तथा भाग B के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं।
  • भाग A के प्रश्न सं० 1 व 2 एक अंक के हैं। इनका उत्तर एक शब्द अथवा एक वाक्य में लिखना है।
  • प्रश्न सं० 3 से 5 तक दो अंक के हैं। इनका उत्तर 30 शब्दों में (प्रत्येक प्रश्न के लिए) लिखिए।
  • प्रश्न सं० 6 से 15 तक तीन अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 शब्दों में लिखिए।
  • प्रश्न सं० 16 से 21 तक पाँच अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 70 शब्दों में लिखिए।
  • भाग B के प्रश्न सं० 22 से 27 तक प्रयोगात्मक कौशल पर आधारित हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है।

SECTION A

प्र०1.
किसी विद्युत उपकरण की विद्युत शक्ति (W), उसमें से प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा (amp) तथा विभवांतर (Volt) में संबंध स्थापित कीजिए।

प्र०2.
जीन क्या है?

प्र०3.
मानवों के शुक्राणुओं और अण्डों के बीच प्रमुख अंतर क्या है? इस अंतरे का महत्त्वं लिखिए।

प्र०4.
निम्नलिखित का उत्तर कारण सहित लिखिए :
(a) सोडियम धातु को मिट्टी के तेल में क्यों रखा जाता है?
(b) जब नीले रंग के कॉपर सल्फेट के विलयन में जब कुछ मात्रा में एल्युमिनियम पाउडर डालते हैं। तो वह रंगहीन क्यों हो जाता है?

प्र०5.
घरेलू विद्युत परिपथों में विद्युत उपकरणों को समान्तर क्रम में क्यों लगाया जाता है? कोई दो कारण लिखिए।

प्र०6.
एक बर्तन में ठोस केल्शियम ऑक्साइड लेकर उसमें धीरे से जल डाला गया तो
(i) इस प्रयोग के दो प्रेक्षण लिखिए।
(ii) इस अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :
(a) तनु H2SO4 अम्ल की एल्युमिनियम पाउडर से अभिक्रिया।
(b) सोडियम कार्बोनेट की तनु HCl अम्ल के साथ अभिक्रिया।
(c) चूने के पानी में से CO2 गैस को गुज़ारना।

प्र०7.
किसी वृत्ताकार चालक कुण्डली में विद्युत प्रवाहित होने पर उसके चुबंकीय क्षेत्र के किसी बिंदु पर चुबंकीय प्रबलता का क्या प्रभाव होगा जब :
(i) उसमें प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा की मात्रा बढ़ा दी जाए।
(ii) यदि कुण्डली से उस बिंदु की दूरी बढ़ा दी जाए।
(iii) यदि कुण्डली में चालक तार के लपेटे बढ़ा दिए जाएं।

प्र०8.
एक विद्युत बल्ब तथा एक चालक जिसका प्रतिरोध 4 ओम है, एक 6 वोल्ट की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। यदि बल्ब में से 0.25A की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है तो उस बल्ब का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

प्र०9.
निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए।
(a) प्रतिवर्ती क्रिया
(b) अंतग्रंथन (सिनेप्स)
(c) प्रकाशानुवर्तन

प्र०10.
गांव में रामू की खेती की जमीन है। वह उस पर एक ईंटों का भट्ट्ठा लगाना चाहता है। उसका दोस्त श्याम उसे कहता है कि वह भट्ठा लगाने का अपना इरादा बदल दे क्योंकि भट्ठा लगाने से उसकी चिमनी से निकले धुएं से गांववालों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा तथा इसका प्रभाव बाकी लोगों के खेतों से उत्पादित होने वाली फसलों पर भी पड़ेगा। रामू उसकी सलाह मान लेता है तथा अपना इरादा बदल लेता है।
(a) श्याम किस प्रकार की सोच रखता है?
(b) व्याख्या करें कि श्याम की इस सोच ने किस प्रकार गांववालों को नुकसान होने से बचाया।

प्र०11.
कार्बन यौगिकों की समजातीय श्रेणियाँ क्या हैं? ऐल्डिहाइडों की समजातीय श्रेणी के दो क्रमागत सदस्यों के आणिवक-सूत्र लिखिए। उल्लेख कीजिए कि इन यौगिकों का कौन-सा भाग इनके
(i) भौतिक और
(ii) रासायनिक गुणधर्मों का निर्धारण करता है।

प्र०12.
निम्नलिखित सारणी का अध्ययन कीजिए जिसमें छह तत्वों A, B, C, D, E और F की स्थितियाँ उनकी आधुनिक आवर्त सारणी में स्थितियों के अनुसार दर्शायी गई हैं
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 12
उपर्युक्त सारणी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) उस तत्व का नाम लिखिए जो केवल सहसंयोजी यौगिक बनाता है।
(ii) उस तत्व का नाम लिखिए जिसकी संयोजकता तीन है और वह धातु है।
(iii) उस तत्व का नाम लिखिए जिसकी संयोजकता तीन है और वह अधातु है।
(iv) D और E में से किस तत्व का आकार बड़ा है और क्यों?
(v) तत्व C और F जिस परिवार के सदस्य हैं उनका सामान्य नाम क्या है?

प्र०13.
उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से व्याख्या कीजिए कि कुछ लक्षण अगली पीढ़ी को क्यों नहीं दिए जा सकते हैं। इन लक्षणों को क्या कहते हैं?
अथवा
“ऐसा हो सकता है कि कोई लक्षण वंशानुगत हो जाए परन्तु व्यक्त न हो।” एक उपयुक्त उदाहरण की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्र०14.
कोई छात्र किसी दर्पण के ध्रुव से मोमबत्ती की ज्वाला को 15 सेमी दूरी पर रखकर उसके प्रतिबिम्ब को 60 सेमी दूरी पर स्थित पर्दे पर प्रक्षेपित करना चाहता है।
(i) दर्पण के उस प्रकार का नाम लिखिए जिसे उसे उपयोग करना चाहिए।
(ii) बनने वाले प्रतिबिम्ब का रैखिक आवर्धन ज्ञात कीजिए।
(iii) बिम्ब और उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी कितनी है?
(iv) इस प्रकरण में प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।

प्र०15.
श्वेत प्रकाश का एक पतला किरण-पुंज, PQ चित्र में दर्शाए अनुसार, काँच के किसी प्रिज्म ABC में से गुजरता है?
इस चित्र को अपनी उत्तर पुस्तिका पर खींचिए और पर्दे DE पर निर्गत पुंज जैसा दिखाई देगा उसका पथ खींचकर दर्शाइए।
(i) प्रेक्षण की जाने वाली परिघटना का नाम और उसका कारण लिखिए।
(ii) इसके अतिरिक्त प्रकृति में इसे परिघटना को आप और 3 कहाँ प्रेक्षण करते हैं?
(iii) इस प्रेक्षण के आधार पर श्वेत प्रकाश के अवयवों के बारे में जो निष्कर्ष निकाला जा सकता है उसका उल्लेख कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 15

प्र०16.
आपको एल्युमिनियम का एक बर्तन दिया है। आपको तनु HCl, तनु HNO3, ZnCl2 विलयन तथा जल (H2O) भी दिये गये हैं। इनमें से कौन-कौन से विलयन एल्युमिनियम के बर्तन में रखे जा सकते हैं? प्रत्येक में होने वाली अभिक्रिया के विषय में भी लिखिए।

प्र०17.
(a) दो एक जैसे 10 Ω के प्रतिरोधकों को 6 वोल्ट की बैटरी के साथ बारी-बारी से पहले श्रेणी क्रम में तथा फिर समान्तर क्रम में लगाया गया। दोनों स्थितियों में शक्ति का अनुपात ज्ञात करें।
(b) एक किलोवाट घण्टा (kWh) तथा ऊर्जा की S.I. इकाई के बीच संबंध स्थापित करें।

प्र०18.
(a) शाकाहारी तथा मांसाहारी प्राणियों की छोटी आंत की लंबाई की तुलना कीजिए।
(b) छोटी आंत की दो विशेषताएँ लिखिए जिसके कारण यह पचे हुए भोजन को अवशोषित कर पाती

प्र०19.
(a) मानव मादा जनन-तंत्र के काट दृश्य का आरेख खींचिए। उस भाग का नामांकन कीजिए जहाँ|
(i) अण्ड विकसित होते हैं।
(ii) निषेचन होता है;
(iii) निषेचित अण्ड आरोपित होता है।
(b) संक्षेप में उन परिवर्तनों का वर्णन कीजिए जो गर्भाशय में उस स्थिति में होते हैं
(i) जब वह युग्मनज ग्रहण करता है।
(ii) जब युग्मनज नहीं बनता।

प्र०20.
(a) गोलीय लेंसों से संबंधित निम्नलिखित पदों की व्याख्या कीजिए :
(i) प्रकाशिक केन्द्र
(ii) वक्रता-केन्द्र
(iii) मुख्य अक्ष
(iv) द्वारक
(v) मुख्य फोकस
(vi) फोकस दूरी
(b) किसी अभिसारी लेंस की फोकस दूरी 12 सेमी है। वह बिम्ब दूरी परिकलित कीजिए जिस पर किसी बिम्ब को रखने पर उसका प्रतिबिम्ब लेंस के दूसरी ओर लेंस से 48 सेमी दूर बनता है।

प्र०21.
(a) हम तत्वों का वर्गीकरण क्यों करते हैं?
(b) आवर्त सारणी का निर्माण करते समय मेंडेलीफ द्वारा अपनाए गए दो मापदंड क्या थे?
(c) मेंडेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में कुछ रिक्त स्थान क्यों छोड़ दिए थे?
(d) मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में हीलियम, नियॉन तथा आर्गन जैसी उत्कृष्ट गैसों का उल्लेख क्यों नहीं किया गया था?
(e) क्या आप क्लोरीन के दो समस्थानिकों CI-35 तथा CI-37 को उनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न होने के कारण भिन्न-भिन्न स्थानों पर रखना पसंद करेंगे अथवा रासायनिक गुण समान होने के कारण एक ही स्थान पर रखेंगे? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

SECTION B

प्र०22.
एक विद्यार्थी ने फेरस सल्फेट को एक परखनली में गर्म किया। गर्म करने पर उसमें से एक तीखी गंध वाली गैस उत्पन्न हुई तथा फेरस सल्फेट का रंग सफेद होने लगा।
(i) तीखी गंध वाली गैस का रासायनिक सूत्र लिखिए।
(ii) FeSO4 के क्रिस्टलों का रंग सफेद क्यों हो गया?
(iii) इसमें होने वाली अभिक्रिया किस प्रकार की है?

प्र०23.
एक विद्यार्थी ने पत्ती की झिल्ली की अस्थाई स्लाईड बनाकर देखा कि उसकी कोशिकाओं कुछ हरे रंग के बिन्दु हैं।
(i) इन हरे रंग के बिंदुओं का नाम लिखिए तथा उनमें उपस्थित रंगद्रव्यों का नाम लिखिए।
(ii) इन रंगीन कणों का क्या कार्य है?

प्र०24.
किसी विद्युत सैल में किसका मान कम होता है-उसके सिरों के बीच PD(विभवांतर) या उसकी वैद्युत गति बल (e.m.f)?

प्र०25.
एक परखनली में Na2CO3 के जलीय विलयन में जब एसिटिक अम्ल डालते हैं तो क्या होता है? निकलने वाली गैस की पहचान के लिए प्रयोग का समीकरण लिखें।

प्र०26.
जब एक प्रकाश किरण, एक कांच के स्लैब से गुजरती है, तो वह अपने पथ से कितनी बार विचलित होती है और क्यों?

प्र०27.
जब किशमिश के दानों को पानी में डालते हैं तो वे पानी को अवशोषित करते हैं क्यों? इस प्रक्रम को समझाएँ।

Answers

उत्तर 1-
शक्ति को विद्युत धारा तथा विभवांतर के गुणनफल के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।
शक्ति (P) = विभवांतर (V) x विद्युतधारा (I)
P = V x I

उत्तर 2-
जीन डी०एन०ए० (DNA) की वह सूक्ष्मतम आनुवंशिक इकाई है जो गुणसूत्रों पर स्थित है। प्रत्येक जीन एक विशेष गुण को जनक से संतति तक ले जाता है।

उत्तर 3- शुक्राणु का आकार, अण्डे की तुलना में काफी छोटा होता है, तथा शुक्राण गतिशील होता है, जबकि अंडा (अण्ड कोशिका) गतिशील नहीं होता है। अण्डे में भ्रूण की प्रारम्भिक अवस्थाओं की वृद्धि के लिए भोजन भरा होता है, इसलिए इसका आकार शुक्राणु की तुलना में बड़ा होता है।
महत्त्व-शुक्राणु इसलिए गतिशील होते हैं कि उन्हें नर के शरीर से मादा के शरीर में निषेचन के लिए जाना होता है।

उत्तर 4-
(a) सोडियम धातु एक अति क्रियाशील धातु है। इसे खुली हवा में रखने पर यह वायु की ऑक्सीजन से क्रिया करके सोडियम ऑक्साइड में बदल जाती है। सोडियम धातु को इस अभिक्रिया से बचाने के लिए इसे | मिट्टी के तेल में रखा जाता है।
(b) जब एल्युमिनियम पाउडर को कॉपर सल्फेट विलयन में मिलाया जाता है तब एल्युमिनियम सल्फेट के रंगहीन विलयन के बनने के कारण कॉपर सल्फेट का नीला रंग धीरे-धीरे रंगहीन हो जाता है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 4
एल्युमिनियम (Al), कॉपर (Cu) से अधिक अभिक्रियाशील है इसलिए यह CuSO4 विलयन में से Cu विस्थापित कर देता है तथा रंगहीन Al2(SO4)3 बना देता है।

उत्तर 5-
घरेलू विद्युत परिपथों में विद्युत उपकरणों को समान्तर क्रम में लगाने के दो कारण :
(i) इस क्रम में यदि कोई उपकरण खराब होने के कारण, कार्य करना बंद कर देता है, तो बाकी उपकरण ठीक से चलते रहते हैं।
(ii) प्रत्येक उपकरण को इस क्रम में अपने प्रतिरोध के अनुसार विद्युत धारा प्राप्त होती रहती है।

उत्तर 6-
(i) इस प्रक्रम में काफी मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है जिससे बर्तन गर्म हो जाता है। बुदबुदाहट की तेज़ आवाज़ उत्पन्न होती है।
(ii)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 6
अथवा
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 6.1

उत्तर 7-
(i) उस बिन्दु पर चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता अधिक हो जायेगी क्योंकि चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता विद्युतधारा के समानुपाती होती है।
(ii) बिंदु की दूरी बढ़ा देने पर चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता कम हो जायेगी क्योंकि चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता दूरी के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
(iii) जब कुण्डली में लपेटे बढ़ा देते हैं तो उसमें से प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा की मात्रा बढ़ जाती है। जिसके कारण चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता भी अधिक हो जायेगी।

उत्तर 8-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 8
बल्ब :
प्रतिरोध, R1 = ?
प्रवाहित विद्युत धारा, I1 = 0.25A
अन्य चालक :
प्रतिरोध, R2 = 4Ω
प्रवाहित विद्युत धारा, I2 = ?
परिणामी प्रतिरोध, R = R1 + R2
∴विभवांतर, V = 6V
परिपथ में प्रवाहित विद्युत धारा, I = 0.25 A
∵I = I1 = I2 …[श्रृंखला संयोजन में
∴V = IR …[ओम के नियमानुसार
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 8.1
अब R1 + R2 = R
R1 + 4 = 24
∴R1 = 24 – 4 = 20 Ω

उत्तर 9-
(a) प्रतिवर्ती क्रिया-किसी बाहरी उद्दीपन के प्रति यदि अनुक्रिया तेजी से तथा बिना सोचे समझे होती है। तथा जो मस्तिष्क के एच्छिक नियंत्रण में नहीं होती, प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है। ये क्रियाएँ अधिकतर मेरुरज्जु द्वार नियंत्रित होती हैं। उदाहरण : गर्म प्लेट के छूने पर तत्काल हाथ का हट जाना या नुकीली वस्तु पर पैर पड़ जाने पर पैर का हट जाना।
(b) अंतर्ग्रथन (सिनेप्स)-निकटवर्ती तंत्रिका कोशिकाओं की जोड़ी के बीच अति सूक्ष्म रिक्त स्थान, जिसके पार तंत्रिका आवेगों को एक तंत्रिका कोशिका से अगली तंत्रिका कोशिका तक पहुँचाया जाता है, अंतर्ग्रथन कहलाता है।
(c) प्रकाशानुवर्तन-पौधे के प्ररोह (तने तथा पत्तियाँ) का प्रकाश की दिशा की ओर वृद्धि करना प्रकाशानुवर्तन कहलाता है। यह क्रिया ऑक्सिन नामक पादप हार्मोन द्वारा नियंत्रित होती है।

उत्तर 10-
(a) श्याम एक समझदार व सुलझा हुआ व्यक्ति है। वह पर्यावरण संरक्षण तथा अपने गांववालों के स्वास्थ्य व भलाई की सोच रखता है।
(b) (i) ईंटों के भट्ठे लगाने से धरती की उपजाऊ परत नष्ट हो जाएगी तथा वह ज़मीन गहरे बंजर खड्डों में परिवर्तित हो जायेगी।
(ii) भट्ठे में ईंटों को पकाने के लिए जीवाश्मी ईधन को जलाया जाता है जिसके धुएं से वातावरण दूषित होता है तथा लोगों को कई प्रकार की बीमारियाँ होने लगती हैं।
(iii) ईंटों के भट्ठे से बहुत अधिक मात्रा में राख निकलती है तथा यह राख वायु में मिलकर वायु प्रदूषण का कारण बनती है।
इन सभी कारणों के फलस्वरूप रामू श्याम की सलाह मानकर अपना इरादा बदल देता है।

उत्तर 11-
एक जैसे कार्बनिक यौगिकों का समूह, जिनके रासायनिक गुण काफी मिलते हैं, समजातीय श्रेणी कहलाते हैं।
एल्डिहाइडों के क्रमागत सदस्यों के आणिवक-सूत्र :
H–CHO
CH3-CHO
C2H5-CHO
(i) एल्डिहाइड समूह से जुड़ी कार्बन श्रृंखला, जैसे H-, CH3-, C2H5– इनके भौतिक गुणधर्मों का निर्धारण करती है।
(ii) प्रकार्यात्मक समूह से जुड़े सभी एल्डिहाइड, जैसे -CHO इनके रासायनिक गुणधर्मों का निर्धारण करते हैं।

उत्तर 12-
(i) E
(ii) D
(iii) B
(iv) तत्व ‘D’ का आकार बड़ा है क्योंकि किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्वों के परमाणुओं का आकार छोटा होता जाता है। नाभिक में आवेश के बढ़ने से यह इलेक्ट्रॉनों को नाभिक की ओर खींचता है जिससे परमाणु का आकार घटता जाता है।
(v) उत्कृष्ट गैस समूह।

उत्तर 13-
वे लक्षण, जो जनन कोशिकाओं के जीनों में परिवर्तन नहीं ला पाते हैं, वे लक्षण अगली पीढ़ी में नहीं जा सकते हैं। ऐसे लक्षणों को उपार्जित लक्षण कहते हैं।
उदाहरण के लिए :
(i) यदि किसी झींगुर को काफी दिनों से पर्याप्त भोजन न मिल पाए और इस कारण उसका वज़न घट जाए तो वज़न का घटना एक उपार्जित लक्षण है।
(ii) चूहे की कटी हुई पूंछ एक उपार्जित लक्षण है।
अथवा
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रभावी लग DNA द्वारा स्थानांतरित होते हैं। उपार्जित लक्षण DNA में नहीं आते हैं अतः ये अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते।
उदाहरण-जब मटर के एक शुद्ध लम्बे पौधे को एक बौने पौधे से संकरण करवाते हैं तो F, पीढ़ी के पौधे केवल लम्बे दिखाई देते हैं जबकि बौनेपन का लक्षण भी वंशानुगत होता है। जब F, पीढ़ी के पौधों का पुनः संकरण करवाते हैं, तो F, पीढ़ी में बौने पौधे भी दिखाई देते हैं। इससे पता चलता है कि बौनेपन का लक्षण भी वंशानुगत हुआ है।
अतः कहा जा सकता है, “ऐसा हो सकता है कि कोई लक्षण वंशानुगत हो जाए परन्तु व्यक्त न हो।”

उत्तर 14-
(i) उसे अवतल दर्पण का उपयोग करना चाहिए।
(ii) u = -15 cm (u सदैव ऋणात्मक)
υ = -60 cm (वास्तविक स्थिति के लिए ν ऋणात्मक)
m = \(\frac { -v }{ u }\) => -4
(iii) बिम्ब तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी = 45 सेमी
(iv) किरण आरेख :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 14

उत्तर 15-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 15
(i) प्रेक्षण की जाने वाली परिघटना का नाम प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण कहलाता है। इसका कारण यह है कि जब एक श्वेत प्रकाश किरणे एक प्रिज्म से गुजरती है तो यह सात अवयवी वर्गों में विक्षेपित हो जाती है।
(ii) इन्द्रधनुष का बनना प्रकृति में श्वेत प्रकाश के विक्षेपण का एक उदाहरण है।
(iii) इस प्रेक्षण के आधार पर श्वेत प्रकाश के अवयवों के विषय में यह निष्कर्ष निकलता है कि श्वेत प्रकाश सात रंगों की किरणों से मिलकर बनता है। ये रंग हैं-बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी तथा लाल।

उत्तर 16-
(i) तनु HCl अम्ल को एल्युमिनियम के बर्तन में नहीं रखा जा सकता क्योंकि यह इस धातु से क्रिया कर एल्युमिनियम क्लोराइड बनाएगा जिससे हाइड्रोजन गैस निष्कासित होगी।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 16
(ii) तनु HNO3 अम्ल Al धातु से अभिक्रिया करके उस पर Al2O3 की रक्षा परत बना देता है इसलिए तनु HNO3 अम्ल को एल्युमिनियम के बर्तन में रखा जा सकता है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 16.1
(iii) ZnCl2 को भी एल्युमिनियम के बर्तन में नहीं रखा जा सकता क्योंकि Al धातु Zn से अधिक क्रियाशील है इसलिए अधिक क्रियाशील Al कम क्रियाशील Zn को इस विलयन में से विस्थापित कर देगा।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 16.2
(iv) Al धातु H2O से अभिक्रिया नहीं करता इसीलिए जल को एल्युमिनियम के बर्तन में रखा जा सकता है।

उत्तर 17-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 17
(a) श्रेणी क्रम में, R = R1 + R2 = 10 + 10 = 20 Ω
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 17.1
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 17.2

उत्तर 18-
(a) छोटी आंत की लंबाई विभिन्न प्राणियों में उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, सेलुलोज़ एक कार्बोहाइड्रेट भोजन होता है जो शरीर में बहुत कठिनाई से पचता है। इसकी तुलना में मांस शरीर में आसानी से पच जाता है। शाकाहारी जीवों की छोटी आंत अधिक लंबी होती है क्योंकि उन्हें हरे पत्तियों के सेलुलोज़ को पचाने में अधिक समय लगता है। इनकी तुलना में मांसाहारी जीवों की
छोटी आंत कम लंबी होती है क्योंकि मांस को पचाने में उन्हें कम समय लगता है।
(b) छोटी आंत की दो विशेषताएँ ।
(i) छोटी आंत की भीतरी दीवार पर बहुत अधिक ऊंगलीनुमा संरचनाएँ होती है जिन्हें दीर्घरोम कहते हैं।
(ii) ये संरचनाएँ छोटी आंत का सतही क्षेत्र बढ़ा देती हैं जिसके कारण पचे हुए भोजन का अवशोषण जल्दी हो जाता है।

उत्तर 19-
(a) मानव मादा जनन-तंत्र के काट दृश्य का आरेख : अंडवाहिका
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 19
(i) अण्ड विकसित होते हैं-अण्डाशय।
(ii) निषेचन होता है-अण्डवाहिका।
(iii) निषेचित अण्ड आरोपित होता है-गर्भाशय।
(b) (i) जब गर्भाशय युग्मनज ग्रहण करता है तो इसकी परत मोटी होती जाती है भ्रूण के विकसित होने के लिए इसकी भित्ति पर एक संरचना बनती है जिसे प्लेसेंटा कहते हैं। इसी के माध्यम से भ्रूण
को विकसित होने के लिए ऑक्सीजन तथा भोजन प्राप्त होता है।
(ii) जब युग्मनज नहीं बनता तो गर्भाशय की परत टूटने लगती है तथा अण्डकोशिका ऋतुस्राव के समय गर्भाशय की टूटी परत के साथ योनिमार्ग से शरीर से बाहर निकल जाती है।

उत्तर 20-
(a) (i) प्रकाशिक केन्द्र-लेंस के केंद्रीय बिंदु को लेंस का प्रकाशिक केन्द्र कहते हैं।
(ii) वक्रता केन्द्र-लेंस के दो गोलीय पृष्ठ होते हैं। इनमें से प्रत्येक पृष्ठ एक गोले का भाग होता है। इन गोलों के केन्द्र लेंस के वक्रता केन्द्र कहलाते हैं।
(iii) मुख्य अक्ष-किसी लेंस के दोनों वक्रता केंद्रों से गुजरने वाली एक काल्पनिक सीधी रेखा लेंस का मुख्य अक्ष कहलाती है।
(iv) द्वारक-गोलीय लेंस की वृत्ताकार रूपरेखा का प्रभावी व्यास इसकी द्वारक कहलाता है।
(v) मुख्य फोकस-किसी लेंस के मुख्य अक्ष के समांतर जाने वाले प्रकाश किरणें लेंस से अपवर्तन के पश्चात जिस बिंदु पर मिलती है अथवा मिलती हुई प्रतीत होती है उस बिंदु को लेंस का मुख्य फोकस कहते हैं।
(vi) फोकस दूरी-किसी लेंस के मुख्य फोकस की प्रकाशिक केंद्र से दूरी लेंस की फोकस दूरी कहलाती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 20
∴ लैंस से बिम्ब 16 सेमी दूरी पर रखा गया है।

उत्तर 21-
(a) हम तत्वों का वर्गीकरण उनके गुणों का अध्ययन आसानी से तथा एक क्रमबद्ध तरीके से करने के लिए करते हैं। इन तत्वों को खोजने के पश्चात् उनकी संपूर्ण जानकारी तथा गुण प्राप्त करने में कई मुश्किलों को सामना करना पड़ता था इसीलिए वैज्ञानिकों ने तत्वों के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए तत्वों को वर्गीकरण किया।
(b) मेंडेलीफ द्वारा अपनाए गए दो मापदंड :
(i) परमाणु द्रव्यमान तथा
(ii) रासायनिक गुणधर्मों में समानता।
(c) मेंडेलीफ ने ये रिक्त स्थान इसलिए छोड़ दिए थे ताकि जब नए तत्व खोजे जाएँ तो वे अपने द्रव्यमान तथा गुणों के अनुसार ये रिक्त स्थान प्राप्त कर सकें।
(d) उत्कृष्ट गैसें, जैसे हीलियम, नियॉन तथा आर्गन, की खोज उस समय तक नहीं की गई थी क्योंकि ये अक्रिय गैस हैं तथा वायुमण्डल में इनकी मात्रा बहुत अल्प है। इनकी खोज के बाद इन अक्रिय गैसों को मेंडेलीफ की सारणी में बिना किसी परिवर्तन किए नए समूहों में रखा गया।
(e) क्लोरीन के समस्थानिक Cl-35 तथा Cl-37 को मेंडेलीफ की आवर्त सारणी में उनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न होने के कारण अलग-अलग स्थान पर रखेंगे परंतु इनका रासायनिक गुणधर्म समान होने के कारण उन्हें एक ही स्थान पर रखेंगे। ये एक-दूसरे के प्रतिवादी हैं। अतः क्लोरीन के इन समस्थानिकों को मेंडेलीफ ने अपनी आवर्त सारणी में एक स्थान नहीं दिया।

उत्तर 22-
(i) तीखी गंध वाली गैसों का रासायनिक सूत्र :
SO2 (सल्फर डाइऑक्साइड) व SO3 (सल्फर ट्राईऑक्साइड)।
(ii) गर्म करने पर FeSO4 के क्रिस्टलीय जल अणु वाष्पित हो जाते हैं तथा सफेद रंग का चूर्ण में परिवर्तित हो जाते है।
(ii) यह एक तापीय विघटन अभिक्रिया है क्योंकि इस अभिक्रिया में एक पदार्थ को गर्म करने पर वह तीन | पदार्थों में विभाजित हो जाता है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 22

उत्तर 23-
(i) ये हरे रंग के बिंदु हरित लवक है तथा उनमें उपस्थित हरे रंग के रंगद्रव्य क्लोरोफिल हैं।
(ii) हरे रंग के क्लोरोफिल कण प्रकाश संश्लेषण क्रिया में सौर ऊर्जा को अवशोषित करते हैं।

उत्तर 24-
इन दोनों में से विद्युत सैल का PD (विभवांतर) का मान कम होता है क्योंकि उस सैल के e.m.f. का कुछ भाग उसके आंतरिक प्रतिरोध को समाप्त करने में प्रयोग हो जाता है।

उत्तर 25-
इस प्रक्रिया में CO2 गैस बुदबुदाहट के साथ उत्पन्न होती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 25

उत्तर 26-
जब एक प्रकाश किरण एक कांच के स्लैब से गुजरती है तो वह अपने पथ से दो बार विचलित होती है
• पहली बार वायु से कांच में जाने पर वह विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है और अभिलम्ब की ओर मुड़ जाती है।
• दूसरी बार जब वह कांच से वायु में वापिस आती है। यह सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है। तो वह अभिलम्ब से दूर हो जाती है।

उत्तर 27-
किशमिश के दाने परसरण प्रक्रम के कारण जल को अवशोषित करते हैं। जल के अणु किशमिश के दानों की अर्धपरागम्य झिल्ली से बाहर से भीतर की ओर प्रवाहित होते हैं।

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2

CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 are part of CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium. Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2.

CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2

BoardCBSE
Class10
SubjectMaths
Sample Paper SetPaper 2
CategoryCBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme, as prescribed by the CBSE, is given here. Paper 2 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium is given below with free PDF download Answers.

Time allowed: 3 hours
Maximum marks: 80

सामान्य निर्देश:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं।
  • खण्ड A में प्रश्न संख्या 1-6 प्रश्न अतिलघुत्तरीय हैं जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का है।
  • खण्ड B में प्रश्न संख्या 7-12 प्रश्न लघुत्तरीय हैं जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का है।
  • खण्ड C में प्रश्न संख्या 13-22 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय-I हैं जिनमें से प्रत्येक 3 अंक का है।
  • खण्ड D में प्रश्न संख्या 23-30 प्रश्न दीर्घ उत्तरी-II हैं जिनमें से प्रत्येक 4 अंक का है।

SECTION A

प्रश्न संख्या 1 से 6 तक प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।

Question 1.
तर्कसंगत संख्या का दशमलव विस्तार \(\frac { 43 }{ { 2 }^{ 4 }{ \cdot 5 }^{ 3 } }\) दशमलव के कितने स्थान के बाद समाप्त हो जाएगा।

Question 2.
यदि ax + by = a2 – b2 तथा bx + ay = 0 है, तो (x + 1) का मान ज्ञात कीजिए।

Question 3.
यदि समचतुर्भुज के दो विकर्णो की लम्बाई 24 cm तथा 32 cm है। समचतुर्भुज की ऊँचाई की गणना कीजिए।

Question 4.
समांतर श्रेढी \(\frac { 1 }{ p }\) , \(\frac { 1-p }{ p }\) , \(\frac { 1-2p }{ p }\), …… को सार्वअंतर ज्ञात कीजिए।

Question 5.
आकृति में, ∆ABC का क्षेत्रफल (वर्ग इकाई में) ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 1

Question 6.
आकृति में, एक बाह्य बिंदु P से केन्द्र C वाले वृत्त पर खींची गई दो स्पर्श रेखाएँ PA तथा PB हैं। यदि वृत्त की त्रिज्या 4 सेमी है तथा PA ⊥ PB है, तो प्रत्येक स्पर्श रेखा की। लम्बाई ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 2

SECTION B

प्रश्न संख्या 7 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक हैं।

Question 7.
एक द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए जिसके शून्यक क्रमशः -2 तथा -5 हैं। शून्यकों व गुणाकों के बीच संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।

Question 8.
एक द्विघात समीकरण ज्ञात कीजिए जिसके शून्यक \(\frac { 3+\surd 5 }{ 5 }\) तथा \(\frac { 3-\surd 5 }{ 5 }\) हैं।

Question 9.
निम्न द्विघात समीकरण को x के लिए हल कीजिए: 4√3 x² + 5x – 2√3 = 0
अथवा
तीन अंकों वाली कितनी प्राकृत संख्याएँ 7 से विभाज्य हैं?

Question 10.
एक त्रिभुज ABC के अंतर्गत बना हुआ वृत्ते उसकी भुजाओं AB, BC तथा AC को क्रमशः बिंदुओं D, E तथा F पर स्पर्श करता है। यदि AB = 12 cm, BC = 8 cm तथा AC = 10 cm है, तो AD, BE तथा CF की लंबाईयाँ ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 3

Question 11.
एक अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 पत्तों की ताश की गड्डी में से एक पत्ता यादृच्छया निकाला गया। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाला गया पत्ता न तो बादशाह है और न ही बेगम है।

Question 12.
14 सेमी x 7 सेमी विमाओं वाले एक आयताकार कार्ड-बोर्ड में से दो परस्पर स्पर्शी, अधिकतम क्षेत्रफल तथा समान त्रिज्या वाले वृत्ताकार टुकड़े काट दिए गए। शेष बचे कार्ड-बोर्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लीजिए|]

SECTION C

प्रश्न संख्या 13 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक हैं।

Question 13.
तीन घंटियाँ क्रमशः 9, 12, 15 मिनट के अंतराल पर बजती हैं। यदि वे एक साथ बजना शुरू होती हैं, तो वे दोबारा किस समय एक साथ बजेंगी।

Question 14.
निम्न रैखिक समीकरण को x तथा के लिए हल कीजिए :
\(\frac { b }{ a } x+\frac { a }{ b } y={ a }^{ 2 }+{ b }^{ 2 }\); x + y = 2ab

Question 15.
दर्शाइए कि \(\frac { 1 }{ 2 }\) तथा \(\frac { -3 }{ 2 }\) बहुपद 4x² + 4x – 3 के शून्यक हैं तथा बहुपद के शून्यक व गुणांक के बीच संबंध की सत्यता की जाँच कीजिए।

Question 16.
यदि एक ΔABC की भुजा AB तथा AC को एक रेखाखंड क्रमश: बिंदु D और E पर काटता है जो कि भुजा BC के समांतर है। सिद्ध करें \(\frac { AD }{ AB }\) = \(\frac { AE }{ AC }\)
अथवा
आकृति में, ΔPQR में Q एक समकोण है जिसमें PQ = 6 cm तथा PR = 12 cm है। ∠QPR तथा ∠PRQ का मान ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 4

Question 17.
यदि 5 sinθ = 4 है, तो सिद्ध कीजिए कि \(\frac { 1 }{ cos\theta } +\frac { 1 }{ cot\theta } =3\)

Question 18.
k के किस मान के लिए द्विघात समीकरण kx (x – 2) + 6 = 0 के मूल समान हैं?
अथवा
समांतर श्रेढी 18, 15\(\frac { 1 }{ 2 }\), 13, .., -49\(\frac { 1 }{ 2 }\) के पदों की संख्या ज्ञात कीजिए तथा इसके सभी पदों का योगफल ज्ञात कीजिए।

Question 19.
एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएँ 5 सेमी, 4 सेमी तथा 6 सेमी हैं। फिर एक अन्य त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएँ पहली त्रिभुज की संगत भुजाओं की \(\frac { 2 }{ 3 }\) गुना हों।

Question 20.
वह अनुपात ज्ञात कीजिए जिसमें y-अक्ष, बिंदुओं (-4, -6) तथा (10, 12) को मिलाने वाले रेखाखण्ड को विभाजित करता है। विभाजन-बिंदु के निर्देशांक भी ज्ञात कीजिए।

Question 21.
एक बर्तन एक अर्धगोलाकार कटोरे पर अध्यारोपित खोखले बेलन के आकार का है जिसके व्यास समान हैं। अर्धगोलाकार कटोरे का व्यास 14 सेमी है तथा इस बर्तन की कुल ऊँचाई 13 सेमी है। बर्तन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लीजिए)

Question 22.
लकड़ी के एक ठोस बेलन के प्रत्येक सिरे पर से उसी त्रिज्या का एक अर्धगोला खोदकर निकालते हुए, एक खिलौना बनाया गया। यदि बेलन की ऊँचाई 10 सेमी हैं और आधार की त्रिज्या 3.5 सेमी हैं, तो इस खिलौने की लकड़ी का आयतन ज्ञात कीजिए। [π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लीजिए।
अथवा
21 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त की एक चाप, केन्द्र पर 60° का कोण अंतरित करती हैं। ज्ञात कीजिए:
(i) चाप की लंबाई
(ii) चाप द्वारा बनाए गए त्रिज्याखण्ड का क्षेत्रफल। [π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लीजिए]

SECTION D

प्रश्न संख्या 23 से 30 तक प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक हैं।

Question 23.
एक स्कूल में कक्षा X में 104 विद्यार्थी हैं तथा कक्षा IX में 96 विद्यार्थी हैं। एक आंतरिक परीक्षा में विद्यार्थियों को समांतर पंक्तियों में ऐसे बैठे होना चाहिए ताकि कोई भी दो सटी हुई पंक्तियाँ एक ही कक्षा की न हों।
(a) बैठने की व्यवस्था के लिए प्रत्येक वर्ग की समानांतर पंक्तियों की अधिकतम संख्या बताइए।
(b) एक ही पंक्ति में बैठे कक्षा IX और कक्षा X के विद्यार्थियों की संख्या भी बताइए।
(c) ऐसी व्यवस्था के लिए स्कूल प्रशासन का क्या उद्देश्य हैं?

Question 24.
आकृति में, AD त्रिभुज ABC की माध्यिका है और AE ⊥ BC. सिद्ध कीजिए b² + c² = 2p² + \(\frac { 1 }{ 2 }\) a²
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 5

Question 25.
यदि sin θ + cos θ = m तथा sec θ + cosec θ = n है तो सिद्ध कीजिए n (m² – 1) = 2m.
अथवा
∆ABC में, सिद्ध कीजिए sin²\(\frac { A }{ 2 }\) + sin²\(\frac { B+C }{ 2 }\) = 1.

Question 26.
निम्नलिखित आँकड़ों की माध्यिका 32 हैं। यदि कुल बारंबारता 100 हो तो, f1 तथा f2 को मान ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 6

Question 27.
निम्नलिखित को x के लिए हल कीजिए:
\(\frac { 1 }{ 2a+b+2x } =\frac { 1 }{ 2a } +\frac { 1 }{ b } +\frac { 1 }{ 2x }\)
अथवा
दो वर्गों के क्षेत्रफलों का योग 400 वर्ग सेमी है। यदि इनके परिमापों का अंतर 16 सेमी है, तो दोनों वर्गों की भुजाएँ ज्ञात कीजिए।

Question 28.
एक मीनार के पाद-बिंदु से एक भवन के शिखर का उन्नयन कोण 300 है और भवन के पाद-बिन्दु से मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 60° है। यदि मीनार 60 मी० ऊँची हो, तो भवन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Question 29.
एक समांतर चतुर्भुज ABCD के तीन शीर्ष A(3, -4), B(-1, -3) तथा C(-6, 2) हैं। शीर्ष D के निर्देशांक ज्ञात कीजिए तथा ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Question 30.
2 सेमी आंतरिक व्यास वाले बेलनाकार पाइप से पानी 0.4 मी/से० की दर से एक बेलनाकार टैंक में जा रहा है। यदि टैंक के आधार की त्रिज्या 40 सेमी है, तो ज्ञात कीजिए कि आधे घंटे में टैंक में पानी का स्तर कितना बढ़ जाएगा?
अथवा
आकृति में, ABC एक समकोण त्रिभुज A पर है। AB, AC तथा BC को व्यास मानकर अर्द्धवृत्त खींचे जाते हैं तो छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 7

SOLUTIONS

Solution 1.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 8

Solution 2.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 9

Solution 3.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 10

Solution 4.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 11
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 12

Solution 5.
∆ABC का क्षे० = \(\frac { 1 }{ 2 }\) x आधार x शीर्षलंब = \(\frac { 1 }{ 2 }\) x 5 x 3 = 7.5 वर्गमात्रक

Solution 6.
रचना : AC तथा BC को मिलाया।
उत्पत्ति : ∠1 = ∠2 = 90° [वृत्त की स्पर्श रेखाएँ, स्पर्श बिंदु से जाने वाली त्रिज्या पर लंब होती हैं।
APBC एक वर्ग है।
प्रत्येक स्पर्श रेखा की लंबाई, AC
त्रिज्या = 4 cm
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 13

Solution 7.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 14

Solution 8.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 15
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 16

Solution 9.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 17
3 अंकों की संख्याएँ हैं, 100, 101, 102, …, 999
3 अंकों की 7 से विभाज्य संख्याएँ हैं,
105, 112, 119, 126, …, 994
a = 105, d = 7, an = 994, n = ?
जैसा कि हम जानते हैं, a + (n – 1)d = an
105 + (n – 1) 7 = 994
(n – 1) 7 = 994 – 105 = 889
(n – 1) = 127
n = 127 + 1 = 128

Solution 10.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 18
माना AD = AF = x
BD = BE = y तथा CE = CF = z
AB = 12 cm … [दिया है।]
x + y = 12 cm …(i)
उसी प्रकार, y + z = 8 cm …(ii)
तथा x + z = 10 cm …(iii)
(i), (ii) तथा (iii) को जोड़ने पर,
2(x + y + z) = 30
x + y + z = 15
z = 15 – 12 = 3 …[x + y = 12]
z का मान (ii) तथा (iii) में रखने पर।
y + 3 = 8 ⇒ y = 8 – 3 = 5
x + 3 = 10 ⇒ x = 10 – 3 = 7
AD = 7 cm, BE = 5 cm, CF = 3 cm

Solution 11.
एक ताश की गड्डी में 4 बादशाह तथा 4 बेगम हैं।
P (न बादशाह और न ही बेगम) = 1 – P (बादशाह तथा बेगम)
= 1 – (\(\frac { 8 }{ 52 }\)) = 1 – \(\frac { 2}{ 13 }\) = \(\frac { 11 }{ 13 }\)

Solution 12.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 19

Solution 13.
9, 12, 15 का LCM लेने पर,
9 = 3², 12 = 2² x 3, 15 = 3 x 5
LCM = 2² x 3² x 5 = 4 x 9 x 5 = 180 मिनट या 3 घंटे
घंटियाँ 3 घंटे के बाद एक साथ बजेंगी।

Solution 14.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 20

Solution 15.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 21
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 22

Solution 16.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 23

Solution 17.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 24
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 25

Solution 18.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 26

Solution 19.
रचना के पद :
∆ABC बनाया जिसमें AC = 6 cm, AB = 5 cm तथा BC = 4 cm है।
AC पर न्यूनकोण बनाती हुई एक किरण AC खींची। AX पर 3 बिंदु अंकित किए।
CA3 को मिलाया तथा A2C’ || CA3 खींचा।
बिंदु C’ से B’C’ || BC खींचा। |
अत: ∆AB’C’ एक वांछित त्रिभुज है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 27

Solution 20.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 28

Solution 21.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 29

Solution 22.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 30
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 31

Solution 23.
हम 104 तथा 96 को
HCF ज्ञात करते हैं।
104 = 23 x 13
96 = 25 x 3
HCF = 23 = 8
एक पंक्ति में 8 विद्यार्थी हैं।
(a) कक्षा X के विद्यार्थियों की पंक्तियों की संख्या = \(\frac { 104 }{ 8 }\) = 13
कक्षा IX के विद्यार्थियों की पंक्तियों की संख्या = \(\frac { 96 }{ 8 }\) = 12
कुल पंक्तियों की संख्या = 13 + 12 = 25
(b) एक पंक्ति में कक्षा IX के विद्यार्थियों की संख्या = 8
एक पंक्ति में कक्षा X के विद्यार्थियों की संख्या = 8
(c) मूल्य : ऐसी व्यवस्था के पीछे स्कूल प्रशासन का मुख्य उद्देश्य एक निष्पक्ष परीक्षा से है, ताकि कोई भी विद्यार्थी अपनी ही कक्षा के विद्यार्थी से किसी भी प्रकार की सहायता में ले सके।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 32

Solution 24.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 33
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 34

Solution 25.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 35

Solution 26.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 36
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 37

Solution 27.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 38
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 39

Solution 28.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 40

Solution 29.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 41
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 42

Solution 30.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 43
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 44

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 is part of CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium . Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3

BoardCBSE
ClassX
SubjectScience
Sample Paper SetPaper 3
CategoryCBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme as prescribed by the CBSE is given here. Paper 3 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium is given below with free PDF download solutions.

समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 80

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र के दो भाग, A व B हैं। आप को दोनों भाग करने हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • भाग A के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं तथा भाग B के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं।
  • भाग A के प्रश्न सं० 1 व 2 एक अंक के हैं। इनका उत्तर एक शब्द अथवा एक वाक्य में लिखना है।
  • प्रश्न सं० 3 से 5 तक दो अंक के हैं। इनका उत्तर 30 शब्दों में (प्रत्येक प्रश्न के लिए) लिखिए।
  • प्रश्न सं० 6 से 15 तक तीन अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 शब्दों में लिखिए।
  • प्रश्न सं० 16 से 21 तक पाँच अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 70 शब्दों में लिखिए।
  • भाग B के प्रश्न सं० 22 से 27 तक प्रयोगात्मक कौशल पर आधारित हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है।

SECTION A

प्र०1.
एक चालक कुण्डलित तार में विद्युतधारा अभिप्रेरित करने की एक विधि लिखिए।

प्र०2.
तापीय विद्युत संयंत्र अधिकतर कोयले की खानों अथवा तेल के कुओं के नज़दीक ही क्यों लगाये जाते हैं? इसका कोई एक कारण लिखिए।

प्र०3.
धावन सोडा तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस के अणुओं के साथ कितने जले के अणु जुड़े होते हैं? इन जल अणुओं को क्या नाम दिया गया है?

प्र०4.
तीन प्रतिरोधक, जिनका मान क्रमशः 10 Ω, 15 Ω तथा 5 Ω है, परस्पर समांतर क्रम में जुड़े हुए हैं। इनका परिणामी प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

प्र०5.
भारत सरकार पॉलिथीन की थैलियों को बंद क्यों करवाना चाहती है? इन थैलियों के बदले क्या उपयोग में लाना चाहिए, इसके लिए कोई दो सुझाव दीजिए। स्पष्ट कीजिए कि इनके प्रयोग को बंद करने से पर्यावरण कैसे ठीक होगा?

प्र०6.
(i) 25 वाट के बल्ब से प्रवाहित होने वाली विद्युतधारा का मान ज्ञात कीजिए, यदि यह बल्ब 250 वोल्ट पर जल रहा है?
(ii) विद्युत ताप उपकरणों में चालक तार मिश्र धातु से क्यों बनी होती है?

प्र०7.
धातु निष्कर्षण की परिभाषा लिखिए, तथा रिक्त स्थान भरें।
धातु निष्कर्षण के चार मुख्य चरण हैं :
(i) अयस्क का ………
(ii) अयस्क का उसके …….. में परिवर्तन होना।
(iii) ऑक्साइड अयस्क का ……..
(iv) धातु का ………

प्र०8.
नीचे दिए गए विद्युत परिपथ में A तथा B बिंदुओं के बीच प्रतिरोध ‘R’ ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 8
अथवा
(a) एक क्रियाकलाप द्वारा दर्शाएं कि एक छड़ चुबंक के ध्रुवों के पास उसका चुबंकीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रबल होता है।
(b) एक छड़ चुबंक के
(i) भीतर व
(ii) बाहर, उसकी बल रेखाओं की दिशा लिखिए।

प्र०9.
निम्नलिखित का उत्तर कारण सहित लिखिए।
(a) धमनियों की दीवारें मोटी होती हैं?
(b) मछलियों के हृदय में रक्त एक चक्र में केवल एक ही बार जाता है।
(c) पौधों को कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

प्र०10.
अभी जब सरकार ने एक विशेष क्षेत्र में एक नाभिक संयंत्र लगाने का विचार बनाया तो वहाँ के एक NGO (गैर सरकारी संस्था) तथा कुछ स्थानीय लोगों ने इसके विरूद्ध आवाज़ उठाई। उन लोगों ने सरकार से यह संयंत्र लगाने से पहले वहाँ के लोगों की सुरक्षा निश्चित करने की मांग उठाई जिसे पूरा करने का सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया।
(a) अब उत्तर दीजिए कि यह कदम वहाँ के स्थानीय लोगों के किस गुण को दर्शाता है?
(b) लोगों की ऐसी दो चिंताओं के विषय में लिखिए (जो कि नाभिकीय संयंत्र को लेकर थी) जिसके लिए वह सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे थे?

प्र०11.
कार्बन-यौगिकों में प्रकार्यात्मक समूह का अर्थ लिखिए।
(i) एथेनॉल में और
(ii) एथेनॉइक अम्ल में उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह का नाम एवं उसकी संरचनो खींचिए।

प्र०12.
तत्वों के समूह की संयोजकता पर आधारित प्रत्येक की न्यायोचितता बताते हुए निम्नलिखित यौगिकों के सूत्र लिखिए :
(i) पहले समूह के तत्वों के ऑक्साइड,
(ii) तेरहवें समूह के तत्वों के हैलाइड, तथा
(iii) वह यौगिक जो दूसरे समूह के किसी तत्व तथा सोलहवें समूह के किसी तत्व के संयोजन से बनते है।
अथवा
(a) निम्नलिखित की परिभाषा लिखिए :
(i) संयोजकता;
(ii) परमाणु आकार
(b) आधुनिक आर्वत सारणी में किसी आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर तत्वों की संयोजकता व उनके परमाणु आकार किस प्रकार बदलते हैं?

प्र०13.
(a) इसका प्रमाणे दीजिए कि पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ है।
(b) कीटों, ऑक्टोपस, प्लैनेरिया और कशेरुकियों में भी आँख की संरचना होती है। क्या हम इन जीवों को इनकी आँखों के आधार पर एक साथ समूहित कर सकते हैं? अपने उत्तर की कारण सहित पुष्टि कीजिए।

प्र०14.
कोई गोलीय दर्पण 50 सेमी दूरी पर स्थित पर्दे पर -1 आवर्धन का प्रतिबिम्ब बनाता है।
(a) दर्पण की प्रकृति लिखिए।
(b) बिम्ब की प्रतिबिम्ब से दूरी ज्ञात कीजिए।
(c) दर्पण की फोकस दूरी कितनी है?
(d) इस प्रकरण में प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।

प्र०15.
कारण सहित व्याख्या कीजिए कि पृथ्वी के पृष्ठ से किसी प्रेक्षक को आकाश नीला क्यों दिखाई देता है? पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में स्थित किसी अन्तरिक्ष यात्री को आकाश | कैसा प्रतीत होगा? अपने उत्तर की पुष्टि कारण सहित कीजिए।

प्र०16.
शुद्ध लोहा धातु नरम होती है तथा गर्म करने पर आसानी से खिंच जाती है।
(a) लोहे का यह गुण कैसे बदल जाता है।
(i) जब उसमें थोड़ी-सी मात्रा में कार्बन मिला देते हैं?
(ii) जब लोहे में निक्कल तथा क्रोमियम धातुओं को मिला देते हैं।
(b) एक मिश्र धातु जिसका उपयोग विद्युत फ्यूज़ बनाने में किया जाता है। उसका नाम लिखिए तथा उस मिश्र धातु को बनाने वाले तत्वों के नाम भी लिखिए।
(c) मिश्र धातु किसे कहते हैं? एक मिश्र धातु को कैसे बनाया जाता हैं?

प्र०17.
(a) AC तथा DC के कोई दो अंतर लिखिए।।
(b) एक व्यक्ति एक माइक्रोवेव जिसकी शक्ति 2kW है, को 220 V तथा 5 A विद्युत धारा के परिपथ पर चलाता है। इसका क्या परिणाम होगा, कारण सहित व्याख्या करें।
(c) AC तथा DC की आवर्ति लिखिए।

प्र०18.
मनुष्य के श्वसन तंत्र के चित्र को बनाकर, उस पर निम्नलिखित नामांकित करें :
(a) श्वासनली |
(b) कूपिका
(c) श्वसनिकाएँ
(d) कंठ
संक्षेप में गैसों के आदान-प्रदान में फेफड़े के कार्य लिखिए।

प्र०19.
कारण सहित व्याख्या कीजिए कि ऐसा क्यों है कि कार्बन न तो C4+ धनायन और न ही C4- ऋणायन बना सकता है, परन्तु सहसंयोजी यौगिक बनाता है। कारण सहित यह भी उल्लेख कीजिए कि सहसंयोजी यौगिक है।
(a) विद्युत के कुचालक क्यों होते हैं?
(b) कम गलनांक और क्वथनांक वाले क्यों होते हैं?

प्र०20.
(a) एकलिंगी तथा उभयलिंगी पुष्पों में प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
(b) किसी पुष्प में निषेचन के पश्चात होने वाले परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।
(c) प्रत्येक नयी पीढ़ी दो संततियों की DNA प्रतिकृतियों का संयोजन होती है, फिर भी उसमें DNA की मात्रा नियत कैसे रहती है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
(a) मानव मादा जनन तंत्र के उस भाग का नाम लिखिए :
(i) जो अण्ड उत्पन्न करता है,
(ii) जहाँ अण्ड और शुक्राणु का संलयन होता है,
(iii) जहाँ युग्मनज ( निषेचित अण्ड) स्थापित होता है।
(b) संक्षेप में वर्णन कीजिए कि स्थापित होने के पश्चात युग्मज को क्या होता है।

प्र०21.
कोई छात्र किसी लेंस का उपयोग करके मोमबत्ती की ज्वाला के प्रतिबिम्ब को स्कूल-प्रयोगशाला की दीवार पर प्रक्षेपित करना चाहता है :
(a) उसे किस प्रकार का लेंस उपयोग करना चाहिए और क्यों?
(b) लेंस की फोकस दूरी ‘F’ के अनुसार मोमबत्ती को लेंस से कितनी दूरी पर रखना चाहिए कि दीवार पर मोमबत्ती का ।
(i) विवर्धित (बड़ा),
(ii) छोटा प्रतिबिम्ब बने।
(c) प्रत्येक प्रकरण में प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।

SECTION B

प्र०22.
नीचे दिये गये चित्रों में विद्युत धारा का मान एमीटर से तथा विभवांतर का मान वोल्टमीटर से ज्ञात कर, उनके आधार पर चालक को प्रतिरोध ज्ञात करें।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 22

प्र०23.
दो प्रतिरोधक R1 = 10Ω तथा R2 = 10Ω को 20 वोल्ट की बैटरी से जोड़ा गया है, जैसा कि चित्रों में दिखाया गया, तीनों परिपथों में से किसमें अधिक मात्रा में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है, उसका मान ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 23

प्र०24.
कॉलम (A) के रसायनों का कॉलम (B) में दिये गये रसायन सूत्रों से मिलान कीजिए। कॉलम A
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 24

प्र०25.
आप क्या प्रेक्षण देखेंगे
जब Zn धातु को तनु HCl अम्ल वाली एक परखनली में डालते हैं तो निकलने वाली गैस की पहचान आप कैसे करेंगे? इस गैस का एक मुख्य उपयोग लिखिए।

प्र०26.
अमीबा में जनन क्रिया की स्लाइड देखने पर आप क्या विशेष बात देखते हैं? इस जनन विधि का क्या नाम है?

प्र०27.
अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करने के लिए बिम्ब की स्थिति प्रतिबिम्ब की स्थिति कहाँ पर देखी जाती है? प्रतिबिम्ब कहाँ प्राप्त करते हैं तथा इसकी प्रकृति कैसी है?

Answers

उत्तर 1-
चालक कुण्डलित तार में विद्युत धारा तब अभिप्रेरित होती है जब एक स्थिर चुबंक के चुबंकीय क्षेत्र में उस कुण्डलित तार को घुमाया जाता है।

उत्तर 2-
तापीय विद्युत संयंत्र अधिकतर कोयले की खानों तथा तेल के कुओं के निकट लगाए जाते हैं क्योंकि यदि संयंत्रों को इन स्थानों से दूर स्थापित किया तो इनके परिवहन में ही बहुत अधिक खर्च उठाना पड़ेगा।

उत्तर 3-
धावन सोडे के अणु के साथ 10 जल के अणु जुड़े होते हैं। (Na2CO3 10H2O)
प्लास्टर ऑफ पेरिस अणु के साथ औसतन ½ जल के अणु जुड़े होते हैं।
(CaSO4.½ H2O or 2CaSO4 H2O). इन्हें क्रिस्टलीय जल अणु भी कहते हैं।

उत्तर 4-
R1 = 10 Ω
R2 = 15 Ω
R3 = 5 Ω
यदि ‘R’ उनका परिणामी प्रतिरोध है, तो
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 4
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 4.1

उत्तर 5-
पॉलिथीन पदार्थ का जैवीय अपघटन नहीं होता अतः ये पदार्थ प्रकृति में अविषाक्त रूप से विघटित नहीं हो पाते। यदि पॉलिथीन की थैलियाँ जानवरों द्वारा खा ली जाएं तो यह उनकी आंतों में फंसकर उनकी मृत्यु को कारण बन सकती है। वर्षा के दिनों में ये थैलियाँ नालियों में बहकर सीवर को ब्लॉक कर देती हैं।
पॉलिथीन थैलियों के विकल्पों के लिए दो सुझाव :
(i) पॉलिथीन की थैलियों के बदले हमें घर के बने कपड़े या जूट से बने थैलों का उपयोग करना चाहिए।
(ii) ट्रेन में चाय देने के लिए प्लास्टिक कपों की जगह डिस्पोजेबल पेपर से बने कपों का उपयोग करना चाहिए।
(iii) दुकानदारों को भी पॉलिथीन थैलियों के स्थान पर पेपर से बने थैलों का प्रयोग करना चाहिए। पॉलीथीन व प्लास्टिक की बनी थैलियों को बंद करने पर पर्यावरण के प्रदूषण की समस्या पर कुछ नियंत्रण
हो पायेगा। इससे नालियों तथा नालों के पानी के बहाव में आने वाली रुकावटे भी कम होगी।

उत्तर 6-
(i) P = 25 वाट
V = 250 वोल्ट
I = ?
P = V x I
या I = \(\frac { P }{ V }\)
I = \(\frac { 25 }{ 250 }\) = 0.1 A
(ii) विद्युत ताप उपकरणों में चालक तार मिश्र धातु की बनी होती है क्योंकि इनकी गलनांक ताप उच्च होता है। इनकी प्रतिरोधकता उच्च होती है जिसके कारण विद्युत धारा गुजरने पर यह बहुत अधिक ऊष्मा उत्पन्न करते हैं।

उत्तर 7-
धातु के अयस्क से शुद्ध धातु को प्राप्त करने के लिए प्रयोग की गई सभी भौतिक तथा रासायनिक विधियों को धातु निष्कर्षण कहते हैं। धातु निष्कर्षण के चार मुख्य चरण हैं :
(i) अयस्क का सान्द्रण।
(ii) अयस्क को उसके धातु ऑक्साइड में परिवर्तन होना।
(iii) ऑक्साइड अयस्क का अपचयन।
(iv) धातु का परिष्करण (शुद्धीकरण)

उत्तर 8-
ऊपर प्रश्न में दिए गए प्रतिरोधों को हम इस विद्युत परिपथ की तरह दिखा सकते हैं :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 8
अथवा
(a) एक छड़ चुबंक को ड्राईंग पेपर पर रखकर, उसके चारों तरफ उसकी परिधि पर पेंसिल से लाइन लगाकर एक दिक्सूचक की सहायता से, चुबंकीय बल रेखाएँ । खींचते हैं। जैसा कि इस क्रियाकलाप के चित्र से दिखाई । देता है कि ये बल रेखाएँ छड़ चुबंक के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव के पास अधिक संख्या में बनती हैं। इससे पता चलता । हैं कि ध्रुवों के पास चबंकीय क्षेत्र सबसे अधिक प्रबल दिक्सूचक होता है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 8.1
(b) (i) छड़ चुबंक के भीतर चुबंकीय बल रेखाएँ S ध्रुव से N ध्रुव की दिशा में जाती हैं।
(ii) छड़ चुबंक के बाहर चुबंकीय बल रेखाएँ N ध्रुव से S ध्रुव की दिशा में जाती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 8.2

उत्तर 9-
(a) धमनियाँ हृदय से रक्त लेकर शरीर के अन्य भागों तक पहुँचाती हैं। धमनियों में हृदय से रक्त उच्च दाब | से डाला जाता है इसलिए इस उच्च दाब को सहने के लिए धमनियों की दीवारें मोटी होती हैं।
(b) मछलियों में हृदय के केवल दो कोष्ठक होते हैं-एक अलिंद तथा एक निलय। उनमें ऑक्सीकृत तथा अनॉक्सीकृत रक्त अलग-अलग नहीं किया जा सकता जिसके कारण उनके हृदय के माध्यम से रक्त हृदय में एक चक्र में केवल एक ही बार आता है।
(c) पौधे एक ही जगह पर स्थिर रहते हैं इसलिए उन्हें कम कार्य करने पड़ते है। उनकी कोशिकाओं को तीव्रता से पदार्थों की आपूर्ति करने की आवश्यकता नहीं होती जिसके कारण पौधों को कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

उत्तर 10-
(a) यह कदम स्थानीय लोगों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति चिंता व जागरूकता को दर्शाता है।
(b) सुरक्षा मांगने के पीछे लोगों की दो चिंताएँ :
(i) लोगों को जानकारी थी कि नाभिकीय संयत्र में उपयोग होने के बाद बचे हुए ईधन का सुरक्षित भण्डारण एक बड़ी समस्या होगी क्योंकि इस बचे हुए ईंधन से हानिकारक विकिरणें निकलती हैं।
(ii) कभी-कभी इन संयंत्रों में हानिकारक विकिरणों के रिसाव के कारण बड़ी दुर्घटनाएँ घटित हो जाती है। जिनका मनुष्यों तथा वातावरण पर हानिकारक प्रभाव होता है।

उत्तर 11-
प्रकार्यात्मक समूह-किसी कार्बन यौगिक के अणु में उपस्थित एक विशेष परमाणु या परमाणु समूह, जिस पर उस यौगिक के रासायनिक गुण निर्भर करते हैं, उस विशेष परमाणु या परमाणु समूह को उस यौगिक का प्रकार्यात्मक समूह कहते हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 11

उत्तर 12-
(i) पहले समूह के तत्वों के ऑक्साइड :
पहले समूह का तत्व = A संयोजकता = +1
ऑक्साइड = O संयोजकता = -2
∴ रासायनिक सूत्र :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 12
(ii) तेरहवें समूह के तत्वों के हैलाइड :
माना तेरहवें समूह का तत्व = M संयोजकता = +3
माना हैलाइड तत्व = X संयोजकता = -1
∴ रासायनिक सूत्र :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 12.1
(iii) वह यौगिक जो दूसरे समूह के किसी तत्व तथा सोलहवें समूह के किसी तत्व के संयोजन से बनते
माना दूसरे समूह की तत्व = X संयोजकता = +2
सोलहवें समूह का एक तत्व = Y संयोजकता = -2
∴ रासायनिक सूत्र :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 12.2
अथवा
(a) (i) संयोजकता-किसी तत्व की दूसरे तत्वों के साथ यौगिक बनाने के लिए मिलने की क्षमता को उस तत्त्वे की संयोजकता कहते हैं।
• किसी भी तत्व की संयोजकता उसके परमाणु के सबसे बाहरी कोश में उपस्थित संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या से निर्धारित होती है।
• संयोजकता एक संख्या है जो यह प्रदर्शित करती है कि जब कोई परमाणु इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है या खोता है या साझा करता है। जब वह अपने ही तत्व के परमाणु से या किसी अन्य परमाणु से आबंध बनाता है। (ii) परमाणु आकार-एक तत्व के एक स्वतंत्र परमाणु के केन्द्र से उसके सबसे बाहरी कोश तक की दूरी को उसका परमाणु साइज़ कहते हैं।
(b) आवर्त में बाएं से दाएं ओर जाने पर तत्वों की संयोजकता पहले 1 से 4 तक बढ़ती है तथा उसके बाद यह घटते हुए 0 (शून्य) तक आती है।
इसी प्रकार आवर्त में बाईं से दाईं ओर जाने पर परमाणु आकार घटता जाता है।

उत्तर 13-
(a) कुछ विशेष प्रकार के जीवाश्मों के अध्ययन से यह पाया गया है कि इन जीवाश्मों में कुछ गुण सरीसृप वर्ग के जीवों के तथा कुछ गुण पक्षियों के पाये गए हैं। उदाहरण के लिए, आर्कियोप्टेरिक्स जीव का जीवाश्म। आर्कियोप्टेरिक्स में पक्षी की तरह पंख वाले पर थे परंतु दांत एवं पूंछ जैसे गुण सरीसृप वाले पाए गए हैं, इसलिए हम कह सकते हैं कि पक्षियों का विकास सरीसृपों से हुआ है।
(b) हम इन जीवों को केवल उनमें आँख होने के आधार पर एक समूह में समूहित नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इन सभी जीवों में कुछ अन्य मूल गुण एक-दूसरे से भिन्न हैं, जैसे प्लेनेरिया में हृदय आदि संरचना का न होना। कीटों में खुला रक्त परिवहन तंत्र होता है जबकि कशेरुकियों में बंद रक्त परिवहन तंत्र होता है।

उत्तर 14-
यदि आवर्धन, m = -1
υ = 50 cm
क्योंकि आवर्धन ऋणात्मक है इसका मतलब प्रतिबिंब वास्तविक तथा उलटा बनता है।
∴υ = -50 (वास्तविक प्रतिबिंब के लिए)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 14

उत्तर 15-
जब सूर्य का प्रकाश वायुमण्डल से गुजरता है, तो वायु के सूक्ष्म कण लाल रंग की अपेक्षा नीले रंग (छोटी तरंगदैर्थ्य) को अधिक प्रबलता से प्रकीर्ण करते हैं। प्रकीर्णित हुआ नीला प्रकाश हमारे नेत्रों में प्रवेश करता है अतः स्वच्छ आकाश को रंग नीला दिखाई देता है। यदि पृथ्वी पर वायुमंडल न होता तो कोई प्रकीर्णन न हो पाता, तब आकाश काला प्रतीत होता।
पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन में स्थित किसी अन्तरिक्ष यात्री को आकाश काला प्रतीत होता है, क्योंकि ऊपर अन्तरिक्ष में वायुमंडल नहीं होता है, जिसके कारण, सूर्य के प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं हो पाता है, इसलिए आकाश काला प्रतीत होता है।

उत्तर 16-
(a) (i) जब कार्बन की थोड़ी मात्रा को लोहे में मिलाया जाता है तो यह मिश्र धातु बन जाता है जिसे स्टील कहते हैं। यह स्टील कम लचीला तथा भंगुर होता है।
(ii) लोहे में निक्कल (Ni) तथा क्रोमियम (Cr) धातुओं को मिलाने पर यह एक मिश्र धातु बन जाता | है जिसे स्टेनलेस स्टील कहते है। इस धातु पर कभी जंग नहीं लगता। स्टेनलेस स्टील का उपयोग खाने के बरतन, चाकू, कैंची इत्यादि बनाने में किया जाता है।
(b) फ्यूज़ एक मिश्र धातु से बनाया जाता है। जिसका गलनांक ताप निम्न होता है। यह टिन तथा सीसे (लैड, Pb) से बनी हुई मिश्र धातु है जिसमें 63% टिन तथा 37% सीसा होता है।
(c) मिश्र धातु दो या दो से अधिक धातुओं अथवा एक धातु या एक अधातु का समांगी मिश्रण है। मिश्र धातु को बनाने की प्रक्रिया-किसी मिश्र धातु को बनाने के लिए पहले मूल धातु को गलित अवस्था में लाया जाता है एवं उसके बाद दूसरे तत्वों को एक निश्चित अनुपात में इसमें विलीन किया जाता है। फिर इसे कमरे के ताप पर ठंडा करके ठोस रूप दिया जाता है।

उत्तर 17-
(a)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 17
(b) माइक्रोवेव की शक्ति, P = 2 kW = 2000 वाट विभवांतर, V = 220 वोल्ट ।
आवश्यक विद्युत धारा, I = ?
∴I = \(\frac { P }{ V }\) = \(\frac { 2000 }{ 220 }\) = 9A (लगभग)
माइक्रोवेव को 9A की आवश्यकता है परन्तु उसे 5 A विद्युत धारा के परिपथ पर चलाया जा रहा है इस कारण यह माइक्रोवेव ठीक से कार्य नहीं कर पाएगा तथा उसके परिपथ की फ्यूज़ तार जल्दी से पिघल कर टूट जाएगी।

उत्तर 18-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 18
फेफड़ों का गैसों के आदान-प्रदान में कार्य-फेफडों की कृपिकाओं के चारों तरफ रक्त की केशिकाएँ होती। हैं। जब सांस भीतर ले जाने पर, फेफड़ों की कूपिकाओं में वायु भर जाती है तो इन कूपिकाओं से वायु की O2 गैस केशिकाओं द्वारा रक्त में चली जाती है तथा रक्त से CO2 गैस केशिकाओं से फेफड़ों में की जाती है। इसलिए अब फेफड़ों में अधिक मात्रा की CO2 गैस वाली वायु होती है, जिसे सांस छोड़ने की क्रिया से शरीर से नासद्वारों द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है।

उत्तर 19-
कार्बन के सबसे बाहरी कोश में 4 इलेक्ट्रॉन होते हैं तथा उत्कृष्ट गैस विन्यास को प्राप्त करने के लिए। इसको 4 इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने या खोने की आवश्यकता होती है।
कार्बन परमाणु से C4- ऋणायन बनने पर इसमें कुल 10 इलेक्ट्रॉन हो जाते हैं, जिन्हें नाभिक के छह प्रोटॉन संतुलित नहीं कर पाते। इसलिए इस प्रकार का ऋणायन नहीं बन पाता है।
कार्बन परमाणु को C4+ धनायन बनने के लिए 4 इलेक्ट्रॉन खोने पड़ते हैं। बाहरी कक्ष के इन 4 इलेक्ट्रॉनों को खोने के लिए अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो रासायनिक क्रियाओं में उपलब्ध नहीं हो पाती है। इसलिए यह C4+ धनायन नहीं बना पाता।
यही कारण है कि कार्बन परमाणु अपने परमाणुओं के साथ अथवा दूसरे तत्वों के परमाणुओं के साथ सहसंयोजी बंध बनाकर सहसंयोजी यौगिक बनाता है।
कारण सहित व्याख्या :
(a) सहसंयोजी यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं क्योंकि यह तरल अवस्था में अथवा जलीय विलयन के रूप में अपने आयनों के रूप में विघटित नहीं होते हैं।
(b) इन यौगिकों के अणुओं के बीच अधिक आकर्षण बल न होने के कारण इन यौगिकों का गलनांक और क्वथनांक ताप कम होता है।

उत्तर 20-
(a) पपीते के फूल एकलिंगी फूल हैं। गुड़हल के फूल उभयलिंगी है।
(b) निषेचन के पश्चात् युग्मनज अनेक भागों में विभाजित हो जाता है तथा बीजांड में भ्रूण विकसित होने | लगता है जो कि बीजों में परिवर्तित हो जाता है। अंडाशय बहुत शीघ्रता से वृद्धि करता है तथा परिपक्व होकर फल बन जाता है। बाह्यदल, पंखुड़ी, पुंकेसर, वर्तिका तथा वर्तिकाग्र प्रायः मुरझाकर गिर जाते हैं।
(c) मानव के शरीर के विशिष्ट अंगों में कुछ विशेष प्रकार की कोशिकाओं की परत होती है। जिनमें मनुष्य की कायिक कोशिकाओं की अपेक्षा गुणसूत्रों की संख्या भी आधी होती है तथा DNA की मात्रा भी आधी होती है। अतः जब दो भिन्न जीवों की यह युग्मक कोशिकाएँ युग्मनज बनाती हैं। तो नई संतति में गुणसूत्रों की संख्या एवं DNA की मात्रा पुन:स्थापित हो जाती है। यही कारण है। कि नई संतति में DNA की मात्रा नियत रहती है।
अथवा
(a) मानव मादा जनन तंत्र का भाग :
(i) जो अण्ड उत्पन्न करता है-अण्डाशय।
(ii) जहाँ अण्ड और शुक्राणु का संलयन होता है-अण्डवाहिका।
(iii) जहाँ युग्मनज (निषेचित अण्ड) स्थापित होता है-गर्भाशय।
(b) गर्भाशय में स्थापित होने के बाद युग्मनज भ्रूण के रूप में विकसित हो जाता है। भ्रूण को माँ के रुधिर से ही पोषण मिलता है इसके लिए एक विशेष संरचना होती है जिसे प्लेसेंटा कहते हैं। विकासशील भ्रूण द्वारा जो अपशिष्ट पदार्थ उत्पन्न होते हैं उनका निपटान भी प्लेसेंटा के द्वारा ही होता है।

उत्तर 21-
(a) उसे उत्तल लेंस का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि केवल उत्तल लैंस द्वारा ही परदे अथवा दीवार पर, बिम्ब का वास्तविक प्रतिबिम्ब बन सकता है।
(b) & (c) (i) यदि मोमबत्ती को F तथा 2F के बीच रखा जाएगा तो प्रतिबिंब विवर्धित तथा वास्तविक बनेगा।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 21
(ii) यदि मोमबत्ती को 2F से दूर रखा जाएगा तो प्रतिबिंब छोटा तथा वास्तविक बनेगा।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 21.1

उत्तर 22-
I = 400 mA = \(\frac { 400 }{ 1000 }\) = 0.40 A, V = 8 वोल्ट
R (प्रतिरोध) = \(\frac { V }{ I }\) = \(\frac { 8X10 }{ 4 }\) = 20 Ω
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 22

उत्तर 23-
तीनों परिपथों में एक जैसी विद्युत धारा प्रवाहित होगी क्योंकि तीनों परिपथों में दोनों प्रतिरोधक श्रेणी क्रम में जुड़े हुए है।
R1 = 10 Ω
R2 = 10 SΩ
∴R = R1 + R2 = 10 + 10 = 20 Ω
V = 20 वोल्ट
∴I (विद्युत धारा) = \(\frac { V }{ R }\) = \(\frac { 20 }{ 20 }\) = 1A

उत्तर 24-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 24

उत्तर 25-
परखनली से एक रंगहीन गैस निकलती है। जब परखनली के मुख पर एक जलती हुई माचिस की तीली लाते हैं तो यह गैस पॉप ध्वनि से तेज़ी से जल उठती है। निकलने वाली गैस H2 गैस है। H2 गैस का उपयोग एक ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

उत्तर 26-
अमीबा की कोशिका को एक केन्द्रक क्रम से दो केन्द्रकों में विभाजित होता हुआ दिखाई देता है। अमीबा की इस जनन विधि को द्विखंडन विधि कहते हैं।

उत्तर 27-
एक अनंत दूरी पर रखी बड़ी वस्तु को, जो कि प्रयोगशाला की खिड़की से दिख रही है, बिम्ब के रूप में लेते हैं।
प्रतिबिम्ब दर्पण के F बिंदु पर बनता है। यह प्रतिबिम्ब परदे पर प्राप्त करते हैं।
प्रतिबिम्ब की प्रकृति-प्रतिबिम्ब वास्तविक व उलटा बनेगा।

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 is part of CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium . Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2

CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2

BoardCBSE
ClassX
SubjectScience
Sample Paper SetPaper 2
CategoryCBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme as prescribed by the CBSE is given here. Paper 2 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium is given below with free PDF download solutions.

समय : 3 घण्टे
पूर्णांक : 80

सामान्य निर्देश :

  • इस प्रश्न पत्र के दो भाग, A व B हैं। आप को दोनों भाग करने हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • भाग A के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं तथा भाग B के सभी प्रश्न एक साथ करने हैं।
  • भाग A के प्रश्न सं० 1 व 2 एक अंक के हैं। इनका उत्तर एक शब्द अथवा एक वाक्य में लिखना है।
  • प्रश्न सं० 3 से 5 तक दो अंक के हैं। इनका उत्तर 30 शब्दों में (प्रत्येक प्रश्न के लिए) लिखिए।
  • प्रश्न सं० 6 से 15 तक तीन अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 शब्दों में लिखिए।
  • प्रश्न सं० 16 से 21 तक पाँच अंक के हैं। इनमें से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 70 शब्दों में लिखिए।
  • भाग B के प्रश्न सं० 22 से 27 तक प्रयोगात्मक कौशल पर आधारित हैं। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है।

SECTION A

प्र०1.
फ्लेमिंग के दांये हाथ के नियम में अंगूठा व तर्जनी उंगली, क्रमशः किन-किन भौतिक राशियों को दर्शाती हैं?

प्र०2.
आधुनिक आवर्त नियम की परिभाषा लिखिए।

प्र०3.
पहचानिए की निम्नलिखित अभिक्रियाएँ किस प्रकार की हैं?
(i) CH4 + 2O2 → CO2 + 2H2O+ ऊष्मा
(ii) Pb (NO3)2 + 2KI → PbI2 + 2KNO3
(iii) CaO + H2O→ Ca(OH)2
(iv) CuSO4 + Zn → ZnSO4 + Cu

प्र०4.
मानवों के शुक्राणुओं तथा अण्डाणुओं के बीच गुणसूत्री भिन्नता के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

प्र०5.
“फोकस दूरी f का अवतल दर्पण, उसके सामने रखे बिम्ब का सीधे विवर्धित प्रतिबिम्ब के साथ-साथ उल्टा विवर्धित प्रतिबिम्ब भी बना सकता है। इस प्रकार के प्रतिबिम्बों को बनाने के लिए प्रत्येक प्रकरण में दर्पण के सापेक्ष बिम्ब की स्थिति का उल्लेख करते हुए इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्र०6.
(i) मैक्सवेल का दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम (दाएँ हाथ का नियम) लिखिए।
(ii) दिखाए गये चित्र में PQ एक विद्युत धारावाही चालक तार है। इसके A व B बिंदुओं पर चुबंकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात कीजिए। यदि r1 < r2 तो किसमें चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता अधिक होगी। अपने उत्तर की व्याख्या भी कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 6.1

प्र०7.
एक क्वथन परखनली में 2 ग्राम फेरस सल्फेट के क्रिस्टलों को गर्म किया जाता है :
(i) गर्म करने से पूर्व तथा गर्म करने के बाद फैरस सल्फेट के रंग के विषय में लिखिए।
(ii) गर्म करने पर कौन-कौन सी गैस निष्कासित होती हैं?
(iii) इस अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण भी लिखिए।

प्र०8.
निम्नलिखित के कारण दीजिए :
(i) विद्युत बल्बों में सामान्य रूप से नाइट्रोजन अथवा ऑरगन जैसी रासायनिक रूप से अक्रियाशील गैसें भरी जाती हैं।
(ii) तांबे तथा एल्युमिनियम के तारें विद्युत संचारण के लिए उपयोग में लाई जाती हैं।
(iii) फ्यूज़ तार को विद्युत यंत्र के साथ श्रेणी क्रम में लगाया जाता है।
अथवा
(a) श्रुति विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश (लूप) चालक के चारों तरफ चुबंकीय क्षेत्र रेखाएँ बनाती है। वह इन क्षेत्र रेखाओं को देखने पर पाती है कि चुबंकीय क्षेत्र रेखाएँ, पाश के केन्द्र से दूर जाने पर एक-दूसरे से दूर हटती जाती हैं, इसका क्या कारण है?
(b) चुबंकीय क्षेत्र रेखाओं के दो गुण लिखिए।

प्र०9.
मनुष्य के पाचन तंत्र से जुड़ी तीन ग्रंथियों के नाम तथा उनके द्वारा स्रावित तरल पदार्थों के नाम लिखिए।

प्र०10.
(a) उस पादप हार्मोन का नाम लिखिए जो प्रकाश के कारण उसमें उत्पादित होता है। यह पौधे के किस भाग में उत्पादित होता है?
(b) पौधे का प्ररोह प्रकाश की तरफ क्यों मुड़ता है? इसकी व्याख्या करें।

प्र०11.
कोई कार्बोक्सिलिक अम्ल, C2H4O2 किसी ऐल्कोहॉल से H2SO4 की उपस्थिति में अभिक्रिया करके कोई यौगिक ‘X’ बनाता है। यह ऐल्कोहॉल क्षारीय KMnO4 के साथ ऑक्सीकरण के पश्चात् अम्लीकरण करने पर वही कार्बोक्सिलिक अम्ल, C2H4O2 बनाता है।
(i) कार्बोक्सिलिक अम्ल,
(ii) ऐल्कोहॉल तथा
(iii) यौगिक ‘X’ के नाम एवं संरचनाएँ दीजिए।

प्र०12.
एक तत्व ‘x’ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 8, 2 है। यह तत्व (a) किस आवर्त का है और (b) इसके समूह की संख्या क्या है? इसकी संयोजकता क्या है? प्रत्येक उत्तर के लिए कारण भी लिखिए।
अथवा
चार तत्वों P, Q, R व S के परमाणु क्रमांक क्रमशः 12, 13, 14 व 15 हैं। अब निम्न प्रश्नों के उत्तर दें :
(i) तत्व Q की संयोजकता क्या है?
(ii) इन तत्वों को धातु व अधातु में वर्गीकृत कीजिए।
(iii) इनमें से कौन-सा तत्वे सबसे अधिक क्षारीय ऑक्साइड बनायेगा?

प्र०13.
उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से व्याख्या कीजिए कि कुछ लक्षण अगली पीढ़ी में क्यों वंशानुगत नहीं हो सकते। इन लक्षणों को क्या कहते हैं?

प्र०14.
(i) दंत चिकित्सकों तथा
(ii) सौर भट्टियों में उपयोग किए जाने वाले दर्पणों के प्रकार का नाम लिखिए।
प्रत्येक प्रकरण में इन दर्पणों के उपयोग किए जाने के दो कारण दीजिए।

प्र०15.
हमें इन्द्रधनुष को कब और किस दिशा में देखते हैं? इन्द्रधनुष किस प्रकार बनता है? इसके बनने का स्पष्टीकरण करने के लिए नामांकित आरेख खींचिए।

प्र०16.
(a) ताँबे को उसके अयस्क से प्राप्त करने के लिए विभिन्न चरणों का वर्णन करें। क्रियाओं के लिए समीकरण भी लिखें।
(b) एक नामांकित चित्र द्वारा ताँबे के विद्युत अपघटनी परिष्करण को समझाइए।
अथवा
(a) मैग्नीशियम क्लोराईड तथा सोडियम क्लोराईड बनने को इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण द्वारा समझाइए।
(b) इन यौगिकों में उपस्थित आयनों को पहचानिए।
(c) आयनिक यौगिक अपनी ठोस अवस्था में विद्युतधारा का संचालन क्यों नहीं करते हैं?

प्र०17.
(a) तीन प्रतिरोधक R1 R2 व R3 एक बैटरी V के श्रेणी क्रम में लगे हुए हैं। इसके लिए विद्युत परिपथ बनाइए। इन तीनों के परिणामी प्रतिरोध R के लिए समीकरण स्थापित कीजिए। (b) यदि R1 = 10 Ω, R2 = 20 Ω तथा R3 = 30 Ω है। यह तीनों प्रतिरोधक एक 6 वोल्ट की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में जुड़े हैं, तो इनका परिणामी प्रतिरोध ज्ञात कीजिए तथा इस विद्युत परिपथ में से प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा का मान ज्ञात कीजिए।

प्र०18.
(a) मनुष्य के पाचन तंत्र का चित्र बनाकर उस पर निम्नलिखित नामांकित करें :
(i) सबसे बड़ी ग्रंथि
(ii) वह ग्रंथि जो पाचक रस तथा हार्मोन दोनों स्रावित करती है।
(iii) वह भाग जहाँ पर पचा हुआ भोजन अवशोषित होता है।
(iv) वह भाग जहाँ HCl उत्पन्न होता है।
(b) प्रवर्ध (villi) क्या है? पाचन तंत्र में इनका क्या कार्य है?

प्र०19.
कोई कार्बनिक यौगिक ‘X’, सांद्र H2SO4 के साथ गरम करने पर कोई अन्य यौगिक Y’ बनाता है जो । निकैल की उपस्थिति में हाइड्रोजन के एक अणु के योग से कोई तीसरा यौगिक ‘Z’ बनाता है। यौगिक ‘Z’ के एक अणु के दहन पर दो अणु CO2 तथा तीन अणु H2O बनते हैं। कारण देते हुए यौगिक ‘X’, ‘Y’ तथा ‘Z’ की पहचान कीजिए। होने वाली सभी रासायनिक अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।

प्र०20.
परागण क्या है? पादपों में यह किस प्रकार होता है? किस प्रकार परागण से ही निषेचन होता है? व्याख्या कीजिए।

प्र०21.
(a) प्रकाश किरण आरेख खींचने के लिए हम दो प्रकाश किरणों का उपयोग करते हैं जिनका चयन इस प्रकार किया जाता है कि दर्पण से परावर्तन के पश्चात् इनकी दिशाएँ सरलता से ज्ञात हो जाएँ। इस प्रकार की दो किरणों की सूची बनाइए तथा परावर्तन के पश्चात् इन किरणों के पथ लिखिए। इन दोनों किरणों के उपयोग द्वारा किसी अवतल दर्पण से अनन्त और वक्रता केन्द्र के बीच स्थित किसी बिम्ब के दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए।
(b) किसी अवतल दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच स्थित बिम्ब का प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए। यदि इस दर्पण के स्थान पर इसी फोकस दूरी का कोई अभिसारी लेंस प्रतिस्थापित कर दिया जाए, तो बनने वाले प्रतिबिम्ब की प्रकृति और साइज़ में क्या परिवर्तन होगा?
अथवा
(a) कोई छात्र उसके नेत्रों से 3 मी दूरी पर स्थित दीवार पर लटके चार्ट को स्पष्ट नहीं देख पाता। उसके दृष्टि दोष का नाम लिखिए। इस दृष्टि दोष के स्पष्टीकरण के लिए किरण आरेख खींचिए। इस दोष के दो संभावित कारणों की सूची बनाइए।
(b) इस दोष का संशोधन उचित फोकस दूरी के लेंस के उपयोग द्वारा दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।
(c) आपके क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नेत्रदान के लिए कोई कैम्प आयोजित किया गया है। आप इस कार्य में क्यों और किस प्रकार सहायता करेंगे?

SECTION B

प्र०22.
(a) वोल्टमीटर की न्यूनतम गणना से तुम क्या समझते हो?
(b) यदि एक वोल्टमीटर के 0 से 0.5 v बिंदुओं के बीच 20 छोटी लाइनें हैं तो इस वोल्टमीटर की न्यूनतम गणना क्या होगी?

प्र०23.
(a) pH पेपर से किसी विलयन के pH का मान कैसे ज्ञात करते हैं?
(b) यदि जल का pH मान 7 है तो
(i) NaOH के जलीय विलयन का pH मान क्या होगा?
(ii) HCl अम्ल के जलीय विलयन का pH मान क्या होगा?

प्र०24.
स्टोमेटा छिद्रों को देखने के लिए, पत्ती की निचली परत की अस्थाई स्लाइड बनाते समय हमें क्या सावधानियां अपनानी चाहिए।

प्र०25.
कठोर जल में उपस्थित कैल्शियम व मैग्नीशियम धातुओं के दो-दो लवणों के नाम लिखो।

प्र०26.
यीस्ट में अलैंगिक जनन विधि का नाम लिखें। यीस्ट किस प्रकार का जीव है? इस जीव का व्यापारिक महत्त्व क्या है?

प्र०27.
उन कारकों को लिखिए, जिस पर प्रिज्म में अपवर्तन के कारण बनने वाला विचलन कोण निर्भर करता है।

Answers

उत्तर 1-
फ्लेमिंग के दांये हाथ के नियम में तर्जनी उंगली चुबंकीय क्षेत्र की दिशा को दर्शाती है। फ्लेमिंग के दांये हाथ के नियम में अंगूठा चालक की गति की दिशा को दर्शाता है।

उत्तर 2-
आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, “तत्वों के गुणधर्म उनकी परमाणु-संख्या का आवर्त फलन होते हैं।”

उत्तर 3-
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a2.1

उत्तर 4-
मानव के शुक्राणु गुणसूत्र के आधार पर ‘X’ तथा ‘Y’ दो प्रकार के होते हैं जबकि अण्डाणुओं में केवल एक ही प्रकार के ‘X’ गुणसूत्र होते हैं। इन गुणसूत्रों के कारण अगली संतति में नर अथवा मादा का लिंग निर्धारित होता है। यदि ‘X’ गुणसूत्र वाला शुक्राणु, अण्डाणु को निषेचित करता है तो मादा बच्चा होगा। यदि ‘Y’ गुणसूत्र वाला शुक्राणु अण्डाणु को निषेचित करता है तो नर बच्चा होगा।

उत्तर 5-
(i) जब बिम्ब को अवतल दर्पण तथा f बिंदु के बीच रखा जायेगा तो उसका प्रतिबिम्ब सीधा व विवर्धित बनेगा।
(ii) जब बिम्ब को अवतल दर्पण के सामने उसके ‘f’ व ‘c’ बिन्दुओं के बीच में रखा जायेगा तो उसका प्रतिबिम्ब उल्टा विवर्धित बनेगा।

उत्तर 6-
(i) मैक्सवेल का दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम-इस नियम के अनुसार, यदि हमें विद्युत धारावाही चालक तार को अपने दायें चुंबकीय क्षेत्र । हाथ से इस प्रकार पकड़े कि अंगूठा चालक में जाती हुई। विद्युतधारा की दिशा की ओर संकेत करे तो आपकी अंगुलियाँ चालक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाओं की दिशा । में लिपटी होंगी। मैक्सवेल दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a6.1
(ii) चालक तार में विद्युतधारा दिशा Q से P की तरफ है, इसलिए चुबंकीय क्षेत्र की दिशा (दक्षिण-हस्त अंगुष्ठ नियम के अनुसार) ‘A’ बिंदु पर कागज़ के अंदर की तरफ तथा ‘B’ बिंदु पर कागज के बाहर की तरफ होगी। ‘A’ बिंदु पर चुबंकीय क्षेत्र ‘B’ बिंदु की तुलना में अधिक प्रबल होगा क्योंकि चुबंकीय क्षेत्र की प्रबलता चालक तार से बिंदु की दूरी के विपरीत अनुपाती होती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a6.2

उत्तर 7-
(i) फैरस सल्फेट के क्रिस्टल गर्म करने से पहले हरे रंग के होते हैं। गर्म करने पर इनका रंग भूरी हो जाता है। गर्म करते समय फैरिक ऑक्साइड के निर्माण के कारण क्रिस्टलों का रंग भूरा हो जाता है।
(ii) गर्म करते समय SO2 तथा SO3 गैसे निष्कासित होती हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a7.1

उत्तर 8-
(i) विद्युत बल्बों में सामान्यतः रासायनिक रूप से अक्रियाशील गैसें भरी जाती हैं क्योंकि ये गैसें बल्ब के गर्म तंतु (टंगस्टन) के साथ अभिक्रिया नहीं करतीं परिणामस्वरूप विद्युत बल्ब का फिलामेंट लंबी अवधि तक चलता है।
(ii) तांबे तथा एल्युमिनियम की तारों को विद्युत संचारण के लिए उपयोग में लाया जाता है क्योंकि इनकी प्रतिरोधकता बहुत कम है और इसलिए ये धातुएँ विद्युत की बहुत अच्छी सुचालक हैं।
(iii) फ्यूज़ तार को विद्युत यंत्र के साथ श्रेणी क्रम में इसलिए लगाया जाता है क्योंकि विद्युत परिपथ द्वारा अधिक मात्रा में विद्युत प्रवाहित करने पर फ्यूज़ तार गर्म होकर पिघल जाती है। इससे सारी परिपथ टूट जाता है तथा यंत्र खराब होने से बच जाता है।
अथवा
(a) किसी विद्युत धारावाही पाश के प्रत्येक बिंदु पर उसके चारों ओर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र को निरूपित करने वाले संकेंद्री वृत्तों का साइज़ तार से दूर जाने पर निरंतर बड़ा होता जाता है। वृत्ताकर पाश के केंद्र पर पहुँचते ही, इन बाहरी वृत्तों के चाप सरल रेखाओं जैसे प्रतीत होते हैं। चुबंकीय क्षेत्र प्रबलता वृत के केन्द्र से बिन्दु की दूरी के व्युत्क्रम अनुपाती होती है इसलिए चुबंकीय क्षेत्र रेखाएँ, पाश के केन्द्र से दूर जाने पर एक-दूसरे से दूर हटती जाती हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a8.1
(b) चुबंकीय क्षेत्र रेखाओं के दो गुण
(i) दो चुबंकीय क्षेत्र रेखाएँ आपस में एक दूसरे को कभी भी काटतीं नहीं हैं।
(ii) ये रेखाएँ उत्तरी ध्रुव से आरंभ होकर चुबंक के दक्षिणी ध्रुव पर समाप्त होती हैं।

उत्तर 9-
मनुष्य के पाचन तंत्र से जुड़ी तीन ग्रंथियाँ निम्नलिखित हैं :
(i) लार ग्रंथियाँ मुख गुहिका में होती हैं तथा यह लार बनाती हैं। लार में लार एमिलेस नामक एक एंजाइम होता है जो कि भोजन में उपस्थित स्टार्च को शर्करा में बदल देता है।
(ii) यकृत सब से बड़ी ग्रंथि है तथा यह पित्तरस बनाती है। पित्तरस आमाशय से आने वाले अम्लीय भोजन को अग्न्याशयिक (pancreatic) एंजाइमों की क्रिया के लिए क्षारीय बनाता है। पित्त लवण भोजन में उपस्थित वसा को छोटी-छोटी बूंदों में अपघटित करता है ताकि वसा का पाचन आसानी से हो सके।
(iii) अग्नाशय एक बड़ी ग्रंथि है जो अग्नाशयी रस स्रावित करती है। अग्नाशय रस में
• एमीलेस एंजाइम, जो स्टार्च को ग्लूकोज़ के रूप में पचाता है;
• ट्रेप्सिन एंजाईम, जो प्रोटीन को एमिनो अम्ल के रूप में पचाता है; तथा ।
• लाइपेस एंजाइम, जो इमल्सीकृत वसा को वसा अम्ल के रुप में पचाता है;
सम्मिलित हैं। अग्नाशयी रस क्षारीय माध्यम में काम करता है।

उत्तर 10-
(a) यह हार्मोन ऑक्सिन है।
(b) जब पौधे पर प्रकाश एक ओर से पड़ता है तो उसका तना प्रकाश की ओर मुड़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तने की छाया वाले भाग में ऑक्सिन अधिक मात्रा में बनता है, जिसके कारण उस तरफ तने की वृद्धि अधिक हो जाती है, जबकि तने के प्रकाश वाले भाग में ऑक्सिन कम बनता है इसलिए उस तरफ तने की वृद्धि कम होती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a10.1

उत्तर 11-
कार्बोक्सिलिक अम्ल, C2H4O2:
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a11.1

उत्तर 12-
(a) यह आवर्त 4 का तत्व है क्योंकि इसके 4 ऊर्जा कोश होते हैं और एक तत्व की आवर्त संख्या इसके ऊर्जा कोशों की संख्या के बराबर होती है।
(b) यह तत्व दूसरे समूह से संबंधित है क्योंकि इसके सबसे बाहरी कक्ष में 2 इलेक्ट्रॉन हैं और किसी तत्व के बाहरी कोश में उपस्थित इलेक्ट्रान से उसके समूह की संख्याएँ संयोजकता ज्ञात होती है तथा कोशों | की कुल संख्या उसकी आवर्त संख्या होती है।
तत्व ‘X’ 2 इलेक्ट्रॉन खोकर या 6 इलेक्ट्रॉन प्राप्त करके निष्क्रिय गैस विन्यास को प्राप्त कर सकता है। क्योंकि 2 इलेक्ट्रॉन को खोकर निष्क्रिय गैस विन्यास को प्राप्त करना आसान है। अतः इसकी संयोजकता 2 है।
अथवा
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a12.1
(i) तत्व Q की संयोजकता 3 है क्योंकि इसके सबसे बाहरी कक्ष में 3 इलेक्ट्रॉन हैं।
(ii) तत्व P व Q धातु हैं क्योंकि ये तत्व निष्क्रिय गैस विन्यास को प्राप्त करने के लिए क्रमशः 2 और 3 इलेक्ट्रॉन खो देते हैं और जो तत्व इलेक्ट्रॉन खोते हैं वे धातु होते हैं।
तत्व R व S अधातु हैं क्योंकि ये तत्व निष्क्रिय गैस विन्यास को प्राप्त करने के लिए या तो इलेक्ट्रॉन खोते हैं या पाते हैं और जो तत्व इलेक्ट्रॉन खोते या पाते हैं अधातु कहलाते हैं।
(iii) तत्व P सबसे अधिक क्षारीय ऑक्साइड बनायेगा क्योंकि यह दिए गए चारों तत्वों में से सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु है।

उत्तर 13-
एक जीव के ऐसे लक्षण (अथवा विशेषता) जो वंशानुगत नहीं होते परंतु वातावरण की प्रतिक्रियास्वरूप उसके द्वारा अपने जीवनकाल में उपार्जित किए जाते हैं, उपार्जित लक्षण कहलाते हैं। जीव के उपार्जित लक्षण उसकी भावी पीढ़ियों में वंशानुगत नहीं होते क्योंकि ये लक्षण उस व्यक्ति या जीव की जनन कोशिकाओं के डी०एन०ए० में परिवर्तन नहीं ला पाते।
उदाहरण : एक खिलाड़ी द्वारा अपने खेल को खेलने के लिए अपनी मांसपेशियों को विशेष प्रकार से तैयार करना। ऐसे लक्षणों को उपार्जित लक्षण कहते हैं।

उत्तर 14-
(i) दंत चिकित्सक अवतल दर्पणों का प्रयोग करते हैं क्योंकि इससे रोगी के दाँतों का सीधा व बड़ा प्रतिबिम्ब दिखाई देता है। जब दंत चिकित्सक दाँत को दर्पण व उसके F बिन्दु के बीच में रखते हैं तो प्रतिबिम्ब सीधा व बड़ी बनता है। इससे दाँत के दोष का पता लगाने में आसानी हो जाती है।
(ii) सौर भट्टियों में बड़े-बड़े अवतल दर्पणों का उपयोग परावर्तक (reflectors) के रूप में किया जाता है। सौर भट्टियों को दर्पण के फोकस पर रखा जाता है। इसके बाद अवतल दर्पण द्वारा सौर किरणों को भट्टी पर फोकस किया जाता है फलस्वरूप सौर भट्टी का तापक्रम बहुत अधिक बढ़ जाता है। यहाँ तक कि इन सौर भट्टियों में स्टील तक को पिघलाया जा सकता है।

उत्तर 15-
इंद्रधनुष को हम बरसात होने के बाद सूर्य निकलने पर देखते हैं। यह सूर्य के सामने उससे विपरीत दिशा की ओर दिखाई देता है।
इन्द्रधनुष का बनना : वर्षा के बाद, जब सूर्य निकलता है तो उस समय, वायुमंडल में उपस्थित जल की बूंदें छोटे-छोटे प्रिज्म के रूप में कार्य कर सौर प्रकाश के सफेद प्रकाश का विक्षेपण कर उसे सात रंगों में तोड़ देती हैं। ये सात रंगों की किरणें उन पानी की बूंदों से बाहर आकर, इन्द्रधनुष बनाती हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a15.1

उत्तर 16-
(a) ताँबे को उसके सल्फॉइड अयस्क Cu2S से प्राप्त किया जाता है। अयस्क का सांद्रण झाग प्लवन विधि द्वारा किया जाता है। फिर सांद्रित अयस्क का वायु में भर्जन किया जाता है। तब अयस्क कॉपर ऑक्साईड में बदल जाता है।
2Cu2S + 3O2 (g) – Δ→ 2Cu2O (s) + 2SO2 (g)
कॉपर ऑक्साइड को वायु की अनुपस्थिति में गर्म किया जाता है। यह कॉपर धातु में Cu2O को कम कर देता है। इस रासायनिक अभिक्रिया के समय SO2 गैस उत्पन्न होती है जो प्राप्त हुए कॉपर के अंदर ही फंसी रह जाती है जिसके कारण कॉपर की सतह पर छाले जैसी संरचना दिखाई देती है।
2Cu2O + Cu2S – Δ→ 6Cu (s) + SO2 (g)
(b) ताँबे का विद्युत अपघटनी परिष्करण-इस प्रक्रिया में अशुद्ध ताँबे को ऐनोड (धनात्मक) तथा शुद्ध ताँबे की एक पतली पट्टी को कैथोड (ऋणात्मक) बनाया जाता है। अम्लीकृत कॉपर सल्फेट के विलयन का उपयोग विद्युत अपघट्य के रूप में किया जाता है। उपकरणों को निम्न चित्रानुसार व्यवस्थित किया जाता है :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a16.1
अम्लीकृत कॉपर सल्फेट को विलयन अपघट्य है। अशुद्ध ताँबा ऐनोड है जबकि शुद्ध ताँबे की पट्टी कैथोड का कार्य करती है। विद्युत धारा प्रवाहित करने पर शुद्ध ताँबा कैथोड पर निक्षेपित हो जाता है।
अथवा
(a) मैग्नीशियम (Mg) और सोडियम (Na) के क्रमशः 2 और 1 इलेक्ट्रॉन अपने परमाणुओं के बाह्यतम कोश में हैं। इसलिए वे आठ संयोजी इलेक्ट्रॉनों के निष्क्रिय गैस विन्यास को प्राप्त करने के लिए अपने इलेक्ट्रॉन खो देते हैं और सकारात्मक आयनों अथवा धनायनों का निर्माण करते हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a16.2
दूसरी ओर Cl के परमाणु में सात इलेक्ट्रॉन हैं इसलिए वह निष्क्रिय गैस विन्यास को प्राप्त करने के लिए एक इलेक्ट्रॉन को लेता है तथा एक नकारात्मक आयन अथवा ऋणायन का निर्माण करता है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a16.3
(c) आयनिक यौगिक अपनी ठोस अवस्था में विद्युतधारा का संचालन नहीं कर पाते क्योंकि ठोस अवस्था में इनके विपरीत आयनों के बीच अत्यधिक आकर्षण बल होने के कारण यह आयनमुक्त अवस्था में संचरण नहीं कर पाते।

उत्तर 17-
(a) अलग-अलग प्रतिरोधों से एक ही विद्युत धारा (I) प्रवाहित होती है, जब इनको एक श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है (जैसा कि चित्र में दिखाया गया है)
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 a17.1

उत्तर 18-
(a) (i) सबसे बड़ी ग्रंथि-यकृत
(ii) वह ग्रंथि जो पाचक रस तथा हार्मोन दोनों स्रावित करती है-अग्न्याशय
(iii) वह भाग जहाँ पर पचा हुआ भोजन अवशोषित होता है-छोटी आंत
(iv) वह भाग जहाँ HCl उत्पन्न होता है-आमाशय
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 18
(b) प्रवर्ध-छोटी आंत विशेष रूप से भोजन पचाने के लिए अनुकूल है। छोटी आंत की भीतरी परत पर लाखों छोटी-छोटी उंगलियों जैसी संरचनाएँ होती हैं, वह प्रवर्ध (villi) कहलाते हैं, जो छोटी आंत की। भीतरी दीवारों को एक बहुत बड़ा सतही क्षेत्रफल प्रदान करते हैं। बड़ा सतही क्षेत्रफल पचे हुए भोजन को तेजी से अवशोषित करने में मदद करता है। प्रवर्ध में बहुत अधिक रक्त वाहिकाएँ होती हैं जो भोजन को अवशोषित कर शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाती हैं।

उत्तर 19-
‘X’ यौगिक एथेनॉल एल्कोहल (C2H5OH) है।
‘Y’ यौगिक एथीन (C2H4) है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 19
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 19.1

उत्तर 20-
फूलों के नर परागकणों का मादा के वर्तिकाग्र पर पहुँचने के प्रक्रम को परागण कहते हैं।
पादपों में परागण दो विधियों द्वारा होता है : (i) स्वयं परागण तथा (ii) पर परागण।
स्वयं परागण में एक फूल के परागकण, उसी फूल के वर्तिकाग्र पर गिरते हैं।
पर परागण में एक फूल के परागकण, उसी जाति के पौधों के किसी दूसरे फूल के वर्तिकाग्र पर वायु, जल, कीटों आदि द्वारा पहुँचाए जाते हैं।
यदि परागण क्रिया नहीं होगी, तो नर जनन कोशिकाएँ मादी जनन कोशिका (अण्डाणु) के पास नहीं पहुँच पायेंगी, अर्थात् निषेचन नहीं होगा। क्योंकि परागकणों से ही पराग नली में नर-जनन कोशिका बनती है। यही कोशिका अण्डाणु का निषेचन मादा के बीजाण्ड में करती है। इस प्रक्रिया को निषेचन के रूप में जाना जाता है।

उत्तर 21-
(a) किसी अवतल दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच स्थित बिम्ब को प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख :
(i) दर्पण के मुख्य अक्ष के समांतर । प्रकाश किरण, परावर्तन के पश्चात् अवतल दर्पण के मुख्य फोकस से गुज़रेगी अथवा उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस से अपसरित होती प्रतीत होगी।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21
(ii) अवतल दर्पण के मुख्य फोकस से गुजरने वाली किरण अथवा उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस की ओर निर्देशित किरण परावर्तन के पश्चात् – मुख्य अक्ष के समांतर निकलेगी।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21.1
(iii) अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र से गुजरने वाली किरण अथवा उत्तल दर्पण के वक्रता केंद्र की ओर निर्देशित किरण, परावर्तन के पश्चात् उसी पथ के अनुदिश वापस । परावर्तित हो जाती है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21.2
प्रतिबिम्ब की स्थिति-प्रतिबिम्ब वक्रता बिन्दु (C) व फोकस दूरी (F) के बीच बनेगा।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21.3
(b) जब किसी बिम्ब को अवतल दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य । फोकस के बीच रखा जाता है तब यह प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनेगा।
प्रतिबिम्ब सीधा व काल्पनिक तथा आकार में बिम्ब से बड़ा बनेगा।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21.4
दर्पण के स्थान पर, उसी फोकस दूरी के A अभिसारी लेंस को प्रतिस्थापित कर देने पर प्रतिबिम्ब -54 प्रतिबिम्ब की प्रकृति के साइज़ में कोई परिवर्तन नहीं होगा। परन्तु प्रतिबिम्ब, लैंस के आगे, बिम्ब के पीछे बनेगा।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21.5
अथवा
(a) वह छात्र, निकट-दृष्टि रोग से पीड़ित है। ऐसा व्यक्ति निकट रखी वस्तुओं को स्पष्ट देख सकता है परंतु । दूर रखी वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाती।
निकट दृष्टि के स्पष्टीकरण के लिए किरण आरेख :
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21a
इस दोष के दो कारण :
(i) नेत्रगोलकों का लम्बा हो जाना।।
(ii) आंख के लेंस की वक्रता अत्यधिक होना।
(b) निकट-दृष्टि दोष के संशोधन हेतु किरण आरेख : इस दोष को उपयुक्त क्षमता वाले अवतल लेंस के द्वारा संशोधित किया जा सकता है।
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 21.1a
(c) नेत्रदान के कैम्प में युवाओं को अधिक उत्साह से भाग लेना चाहिए। लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान के महत्त्व को समझाने के लिए हम जैसे विद्यार्थियों को आगे आकर सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। हमारी मृत्यु के पश्चात् हमारी आँखें दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्रदान कर सकती हैं। हमें भगवान को शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने हमें आँखों की रोशनी प्रदान की है जिनके कारण हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पा रहे हैं।

उत्तर 22-
(a) किसी वोल्टमीटर द्वारा सबसे कम विभवांतर के मान की जो गणना की जा सकती है, उसे उस वोल्टमीटर की न्यूनतम गणना कहते है।
(b) वोल्टमीटर के दो बिंदु = OV तथा 0.5 V
∴ इनके बीच विभावंतर = 0.5 – 0.0 = 0.5V
दोनों बिंदुओं की बीच छोटी लाइनें = 20
CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 22

उत्तर 23-
(a) pH पेपर की एक पट्टी पर किसी विलयन की एक बूंद डालने पर जो रंग pH पेपर पर बनता है उस रंग को pH चार्ट के रंगों से मिलान कर विलयन का pH मान ज्ञात किया जाता है।
(b) • NaOH का जलीय विलयन क्षारीय है। इसलिए इसका pH मान > 7 होगा। (7 से अधिक होगा)।
• HCl का जलीय विलयन अम्लीय है इसलिए इसका pH मान < 7 होगा। (7 से कम होगा)

उत्तर 24-
हमें निम्नलिखित सावधानियां अपनानी चाहिएं :
(i) पत्ती की निचली परत ताजे तोड़े हुए पत्ते से लेनी चाहिए।
(ii) एक ब्रुश की सहायता से परत (झिल्ली) को पैट्री डिश से स्लाइड पर रखना चाहिए।
(iii) झिल्ली स्लाइड पर मुड़नी नहीं चाहिए।
(iv) झिल्ली को स्लाइड के मध्य भाग में रखना चाहिए।
(v) स्लाइड पर कवर स्लिप धीरे से रखनी चाहिए ताकि बीच में वायु के बुलबुले न आ सकें।
(vi) स्लाइड को हमेशा किनारे से पकड़ना चाहिए ताकि स्लाइड गंदी न हो जाए।

उत्तर 25-
कठोर जल में उपस्थित कैल्शियम धातु के दो लवण :
(i) कैल्शियम क्लोराइड (CaCl2)
(ii) कैल्शियम सल्फेट (CaSO4)
कठोर जल में उपस्थित मैग्नीशियम धातु के दो लवण :
(i) मैग्नीशियम क्लोराइड (MgCl2)
(ii) मैग्नीशियम सल्फेट (MgSO4)

उत्तर 26-
यीस्ट में अलैंगिक जनन, मुकुलन विधि द्वारा होता है।
यीस्ट एक कोशिकीय फफूद जीव है।
यीस्ट किण्वन विधि द्वारा शर्करा को एथिल एल्कोहल में परिवर्तित कर देता है। इस एल्कोहल का उपयोग
मदिरा उद्योग में मदिरा बनाने के काम आता है।

उत्तर 27-
प्रिज्म में अपवर्तन के कारण बनने वाला विचलन कोण तीन कारकों पर निर्भर करता है :
(i) प्रिज्म के कोण ‘A’ पर।
(ii) आपतन कोण पर।
(ii) प्रिज्म जिस पदार्थ का बना है, उसके अपवर्तनांक पर।

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Science in Hindi Medium Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1

CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 are part of CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium. Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1.

CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1

BoardCBSE
Class10
SubjectMaths
Sample Paper SetPaper 1
CategoryCBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme, as prescribed by the CBSE, is given here. Paper 1 of Solved CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium is given below with free PDF download Answers.

Time allowed: 3 hours
Maximum marks: 80

सामान्य निर्देश:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं।
  • खण्ड A में प्रश्न संख्या 1-6 प्रश्न अतिलघुत्तरीय हैं जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का है।
  • खण्ड B में प्रश्न संख्या 7-12 प्रश्न लघुत्तरीय हैं जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का है।
  • खण्ड C में प्रश्न संख्या 13-22 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय-I हैं जिनमें से प्रत्येक 3 अंक का है।
  • खण्ड D में प्रश्न संख्या 23-30 प्रश्न दीर्घ उत्तरी-II हैं जिनमें से प्रत्येक 4 अंक का है।

SECTION A

प्रश्न संख्या 1 से 6 तक प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक है।

Question 1.
समीकरण युग्म y = 0 तथा y = -5 के कितने हल हैं?

Question 2.
PQR एक समबाहु त्रिभुज में PX ⊥ QR है तो PX² का मान ज्ञात कीजिए।

Question 3.
यदि tan θ = \(\frac { a }{ x }\) तो \(\frac { x }{ \sqrt { { a }^{ 2 }+{ x }^{ 2 } } }\) का मान ज्ञात कीजिए।

Question 4.
आकृति में, वृत्त के परिगत चतुर्भुज ABCD उसकी भुजाओं AB, BC, CD तथा AD को क्रमशः P, Q, R तथा s पर स्पर्श करते हैं। यदि वृत्त की त्रिज्या 10 cm, BC = 38 cm, PB = 27 cm तथा AD ⊥ CD है, तो CD की लंबाई ज्ञात कीजिए।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 1

Question 5.
एक बक्से में कार्ड हैं जिन पर 6 से 50 तक की संख्याएँ अंकित हैं। बक्से में से यादृच्छया एक कार्ड निकाला गया। इस कार्ड पर अंकित संख्या के एक पूर्ण वर्ग होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

Question 6.
यदि π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लें, तो 35 सेमी व्यास वाले एक पहिए द्वारा एक चक्कर में तय की गई दूरी (मीटर में) ज्ञात कीजिए।

SECTION B

प्रश्न संख्या 7 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक हैं।

Question 7.
यूक्लिड के विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग कर HCF (865, 255) ज्ञात कीजिए।

Question 8.
द्विघात समीकरण √3 x² – 8x + 4√3 के शून्यक ज्ञात कीजिए।

Question 9.
∆ABC में, ∠BAC = 90° तथा AD ⊥ BC है। सिद्ध कीजिए कि AD² = BD X DC.

Question 10.
तीन अंकों वाली कितनी प्राकृतिक संख्याएँ हैं जो 9 से विभाजित होती हैं।

Question 11.
तीन सिक्कों को एक साथ उछाला गया। कम-से-कम दो चित आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
अथवा
दो पासों को एक साथ उछाला गया। एक द्विक (दोनों पासों पर एक ही संख्या) आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

Question 12.
एक घड़ी की मिनट की सुई की लंबाई 14 सेमी है। इस मिनट की सुई द्वारा 5 मिनट में रचित क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

SECTION C

प्रश्न संख्या 13 से 22 तक प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक हैं।

Question 13.
3x² + 5x – 1 को x + 2 से भाग दीजिए तथा विभाजन एल्गोरिथ्म की सत्यता की जाँच कीजिए।

Question 14.
α तथा β का वह मान ज्ञात कीजिए जिनके लिए निम्नलिखित रैखिक समीकरण निकाय के अनेक हल हैं:
2x + 3y = 7; αx + (α + β) = 28

Question 15.
समलंब ABCD के विकर्ण एक दूसरे को बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि AB = 2CD है तो ΔAOB तथा ΔCOD के क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

Question 16.
एक ΔABC में, DE || BC जिसमें AB तथा AC पर क्रमश: D तथा E स्थित हैं। यदि \(\frac { AD }{ DB } =\frac { 3 }{ 4 }\) है तो \(\frac { BC }{ DE }\) ज्ञात कीजिए।

Question 17.
\(\left( \frac { { tan20 }^{ 0 } }{ { cosec70 }^{ 0 } } \right) ^{ 2 }+\left( \frac { { cot20 }^{ 0 } }{ { sec70 }^{ 0 } } \right) ^{ 2 }\) + 2tan 75° tan 45° tan 15० का मान ज्ञात कीजिए।

Question 18.
एक समांतर श्रेढी का 19 वाँ पद इसके छठे पद के तिगुने के समान है। यदि इसका 9 वाँ पद 19 हो, तो समांतर श्रेढी ज्ञात कीजिए।

Question 19.
4 सेमी त्रिज्या के एक वृत्त पर ऐसी दो स्पर्श रेखाएँ खींचिए, जिनके बीच का कोण 60° हो।

Question 20.
यदि बिन्दु A(1, -2), B(2, 3), C(-3, 2) तथा D(-4, -3) एक समांतर चतुर्भुज ABCD के शीर्ष हैं, तो AB को आधार लेने पर, समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
अथवा
ज्ञात कीजिए कि बिंदुओं A(-3, 10) तथा B(6, -8) को मिलाने वाले रेखाखण्ड पर स्थित बिन्दु P(-1, y) इसे किस अनुपात में विभाजित करता है। y का मान भी ज्ञात कीजिए।

Question 21.
एक खिलौना 7 सेमी त्रिज्या वाले अर्धगोले पर अध्यारोपित समान क्रिज्या वाले शंकु के आकार का है। यदि खिलौने की कुल ऊँचाई 31 सेमी है, तो खिलौने का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लीजिए]
अथवा
एक ठोस शंकु, जिसके आधार की त्रिज्या 10 सेमी है, को उसकी ऊँचाई के बीचों-बीच से होकर जाते हुए, एक तल से दो भागों में काटा गया है, जबकि यह तल शंकु के आधार के समांतर है। शंकु के दोनों भागों के आयतनों में अनुपात ज्ञात कीजिए।

Question 22. एक बक्से में कार्ड हैं जिन पर 3, 5, 7, 9,…, 35, 37 संख्याएँ अंकित हैं। बक्से में से यादृच्छया एक कार्ड निकाला गया। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाले गए कार्ड पर अंकित संख्या एक अभाज्य संख्या है।
अथवा
एक लीप वर्ष में से यादृच्छिक 53 सोमवार आने की प्रायिकता ज्ञात करो।

SECTION D

प्रश्न संख्या 23 से 30 तक प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक हैं।

Question 23. निम्न रैखिक समीकरण युग्म को ग्राफ बनाइए:
2x – y = 1; x + 2y = 13
ग्राफ के समीकरण के हल ज्ञात कीजिए तथा रेखाओं तथा y-अक्ष से बने त्रिभुज को छायांकित कीजिए।

Question 24.
माना ABC एक त्रिभुज है तथा भुजा AB पर दो बिंदु D तथा E हैं जिससे AD = BE है। यदि DP || BC तथा EQ || AC है, सिद्ध कीजिए PQ || AB.

Question 25.
हल कीजिए:
\(\frac { sin\theta }{ \left( sec\theta +tan\theta -1 \right) } +\frac { cos\theta }{ \left( cosec\theta +cot\theta -1 \right) }\)
अथवा
यदि √3 cot²θ – 4 cotθ + √3 = 0, तो cot²θ + tan²θ का मान ज्ञात कीजिए।

Question 26.
निम्नलिखित आँकड़ों की माध्यिका 62.8 है तथा कुल बारंबारता 50 है। f1 तथा f2 का मान ज्ञात कीजिए:
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 2

Question 27.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 3

Question 28.
आकृति में, ΔABC की भुजा AB, BC तथा CA, केन्द्र O तथा त्रिज्या r वाले वृत्त पर क्रमशः P, Q तथा R पर स्पर्श करती है। सिद्ध कीजिए:
(i) AB + CQ = AC + BQ
(ii) ΔABC का क्षेत्रफल = \(\frac { 1 }{ 2 }\) (ΔABC का परिमाप) x r
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 4

Question 29.
समुद्र तल से 60 मी० ऊँचे लाइट-हाउस के शिखर से देखने पर दो समुद्री जहाजों के अवनमन कोण 30° और 45° हैं। यदि लाइट-हाउस के एक ही ओर एक जहाज़ दूसरे जहाज़ के ठीक पीछे हो, तो दो जहाजों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। [√3 = 1.732 लीजिए।]

Question 30.
7 सेमी आंतरिक व्यास की एक बेलनाकार पाइप से बहता हुआ पानी एक पात्र में 192.5 लीटर प्रति मिनट की दर से इकट्ठा हो रहा है। पाइप में पानी की गति किमी/घंटा में ज्ञात कीजिए। [π = \(\frac { 22 }{ 7 }\) लीजिए
अथवा
धातु की चादर से बना और ऊपर से खुला एक बर्तन शंकु के छिन्नक के आकार का है, जिसकी ऊंचाई 16 सेमी है तथा निचले और ऊपरी सिरों के व्यास क्रमशः 16 सेमी तथा 40 सेमी हैं। इस बर्तन को बनाने के लिए प्रयुक्त धातु की चादर को मूल्य 10 प्रति 100 वर्ग सेमी की दर से ज्ञात कीजिए। [π = 3.14 लीजिए]

SOLUTIONS

Solution 1.
y = 0 तथा y = -5 समांतर रेखाएँ हैं।
अतः कोई हल नहीं है।

Solution 2.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 5

Solution 3.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 6
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 7

Solution 4.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 8
रचना : OR को मिला।
उपपत्ति ∠1 = ∠2 = 90° …..[वृत्त की स्पर्श रेखाएँ, स्पर्श बिंदु से जाने वाली त्रिज्या पर लंब होती हैं।
∠3 = 90°…[दिया है]
ORDS एक वर्ग है।
DR = DS = 10 cm …….(i)
BP = BQ = 27 cm …[बाह्य बिंदु से खींची गई स्पर्श रेखा]
CQ = 38 – 27 = 11 cm
RC = CQ = 11 cm …[बाह्य बिंदु से खींची गई स्पर्श रेखा] …..(ii)
CD = DR + RC = 10 + 11 = 21 cm …[(1) और (ii) से]

Solution 5.
पत्तों की कुल संख्या = 50 – 6 + 1 = 45
9, 16, 25, 36, 49 पूर्ण वर्ग संख्याएँ हैं अर्थात् 5 संख्याएँ
P(एक पूर्ण वर्ग संख्या) = \(\frac { 5 }{ 45 }\) = \(\frac { 1 }{ 9 }\)

Solution 6.
वांछित दूरी = पहिए की परिधि = 2πr
= 2 x \(\frac { 22 }{ 7 }\) x \(\frac { 35 }{ 2 }\) cm = 110 cm = 1.1 m

Solution 7.
865 > 255
865 = 255 x 3 + 100
255 = 100 x 2 + 55
100 = 55 x 1 + 45
55 = 45 x 1 + 10
45 = 10 x 4 + 5
10 = 5 x 2 + 0
शेषफल 0 है।
HCF = 5
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 9

Solution 8
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 10

Solution 9.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 11
समकोण ΔBDA में, ∠1 + ∠5 = 90° …(i)
समकोण ΔBAC में, ∠1 + ∠4 = 90° …(ii)
∠1 + ∠5 = ∠1 + ∠4 …[(i) और (ii) से]
∠5 = ∠4 …(iii)
ΔBDA और ΔADC में,
∠5 = ∠4 …[(iii) से]
∠2 = ∠3 …[प्रत्येक 90°]
ΔBDA ~ ΔADC …[AA समरूपता]
\(\frac { BD }{ AD } =\frac { AD }{ CD }\) ……. [समरुप त्रिभुजों की भुजाएँ समानुपाती होती हैं]
AD² = BD x DC

Solution 10.
पदों की संख्या n = ?
A.P.: 108 + 117 + 126 +… + 999
प्रथम पद, a = 108
सार्व अंतर, d = 117 – 108 = 9
an = 999
a + (n – 1)d = an
108 + (n – 1).9 = 999
⇒ (n – 1) 9 = 999 – 108 = 891
⇒ (n – 1) = \(\frac { 891 }{ 9 }\) = 99
⇒ n = 99 + 1 = 100

Solution 11.
कुल परिणाम, S = {HHH, HHT, HTH, THH, TTH, THT, HTT, TTT) = 8
P(दो चित) = \(\frac { 3 }{ 8 }\)
अथवा
दो पांसे फेंकने पर कुल संभावित परिणाम, 6 x 6 = 36
“एक द्विक” प्राप्त करने के संभावित परिणाम (1,1), (2,2), (3,3), (4,4), (5,5), (6,6), अर्थात् 6
P(एक द्विक) = \(\frac { 6 }{ 36 }\) = \(\frac { 1 }{ 6 }\)

Solution 12.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 12

Solution 13.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 13

Solution 14.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 14
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 15

Solution 15.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 16

Solution 16.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 17

Solution 17.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 18
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 19

Solution 18.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 20

Solution 19.
केन्द्र O तथा त्रिज्या 4 cm वाला एक वृत्त बनाया।
∠AOB = 120° बनाया। A और B से ∠PAO = ∠PBO = 90° बनाया जो P पर मिलते हैं।
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 21
PA तथा PB वांछित स्पर्श रेखाएँ हैं।

Solution 20.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 22
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 23
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 24
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 25
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 26

Solution 21.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 27
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 28

Solution 22.
पत्तों की कुल संख्या = 18
अभाज्य संख्याएँ हैं :
3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29, 31, 37, अर्थात्, 11
P(अभाज्य संख्या) = \(\frac { 11 }{ 18 }\)
अथवा
लीप वर्ष में, कुले दिनों की संख्या = 366
366 दिन = 52 सप्ताह + 2 अतिरिक्त दिन
अतः एक लीप वर्ष में हमेशा 52 सोमवार तथा 2 अतिरिक्त दिन होते हैं।
2 अतिरिक्त दिन हो सकते हैं।
(i) रविवार और सोमवार
(ii) सोमवार और मंगलवार
(iii) मंगलवार और बुधवार
(iv) बुधवार और वीरवार
(v) वीरवार और शुक्रवार
(vi) शुक्रवार और शनिवार
(vii) शनिवार और रविवार
माना E एक घटना है जिसमें एक लीप वर्ष में 53 सोमवार हैं।
E = (रविवार और सोमवार, सोमवार और मंगलवार)
P(E) = \(\frac { 2 }{ 7 }\)

Solution 23.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 29
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 30

Solution 24.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 31

Solution 25.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 32
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 33
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 34

Solution 26.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 35
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 36

Solution 27.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 37

Solution 28.
भाग I:
उपपत्ति: AP = AR …(i)
BP = BQ …(ii)
CQ = CR …(iii)
वृत्त के बाह्य बिंदु से खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाई समान होती हैं।
(i), (ii) और (iii) को जोड़ने पर,
AP + BP + CQ = AR + BQ + CR
AB + CQ = AC + BQ
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 38

Solution 29.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 39

Solution 30.
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 40
CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 41

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Maths in Hindi Medium Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.